संतरा खाने के अनोखे फायदे और नुकसान | Santra khane ke fayde or nuksan


santra khane ke fayde

दोस्तों संतरा खाने में जितना लजीज और मीठा लगता है| उतना ही यह शरीर के लिए गुणकारी भी होता है| क्योंकि इसमें कई तरह औषधीय गुण होते हैं| जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देते हैं| जिससे हमें बोहोत से रोगों से लड़ने में मदद मिलती है|

इस फल को बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी पसंद करते है| इसी वजह से संतरे की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है| इस आर्टिकल में हमने संतरे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी और संतरा खाने के फायदे (santra khane ke fayde) के बारे में डीटेल में बताया है| तो चलिए शुरू करते हैं आगे का लेख –

संतरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

यह आपको संतरे में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी देता है| एक सामान्य संतरे में की तरह के पोषण तत्व पाए जाते हैं जैसे –

कैलोरी (Calories) – लगभग 60 से 70

कार्बोहाइड्रेट (carbohydrate) – लगभग 15 ग्राम

विटामिन सी (Vitamin c) – लगभग 70 मिली ग्राम

फाइबर (Fiber) – लगभग 3 ग्राम

प्रोटीन (Protein) – 1.3 ग्राम

शुगर Sugar – लगभग 12 ग्राम

फैट (Fat) – 0.2 ग्राम

कैल्शियम (Calcium) – लगभग 40 मिलीग्राम

संतरा खाने के फायदे (Orange Benefits in Hindi)

संतरा सेहत का खजाना माना जाता है| अगर आप संतरे का सेवन करते है तो इससे शरीर को काफी लाभ मिलते हैं| 

आंखे रहती है स्वस्थ (Healthy eyes) –

संतरे खाने से हमारे शरीर के साथ आंखों को भी फायदा होता है| इसमे मौजूद विटामिन – A आंखों के लिए फायदेमंद होता है| इसके अलावा संतरे में विटामिन – C अच्छी मात्रा में होता है जो रतौंधी (अंधेरे में कम दिखना ) में फायदा पहुंचता है|

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है (High blood pressure) –

संतरा का सेवन करने से उच्च रक्तचाप (High blood pressure) भी नियंत्रित होता है| दरअसल इसमें पोटैशियम (potassium) होता है| पोटैशियम उच्च रक्तचाप को सामान्य रखता है और हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखता है|

कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है (control cholesterol level) –

ज्यादा चिकनाई वाली चीजें खाने से शरीर में बेकार कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है| एसे में संतरे जैसे सिट्रिस फल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है|

संतरे में विटामिन – C, पोटैशियम और फ्लेवोनोइड्स होता है| जो की ह्रदय (Heart) को स्वस्थ करता है| और खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलता है|

वजन कम होता है (Weight loss) –

संतरे का एक फायदा यह भी है की इससे वजन कम (Weight loss) होता है| क्योंकि संतरे फाइबर में उच्च होते हैं| फाइबर को पचने मे समय लगता है| जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा – भरा लगता है| जिससे हमें वजन कम करने में आसानी होती है|

यह हमारी पचाने की शक्ति को अच्छा करता है, जिससे शरीर में खाना अच्छे से लगता  है| जो weight loss में काफी जरूरी होता है| 

त्वचा रहती है चमकदार (Glowing skin) –

संतरा का सेवन करने से आपकी त्वचा (skin) भी चमकदार होती है| दरअसल इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन – C मौजूद होता है| जो त्वचा को अंदरूनी पोषण देता है| जिससे हमारी त्वचा चमकदार होती है व चेहरे से झुर्रियां कम होती है| 

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) –

आये दिन हमें जुकाम, खांसी और बुखार जकड़ लेते हैं| इसका कारण कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता है| रोज संतरे खाना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बूस्ट करता है| जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में ताकत मिलती है|

ह्रदय के लिए गुणकारी (good for heart) –

संतरे खाने से हमारे ह्रदय को भी फायदा होता है| ह्रदय रोग वर्तमान में दुनिया में जल्दी मौत का सबसे अधिक सामान्य कारण है|

एक शोध मे पाया गया है कि संतरे का रस सेवन की ह्रदय रोगों के जोखिम कारकों को कम करता है, जिसमें ब्लड शुगर, LDL (Bad) Cholesterol का स्तर भी शामिल है|

गठिया में लाभकारी (Beneficial in arthritis) –

संतरा खाने से गठिया रोग में आराम मिलता है| डॉक्टर के अनुसार गठिया के मरीजों को खट्टे फल (citrus fruit) खाने की सलाह दी जाती है| जैसे – संतरा, मौसमी, नींबू, अंगूर आदि| ऐसे फल गठिया में लाभकारी होते हैं|

पाचन तंत्र अच्छा होता है (improve digestive system) –

संतरे का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र (digestive system) भी अच्छा होता है| इसमें मौजूद फाइबर पेट की पाचन शक्ति को मजबूत करता है| और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है|

अन्य पढ़ें – केला खाने के 10 फायदे

संतरा खाने के सही तरीका (Right to eat orange) –

 संतरे को सीधा छिलका उतार कर सेवन कर सकते हैं| इसके अलावा संतरे का छिलका उतार कर उसका मिक्सी मे जूस बना कर पीने से काफी लाभ मिलता है| जूस में काला नमक डाल लेना चाहिए| संतरे को और फलों के साथ सलाद के रूप मे भी खाया जाता है|

वैसे तो संतरे किसी भी तरह से खाने आपको फायदा ही मिलता है| पर कहा जाता है की संतरे को सीधा ही खाया जाए तो हमें सारे पोषक तत्व मिलते है|

संतरा खाने के नुकसान (Disadvantages of orange) –

जैसा की मैंने पहले बताया की संतरा खाने के फायदे तो ढेर सारे हैं| पर अगर इसे सही तरीके से नहीं खाया जाए तो यही फल हमें नुकसान पहुंचता है| जैसे

जुकाम व खांसी का खतरा –

सर्दियों में संतरे के ज्यादा सेवन से जुकाम – खांसी या सर्दी लगने का खतरा बना रहता है| दरअसल संतरे की तासीर ठंडी होती है| जो इन सब बीमारियों को न्यौता देती हैं|

पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या –

संतरे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है| संतरे का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द व ऐंठन की समस्या हो सकती है| इसलिए जरूरत के अनुसार ही  इसका सेवन करना चाहिए| 

 संतरा खाने का सही समय (Right time to eat orange) –

  • संतरे को सुबह खाली पेट और रात के समय नहीं खाना चाहिए| इससे सर्दी लगने की समस्या हो सकती है| हमेशा दोपहर के समय इसका सेवन करें|
  • खाने के 1 घंटे पहले और बाद में संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए|
  • चाय, कॉफी या दूध पीते समय संतरे का सेवन कभी न करें|
  • खांसी होने पर संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए| 

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट संतरा खाने के फायदे (Santra khane ke fayde) उम्मीद है की हमारी पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी| इस पोस्ट को आप social media account पे जरूर शेयर करें, जिससे और लोग भी इसका पूरा फायदा ले पाए| धन्यवाद 

ये भी पढ़ें –


Leave a Comment