केला खाने के फायदे (kela khane ke fayde in hindi), केला खाने के नुकसान, केला खाने के सही तरीका|
दोस्तों अगर गुणकारी फलों की बात हो रही हो और केले का नाम नहीं आये तो सही नहीं होगा|
केला, जिसे विज्ञानिक रूप से Musa Acuminata के नाम से जाना जाता है| एक बहुपरकारी और स्वादिष्ट फल है जिसमें की स्वास्थ्य लाभ होते हैं| यह कल हिन्दी में “केला” कहलाता है| केला हर मौसम मार्केट मे आसानी से उपलब्ध होता है पर इसका मतलब ये नहीं की केला और फलों से कम गुणकारी है|
केला में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इसके ढेरों सारे फायदे होते हैं| यही वजह है की केला इतना प्रसिद्ध फल है|
हमने इस आर्टिकल में केले से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी और केला खाने के फायदे ( kela khane ke fayde in hindi) बोहोत detail मे बताए हैं| तो चलिए जानते है वो क्या क्या चीजें है? जो हमें केला के बारे मे पता होनी चाहिए|
Table of Contents
केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व
केले में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं | एक सामान्य केले में लगभग –
कैलोरी (Calories) – 105
कार्बोहाइड्रैट (Carbohydrates) – 27 ग्राम
फाइबर (fiber) – 3 ग्राम
विटामिन सी (Vitamin c) – 14 प्रतिशत
पोटैशियम (Potassium) – 10 प्रतिशत
विटामिन बी 6 (Vitamin B 6) – 6 प्रतिशत
केले के फायदे (kela khane ke fayde in hindi)
केला खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है| उतना ही हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है| क्योंकि इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं| इसका सेवन करने से शरीर को बोहोत से लाभ मिलते हैं| जैसे-
ह्रदय होता है स्वस्थ –
नियमित केला खाने से हमारे ह्रदय को भी फायदा होता है| क्योंकि इसमे पोटेशियम की मात्रा अच्छी होती है| जो की ह्रदय (heart) के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है|
इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखता है|
वजन कम (Weight loss) करने मे मददगार –
ये बात बोहोत कम लोग जानते हैं की केला खाने से वजन कम (Weight loss) होता है| जी हाँ दोस्तों ये बात सच है| क्योंकि केला में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है| जो की देर से पचता है|
केला खाने से हमारा पेट भरा – भरा सा रहता है और हमें भूख बोहोत देर बाद लगती है| जिससे हमें वजन कम (Weight loss) करने मे मदद मिलती है|
आँखे रहती हैं स्वस्थ (Eyes stay healthy) –
केला का सेवन करना हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है| इसमें विटामिन – A पाया जाता है| जो हमारी आँखों को अच्छा बनाए रखने मे मददगार है|
इसके अलावा केले का सेवन करना रतौंधि( कम रोशनी मे ठीक से दिखाई ना देना) में भी फायदा करता है|
पाचन तंत्र (Digestive system) –
केले का सेवन करना हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है| इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च होता है| जो हमारे पाचन शक्ति ठीक करता है| और फाइबर भोजन को ठीक से पचाने में मदद करता है|
जिससे मल निकास अच्छे से होता है|
मजबूत हड्डियाँ (Strong bones) –
शरीर की हड्डियों को बनाने और उन्हें मजबूती देने में कैल्शियम (calcium) की अहम भूमिका होती है| केले का नियमित सेवन शरीर में कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है| और शरीर मे हड्डियों का विकास कर उन्हें मजबूती देता है|
शरीर मे तुरंत रिकवरी करे –
जब हम कोई भी वर्क आउट या कोई एक्सर्साइज़ करके आते हैं| तब हमारे शरीर को पोषक तत्वों से युक्त आहार की जरूरत होती है| जिससे हमें तुरंत ऊर्जा मिले| एसे में केला खाने से शरीर मे तुरंत रिकवरी होती है|
इसलिए केले को खिलाड़ी भी खाना पसंद करते हैं| केले मे भरपूर मात्रा मे पोषक तत्व होते है जैसे – कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, प्रोटीन, आदि|
चमकदार त्वचा (Glowing skin) –
केला खाने के फायदे हमारी त्वचा (skin) को भी होते हैं| केले में मैग्नीज अच्छी मात्रा में मौजूद होता है| इसका सेवन करने से कोलेजन की मात्रा बढ़ जाती है| जो हमारी त्वचा के लिए गुणकारी होता है| कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है|
जो हमारी त्वचा को नमी देता है| और चहरे पर झुर्रियों को कम करके हमें जवाँ रखने में मदद करता है|
रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) –
केले का नियमित सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (रोगों से लड़ने की ताकत) बढ़ती है| क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं| जो हमें रोगों से लड़ने मे मदद करते हैं|
कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करे –
हमारे गलत खान – पान की वजह से कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने की समस्या आम हो गई है| एसे में रोज केला का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है| केले में मैग्नीशियम मौजूद होता हैं| जो खून को पतला करता है|
दस्त में फायदा –
बोहोत बार दस्त आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है| केला में प्रचुर मात्रा मे पोटैशियम होता है| इसका सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है|
दस्त होने पर आप केला का सेवन करें इससे आपको काफी आराम होगा| छोटे बच्चों को दस्त होने पर केले को मैश करके उसमे मिश्री मिला कर खिलाएं|
केला कब खाना चाहिए (kela kab khana chahiye) –
दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार सुबह नाश्ते (Break fast) में केला खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है| इसके अलावा दोपहर में भी खा सकते हैं|
कभी भी सुबह खाली पेट एक से ज्यादा केला का सेवन ना करें और रात को सोने से पहले इसके सेवन से बचे|
इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा केले का सेवन ना करें| इससे जुकाम, खांसी का खतरा रहता है|
केला खाने का सही तरीका (kela khane ka sahi tarika)-
- केला आप सीधा छिलका हटा कर भी खा सकते हैं|
- केले का जूस (Banana shake) भी बनाकर इसका सेवन करें|
- बच्चे केले को मैश करके भी खा सकते हैं|
- दस्त होने पर केले को दही की स्मूदी बनाकर सेवन करे| इससे आपको काफी आराम मिलेगा|
- केला की सलाद (salad) के रूप मे भी खा सकते हैं|
- हमेशा कच्चे केले सब्जी बना कर खाएं|
- दिन में सामान्य आकार के 3 से 4 केले ही खाएं |
ये ना करें – खांसी या जुकाम होने पर केले का सेवन ना करें| दूध के साथ केला नहीं खाना चाहिए|
केले का सेवन दिन में कितनी बार करें –
केला का सेवन दिन में एक से 2 बार किया जा सकता है| ध्यान रखें कि अत्यधिक केले का सेवन भी अच्छा नहीं होता , क्योंकि केले में शुगर की मात्रा भी होती है|
केला खाने के नुकसान (kela khane ke nuksan) –
- सुबह खाली पेट केला खाने से गैस की समस्या हो सकती है| इसलिए वर्क आउट से पहले एक से ज्यादा केले का सेवन न करें|
- केले मे अच्छी मात्रा मे फाइबर होता है| इसके ज्यादा सेवन से पेट मे दर्द, मरोड़, पेट फूलना जैसी समस्या बन सकती है|
- ज्यादा पका हुआ केला खाने से डायबिटीज के मरीजों को नुकसान होता है| क्योंकि ज्यादा पके केले में जो स्टार्च होता है| वो शुगर में बदल जाता है|
- केले के ज्यादा सेवन से पेट में कब्ज की समस्या भी हो सकती है|
निष्कर्ष –
दोस्तों बेशक केला एक गुणकारी फल है | पर इसको अगर सही तरीके से नहीं खाया जाए तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है| केला खाने के फायदे (kela khane ke fayde) आपको तभी मलेंगे जब आप इसको सही तरीके और सही मात्रा में खाएंगे|
ये भी पढे :-
- दौड़ने के बाद क्या खाएं|
- पेट को स्लिम करने के लिए करें ये 6 work out
- दौड़ने के लिए जूते कैसे होने चाहियें|