नमस्कार दोस्तों, मूंग की दाल को सेहत का खजाना माना जाता है| कई लोग तो इसको सुपर फूड भी कहते हैं| इससे हमारे शरीर को कई बेहतरीन लाभ तो मिलते ही है, साथ ही इसका सेवन गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है|
इसलिए Everyday Walk ब्लॉग के इस आर्टिकल में हम मूंग की दाल खाने के फायदे (Moong Dal Ke Fayde) बताने जा रहे हैं| इसके अलावा इसके कुछ नुकसान व उपयोग भी बताएंगे| जिससे आप लोगों को मूंग दाल के बारे में पूरी जानकारी हो और आप इसके सारे फायदे ले सकें|
तो चलिए बिना कोई समय खराब करे आगे बढ़ते हैं|
Table of Contents
मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व –
मूंग की दाल में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो अच्छी सेहत पाने में हमारी मदद करते हैं|
- प्रोटीन
- मैग्नीशियम
- पोटेशियम
- फाइबर
- आयरन
- फॉस्फोरस
- कैल्शियम
- कार्बोहाइड्रेट
- विटामिन्स
ऐसे कई तरह के पोषक तत्व मूंग की दाल में पाए जाते हैं|
मूंग दाल खाने के फायदे (Moong Dal Ke Fayde)
मूंग की दाल खाने में बड़ी जोरदार लगती है| लेकिन डॉक्टर कई मरीजों को भी मूंग की दाल खाने की सलाह देते हैं, जिससे उनकी इम्यूनिटी बेहतर हो सके| इसके अलावा इसमें कई तरह के गुण होते हैं|
वजन घटाने में सहायक –
कई लोग वजन घटाने की डाइट में मूंग की दाल खाना पसंद करते हैं| दरअसल इसमें कम कैलोरी और प्रोटीन ज्यादा मात्रा होती है| जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है|
प्रोटीन ज्यादा होने की वजह से जिम में ट्रैनर लोग भी इस दाल खाने की सलाह देते हैं|
नोट – सभी दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन मूंग की दाल में पाया जाता है|
नियंत्रित ब्लड प्रेशर –
बोहोत कम लोगों को पता है, की मूंग की दाल का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर ठीक रहता है| इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में सहायक है|
पाचन के लिए बेस्ट–
जिन लोगों को बदहजमी, गैस, पेट फूलना या जलन जैसी पेट की समस्या होती रहती है| उनके लिए नियमित मूंग की दाल का सेवन एक रामबाण इलाज है|
इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे पेट की सेहत को अच्छा रहने में मददगार होता है|
जोड़ों व हड्डियों के लिए फायदा-
जोड़ों में में दर्द की समस्या बूढ़े लोगों के साथ-साथ जवान लोगों को भी होने लगी| बूढ़े लोगों को तो दर्द होना नेचुरल है, लेकिन 35-40 वर्ष की उम्र में जोड़ों में दर्द होना सही नहीं है|
ऐसे में नियमित मूंग की दाल खाना हमारे लिए लाभकारी साबित हो सकता है| इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है| जो हड्डियों स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है|
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक-
मूंग दाल में शरीर के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट गुण व मिनरल्स पाए जाते हैं| जो लोग नियमित दालों का सेवन करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता दाल न खाने वालों के मुकाबले बेहतर होती है|
इसके आलवा इसका नियमित सेवन तनाव या स्ट्रेस को कम करने में भी काफी मददगार साबित हुआ है|
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित –
शरीर में जमा लिपिड व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मूंग की दाल बेहद असरदार है| इसमें मौजूद आयरन और जिंक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मैनेज करने में काफी फायदेमंद हैं|
मूंग और मसूड़ की दाल को मिक्स सेवन करना कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में काफी हेल्प करता है|
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी-
गर्भवती महिलाओं को इस दौरान फोलेट युक्त चीजों का सेवन बेहद फायदेमंद रहता है| क्योंकि भ्रूण की अच्छे विकास के लिए फोलेट जरूरी होता है| मूंग की दाल में फोलेट अच्छी मात्रा में मौजूद होता है| गर्भावस्था में मूंग की दाल का सेवन लाभकारी होता है|
लेकिन गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए|
मांसपेशियाँ (मसल्स) के लिए-
कई जिम ट्रैनर भी मूंग की दाल का सेवन करने की सलाह देते हैं| क्योंकि यह हमारे शरीर में मसल्स मांस बढ़ाने में काफी मददगार होती है|
हो सके तो अंकुरित मूंग दाल यानि स्प्राउट्स का सेवन करें| इससे दाल के फायदे (Moong Dal Ke Fayde) दोगुने हो जाते हैं|
डायबिटीज में लाभकारी-
मूंग की दाल का सेवन डायबिटीज में काफी असरदार है| इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और फोलेट मौजूद होता है| जो हमारे शरीर में शुगर लेवल को मियांत्रित करने में काफी मददगार है|
ये थे कुछ मूंग की दाल खाने के फायदे उम्मीद है, की ये फायदे जानकर आप इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल करेंगे|
चलिए आगे –
मूंग दाल के उपयोग (Uses of Moong Dal in Hindi)
दोस्तों सभी लोग मूंग की डाल को अपने-अपने तरीके से खाना पसंद करते हैं| जानते हैं की वो कौन-कौन से तरीके हैं|
- भारत में सबसे ज्यादा लोग बहोत सामान्य दाल-रोटी खाना पसंद करते हैं|
- मूंग की डाल से हलवा व टेस्टी मिठाइयाँ भी बनाई जाती है|
- भारत में साउथ साइड इससे चटनी और सांभर भी बनाया जाता है|
- कई बॉडी बिल्डर और खिलाड़ी इसको अंकुरित करके यानि स्प्राउट्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं|
- मूंग की दाल की स्वादिष्ट रेसिपी भी बनाई जाती हैं|
- मूंग की दाल स्किन केयर के लिए भी लाभकारी है| इससे फेस मास्क और हेयर मास्क भी बनाया जाता है|
दोस्तों इसके अलावा भी कई और तरीकों से इसका सेवन किया जाता है| आप हमें commet करके जरूर बता सकते हैं|
चलिए इसके बताते हैं, की मूंग दाल खाने से हमें क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं|
मूंग दाल के नुकसान (Moong Dal side-effects in Hindi)
दोस्तों वैसे तो इस दाल को खाने से हमें फायदे ही मिलते हैं| लेकिन कई बार हम इसका गलत तरीके से उपयोग करते हैं| जिस कारण हमें कई तरह कि परेशानियों का सामना करना पड सकता है|
- जिन लोगों को लो शुगर (BP Low) लेवल की प्रॉब्लेम है| उनके लिए इसका नियमित मात्रा में सेवन उचित नहीं है| इससे उनका शुगर का लेवल बढ़ने में समस्या आ सकती है|
- मूंग की दाल में फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है| इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत हो सकती है|
- जिन लोगों को पाचन की दिक्कत है, उनके लिए कच्ची दाल पेट में दर्द और ऐंठन बना सकती है| ऐसे लोगों को हमेशा उबाल कर सेवन करना चाहिए|
- जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या है| उन्हे इसका नियमित सेवन से बचना चाहिए| मूंग की दाल शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा सकती है|
दोस्तो यह थी हमारी आज की पोस्ट मूंग दाल के लाभ (Moong Dal Ke Fayde) उम्मीद हैं, की आपको हमारा यह छोटा-सा आर्टिकल जानकारी पूर्ण लगा होगा| इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, जिससे उनको भी मूंग दाल खाने के फायदे पता चल सके|
हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ने के लिए आपको दिल से धन्यवाद
अन्य पढ़ें –
- अदरक के 10 बड़े फायदे व नुकसान | Adrak ke Fayde in Hindi
- हरी सब्जियां खाने के फायदे व नुकसान | Hari Sabji khane ke fayde
- गाजर के फायदे, नुकसान व उपयोग | Carrot health benefits in Hindi
- जानिए चुकंदर के फायदे व नुकसान | Beetroot benefits in Hindi