शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिन की अहम भूमिका होती है| ऐसे ही विटामिन सी भी शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है| जो हमें खाद्य प्रदार्थों से मिलता है| विटामिन सी हमारे लिए इतना जरूरी है, की इसके बिना एक स्वस्थ शरीर की कल्पना भी नहीं कर सकते|
आज एव्रीडै वाक के इस आर्टिकल में विटामिन सी के फायदे (Vitamin C Benefits in Hindi) बताएंगे| साथ ही इसके स्रोत व इसकी कमी होने के लक्षण के ऊपर बात करेंगे| जिससे आप लोग खुद भी विटामिन सी के महत्व को जान पाएंगे|
तो चलिए आगे पढ़ना जारी रखें-
Table of Contents
विटामिन सी क्या है? (What is vitamin C in Hindi)
ये सवाल तो आपके मन में जरूर आता होगा की आखिर विटामिन सी है क्या और शरीर के लिए कैसे जरूरी है? आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पानी में घुलने वाला एक विटामिन है, जो संतरा, अंगूर व नींबू जैसे खट्टी चीजों में भरपूर होता है| विटामिन सी हमारे सारे शरीर के विकास के लिए जरूरी होता है, जिसके बिना एक स्वस्थ शरीर का सपना भी नहीं देख सकते |
चलिए बिना देर करे इसके फ़ायदों के ऊपर बात करते हैं|
विटामिन सी के लाभ (Vitamin C Benefits in Hindi)
इस बात में तो संदेह नहीं की यह विटामिन शरीर के लिए बेहद जरूरी है| लेकिन फिर भी हम सही मात्रा में विटामिन सी वाली चीजों का सेवन करते हैं| तो हमें अपने शरीर में कमाल के फायदे देखने को मिलेंगे|
अच्छी इम्यूनिटी –
खराब इम्यूनिटी के कारण हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है| हमें आए दिन कभी-भी सर्दी, जुकाम व बुखार हो जाते हैं| ऐसे में विटामिन सी वाली चीजों का सेवन करना हमारी इम्यूनिटी को अच्छा करता है| इसके आलवा शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा हमें संक्रमण होने से भी बचाती है|
कोलेजन बढ़ाता है-
कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो हमारे शरीर में पाया जाता है| शरीर में अगर कोलेजन की कमी जाए तो इससे हमारी त्वचा खराब व रूखी बन जाती है| साथ ही कोलेजन की कमी से हड्डियाँ भी कमजोर होने लगती हैं| विटामिन सी वाले खाद्य प्रदार्थों का सेवन शरीर में कोलेजन की मात्रा को अच्छा बनाए रखता है| जो हमारी हड्डियों व त्वचा के स्वस्थ के लिए जरूरी है|
त्वचा के लिए विटामिन सी –
हमारी त्वचा को अच्छा बनाए रखने के लिए विटामिन से बेहद जरूरी है| विटामिन सी सूर्य की किरणों (UV) के दुष्प्रभावों से हमारी त्वचा को बचाता है| जिससे हमारी त्वचा साफ व चमकदार बनती है|
आँखों के लिए –
जो लोग विटामिन सी वाले हमारी आँखों की अच्छी हेल्थ के लिए भी बेहद जरूरी है| शोधकर्ता के अनुसार रह यह हमारी आँखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में सहायक होता है|
हड्डियों के लिए-
ये बात बोहोत कम लोग जानते हैं, की विटामिन सी हमारी हड्डियों के लिए भी जरूरी होता है| इससे शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है, जो हमारी स्किन के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी लाभदायक है|
ह्रदय रोगों का जोखिम कम-
उचित मात्रा में विटामिन सी वाली चीजों का सेवन हमारे ह्रदय के स्वास्थ के लिए भी अच्छा है| इसके आलवा यह हमारे कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भी मददगार है| इससे हमारे ह्रदय की गंभीर बीमारियों स्ट्रोक व हार्ट अटैक का जोखिम कम रहता है|
स्वस्थ मसूड़े–
मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हमें उचित मात्रा में विटामिन सी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए| जैसे संतरे, मौसमी व नींबू आदि| डॉक्टर के अनुसार शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर स्कर्वी रोग होने का खतरा रहता है| स्कर्वी रोग में मसूड़ों में सूजन आ जाती है और दांत कमजोर हो जाते हैं|
तो इसलिए हम कह सकते हैं कि विटामिन सी हमारे मसूड़ों के लिए बेहद जरूरी है|
ये थे विटामिन सी के कुछ फायदे (Vitamin C Benefits in Hindi) ये सारे फायदे जानकर आप हैरान तो जरूर हुए होंगे|
चलिए आगे जानते हैं, की विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में क्या समस्याए आ सकती हैं|
विटामिन सी की कमी के संकेत (vitamin c deficiency Signs in Hindi)
शरीर में कई बार विटामिन सी की कमी हो जाती है| लेकिन हमें इसका पता जल्दी नहीं चल पाता| विटामिन सी की कमी होने पर हमें शरीर कुछ संकेत देने लगता है| जिससे हम विटामिन सी की कमी का पता लगा सकते हैं| चलिए जानते हैं-
- शरीर में विटामिन सी की कमी त्वचा को ड्राइ (Dry Skin) बना देती है| जिससे त्वचा पर झुर्रियां व दरारे बन जाती हैं|
- विटामिन सी की ज्यादा कमी होने पर मसूड़ों में सूजन व कमजोर दांत की समस्या हो सकती है|
- इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना|
- डैमेज बाल व दो मुहँ होने की समस्या| बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है|
- इसकी कमी होने पर शरीर मे वजन बढ़ने की समस्या भी आ सकती है|
- चोट व घाव भरने में सामान्य से ज्यादा समय लगना|
- नाखूनों में निशान व डैमेज होना|
- शरीर व जोड़ों में दर्द|
- शरीर में कमजोरी व थकान महसूस होने पर|
विटामिन सी के स्रोत (Vitamin C Rich Food in Hindi)
जैसा की आप लोगों को पता चल ही गया होगा की विटामिन सी शरीर के लिए कितना जरूरी है| तो ऐसे में आपको इसके कुछ मुख्य स्रोत के बारे में जरूर पता होना चाहिए| इसके कुछ प्राकर्तिक मुख्य स्त्रोत हैं|
- नींबू व संतरे या इनका रस
- कीवी फल
- स्ट्रॉबेरीज (झरबेरी)
- टमाटर का जूस
- ब्रोकली
- हरी मिर्च (कच्ची)
- पपीता
- अंगूर व इसका का रस
- अमरूद
- शिमला मिर्च
- केल (काले)
- पार्सले या अजमोद
ये सारे प्राकर्तिक फूड विटामिन सी के अच्छे सोर्स हैं| आप अपनी डाइट में इनको ऐड करके विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकते हैं|
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों जैसा की आप लोगों को विटामिन सी के फ़ायदों (Benefits of vitamin C in Hindi) के बारे में पता चल गया है| तो आज से ही आप अपने भोजन में विटामिन सी युक्त चीजों को use करें| जिससे आप लोग स्वस्थ व निरोगी बन पाएं|
इस आर्टिकल में दी गई Information किसी भी तरह की बीमारी का इलाज नहीं है|
दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट विटामिन सी के लाभ (Vitamin C Benefits in Hindi) उम्मीद है, की आपको हमारी यह पोस्ट जानकारी पूर्ण लगी होगी| धन्यवाद
अन्य पढ़ें –
- जानिए मूंग दाल खाने के अद्भुत फायदे व नुकसान|
- मेडिटेशन (ध्यान) करने के फायदे|
- खाना खाने का सही समय व तरीका|
- 10 हाई फाइबर फूड्स | High fiber foods list in Hindi