केला खाने के 10 बेहतरीन फायदे और नुकसान(kela khane ke fayde or nuksan)


kela khane ke fayde

केला खाने के फायदे (kela khane ke fayde in hindi), केला खाने के नुकसान, केला खाने के सही तरीका|

दोस्तों अगर गुणकारी फलों की बात हो रही हो और केले का नाम नहीं आये तो सही नहीं होगा| केला हर मौसम मार्केट मे आसानी से उपलब्ध होता है| पर इसका मतलब ये नहीं की केला और फलों से कम गुणकारी है|

केला में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं और इसके ढेरों सारे फायदे होते हैं| यही वजह है की  केला इतना प्रसिद्ध फल है|

हमने इस आर्टिकल में केले से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी और केला खाने के फायदे ( kela khane ke fayde in hindi) बोहोत detail मे बताए हैं| तो चलिए जानते है वो क्या क्या चीजें है? जो हमें केला  के बारे मे पता होनी चाहिए|

केले के फायदे (kela khane ke fayde in hindi)

kela khane ke fayde

केला खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है| उतना ही हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है| क्योंकि इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं| इसका सेवन करने से शरीर को बोहोत से लाभ मिलते हैं| जैसे-

ह्रदय होता है स्वस्थ –

नियमित केला खाने से हमारे ह्रदय को भी फायदा होता है| क्योंकि इसमे पोटेशियम की मात्रा अच्छी होती है| जो की ह्रदय (heart) के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है|

इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखता है|

वजन कम (Weight loss) करने मे मददगार –

ये बात बोहोत कम लोग जानते हैं की केला खाने से वजन कम (Weight loss) होता है| जी हाँ दोस्तों ये बात सच है| क्योंकि केला में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है| जो की देर से पचता है|

केला खाने से हमारा पेट भरा – भरा सा रहता है और हमें भूख बोहोत देर बाद लगती है| जिससे हमें वजन कम (Weight loss) करने मे मदद मिलती है|

आँखे रहती हैं स्वस्थ (Eyes stay healthy) –

केला का सेवन करना हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है| इसमें विटामिन – A पाया जाता है| जो हमारी आँखों को अच्छा बनाए रखने मे मददगार है|

इसके अलावा केले का सेवन करना रतौंधि( कम रोशनी मे ठीक से दिखाई ना देना) में भी फायदा करता है|

पाचन तंत्र (Digestive system)  –

केले का सेवन करना हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है| इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च होता है| जो हमारे पाचन शक्ति ठीक करता है| और फाइबर भोजन को ठीक से पचाने में मदद करता है|

जिससे मल निकास अच्छे से होता है|

मजबूत हड्डियाँ (Strong bones) –

शरीर की हड्डियों को बनाने और उन्हें मजबूती देने में कैल्शियम (calcium) की अहम भूमिका होती है|  केले का नियमित सेवन शरीर में कैल्शियम की जरूरत को पूरा करता है| और शरीर मे हड्डियों का विकास कर उन्हें मजबूती देता है|

शरीर मे तुरंत रिकवरी करे –

जब हम कोई भी वर्क आउट या कोई एक्सर्साइज़ करके आते हैं| तब हमारे शरीर को पोषक तत्वों से युक्त आहार की जरूरत होती है| जिससे हमें तुरंत ऊर्जा मिले| एसे में केला खाने से शरीर मे तुरंत रिकवरी होती है|

इसलिए केले को खिलाड़ी भी खाना पसंद करते हैं| केले मे भरपूर मात्रा मे पोषक तत्व होते है जैसे – कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, प्रोटीन, आदि|

चमकदार त्वचा (Glowing skin) –

केला खाने के फायदे हमारी त्वचा (skin) को भी होते हैं| केले में मैग्नीज अच्छी मात्रा में मौजूद होता है| इसका सेवन करने से कोलेजन की मात्रा बढ़ जाती है| जो हमारी त्वचा के लिए गुणकारी होता है| कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है|

 जो हमारी त्वचा को नमी देता है| और चहरे पर झुर्रियों को कम करके हमें जवाँ रखने में मदद करता है|

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) –

केले का नियमित सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (रोगों से लड़ने की ताकत) बढ़ती है| क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं| जो हमें रोगों से लड़ने मे मदद करते हैं|

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करे –

हमारे गलत खान – पान की वजह से कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने की समस्या आम हो गई है| एसे में रोज केला का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है| केले में मैग्नीशियम मौजूद होता हैं| जो खून को पतला करता है|

 दस्त में फायदा –

बोहोत बार दस्त आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है| केला में प्रचुर मात्रा मे पोटैशियम होता है| इसका सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है|

दस्त होने पर आप केला का सेवन करें इससे आपको काफी आराम होगा| छोटे बच्चों को दस्त होने पर केले को मैश करके उसमे मिश्री मिला कर खिलाएं|

केला कब खाना चाहिए (kela kab khana chahiye) –

दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार सुबह नाश्ते (Break fast) में केला खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है| इसके अलावा दोपहर में भी खा सकते हैं|

कभी भी सुबह खाली पेट एक से ज्यादा केला का सेवन ना करें और रात को सोने से पहले इसके सेवन से बचे|

इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा केले का सेवन ना करें| इससे जुकाम, खांसी का खतरा रहता है|

केला खाने का सही तरीका (kela khane ka sahi tarika)-

  • केला आप सीधा छिलका हटा कर भी खा सकते हैं|
  • केले का जूस (Banana shake) भी बनाकर इसका सेवन करें|
  • बच्चे केले को मैश करके भी खा सकते हैं|
  • दस्त होने पर केले को दही की स्मूदी बनाकर सेवन करे| इससे आपको काफी आराम मिलेगा|
  • केला की सलाद (salad) के रूप मे भी खा सकते हैं|
  • हमेशा कच्चे केले सब्जी बना कर खाएं|
  • दिन में सामान्य आकार के 3 से 4 केले ही खाएं |

ये ना करें – खांसी या जुकाम होने पर केले का सेवन ना करें| दूध के साथ केला नहीं खाना चाहिए|

केला खाने के नुकसान (kela khane ke nuksan) –

  • सुबह खाली पेट केला खाने से गैस की समस्या हो सकती है| इसलिए वर्क आउट से पहले एक से ज्यादा केले का सेवन न करें|
  • केले मे अच्छी मात्रा मे फाइबर होता है| इसके ज्यादा सेवन से पेट मे दर्द, मरोड़, पेट फूलना जैसी समस्या बन सकती है|
  • ज्यादा पका हुआ केला खाने से डायबिटीज के मरीजों को नुकसान होता है| क्योंकि ज्यादा पके केले में जो स्टार्च होता है| वो शुगर में बदल जाता है|
  • केले के ज्यादा सेवन से पेट में कब्ज की समस्या भी हो सकती है|

निष्कर्ष –

दोस्तों बेशक केला एक गुणकारी फल है | पर इसको अगर सही तरीके से नहीं खाया जाए तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है| केला खाने के फायदे (kela khane ke fayde) आपको तभी मलेंगे जब आप इसको सही तरीके और सही मात्रा में खाएंगे|

ये भी पढे :-


Leave a Comment