जानिए तरबूज खाने के 10 गजब फायदे व नुकसान (watermelon benefits in hindi)


दोस्तों तरबूज गर्मियों के मौसम में सेहत का खजाना माना जाता है| ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है| उतना ही यह शरीर के लिए फायदेमंद है| तरबूज भारत में हर जगह आसानी से मिल जाता है| सस्ता होने के कारण इसका सभी लोग लाभ ले सकते हैं| गर्मियों के दिनों में hydrate रहना ज्यादा जरूरी है| तरबूज में 90% से ज्यादा पानी होता है| जिससे हमारी बॉडी hydrate रहती है|

आज हम आपको तरबूज से होने वाले अनोखे फायदे (tarbuj khane ke fayde in hindi) और कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे| साथ ही इसको खाने का सही तरीका बताएंगे| जिससे इसके सारे लाभ आपको मिल सके| तो चलिए बिना कोई देरी किए लेख शुरू करते हैं|

तरबूज के फायदे (Watermelon benefits in hindi) –

tarbuj ke fayde

 तरबूज गर्मियों के दिनों में अधिक खाया जाने वाला फल है| इसकी तासीर ठंडी होती है| जिससे गर्मियों में शरीर को काफी राहत मिलती है| इसको खाने के कई सारे फायदे (tarbuj khane ke fayde in hindi) हैं| जैसे –

चमकदार स्किन (Glowing skin) –

 तरबूज खाना हमारी त्वचा (skin) के लिए भी गुणकारी है| तरबूज में लाइकोपीन (lycopene) पाया जाता है| लाइकोपीन के कारण ही इसका रंग लाल होता है| इससे त्वचा चमकदार और सुंदर रहती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं आती| इसके अलावा इसमें विटामिन A होता है| जो त्वचा को नमी देता है|

वजन कम करने के लिए तरबूज (for weight loss) –

weight loss ke liye tarbuj

अगर आप वजन कम (weight loss) कर रहे हैं| तो आप तरबूज को अपनी diet में जरूर शामिल करें| दरअसल इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है| जो हमारे digestive system को अच्छा करता है| इसमें मौजूद फाइबर देर में पचता है और पेट भरा – भरा लगता है| हमें भूख भी देरी से लगती है| जिससे हमारे ज्यादा खाने की आदत छूट जाती है|

स्वस्थ ह्रदय (Healthy heart) –

शोधकर्ता बताते हैं की तरबूज खाना दिल की सेहत के लिए भी अच्छा रहता है| क्योंकि इसमें potassium की अच्छी मात्रा होती है| जो ह्रदय को स्वस्थ बनाता है| और heart attack जैसी घातक बीमारी का खतरा नहीं रहता|

आँखों के लिए फायदा –

तरबूज खाना हमारी आँखों के भी गुणकारी है| यह बीटा-कैरोटीन और विटामिन – C का अच्छा स्त्रोत होता है| जिससे हमारी आंखे स्वस्थ रहती है| और आँखों की गंभीर बीमारियों में तरबूज खाने से भी काफी फायदा मिलता है|

शरीर को ऊर्जा मिलती है –

तरबूज में नेचुरल ग्लूकोज (Natural glucose) मौजूद होता है| जिसके सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है| साथ ही इसमें प्रोटीन भी होता है जो मसल्स को मजबूती देता है|

खून की कमी होने पर –

शोधों के अनुसार तरबूज का जूस शरीर में खून की कमी को पूरा करता है| इसके अलावा इसमें magnesium और potassium होते है| जिससे शरीर में ब्लड प्रेशर (Blood pressure) सामान्य रहता है|

दिमाग शांत होता है –

तरबूज खाने के लाभ हमारे शरीर को तो मिलते ही हैं| साथ ही इसके सेवन से हमारा मूड अच्छा और शांत होता है| यह खाने मे मीठा होता है| रस से भरा तरबूज  गर्मियों में शरीर को राहत देता है| इसकी तासीर भी ठंडी होती है| जिसका सेवन करने से मन प्रसन्नता से भर जाता है|

शरीर हाइड्रेट रहता है –

तरबूज खाने से dehydration (शरीर में पानी की कमी) की समस्या नहीं होती| यह गर्मियों में शरीर की प्यास बुझाता है| जैसा की हमने पहले बताया| इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है| जो शरीर को hydrate रखता है|

लू लगने से बचाव –

तपती गर्मी में लू लगने का खतरा रहता है| तरबूज में एलेक्ट्रलाइटस  मौजूद होते हैं| जिससे हमें गर्मी सहन करने की ताकत मिलती है| और शरीर कूल रहता है|

पाचन तंत्र अच्छा होता है –

तरबूज खाना हमारे पाचन तंत्र को भी बेहतर करता है| इसमे भरपूर मात्रा में लिक्विड और फाइबर होता है| जिससे पाचन शक्ति अच्छी होती है| इसके अलावा यह हमारे गुर्दों की भी सफाई करता है| जिससे हमारे गुर्दे विषैले प्रदार्थों को शरीर से बाहर कर देते हैं|

ये भी पढ़ें – Intermittent Fasting : वजन कम करने में मददगार जानिए पूरी जानकारी फायदे, नुकसान

तरबूज खाने का सही तरीका (Right way to eat watermelon) –

tarbuj khane ka tarika

दोस्तों कुछ लोगों को तरबूज खाने का सही तरीका और सही समय पता नहीं होता| ऐसे में उन्हे तरबूज के सारे फायदे (tarbuj khane ke fayde in hindi) नहीं मिल पाते| तरबूज खाने से पहले आपको कई सारी बातों का ध्यान रखना है| जैसे –

  • कई लोग तरबूज के बीजों को निकाल कर फेंक देते हैं| उनकी जानकारी के लिए बता दें| इन बीजों में potassium व vitamins होते हैं| जो हमारी आँखों, बालों, ह्रदय, त्वचा के लिए गुणकारी है| हमें इसके बीजों को बिना निकले ही खाना चाहिए|
  • तरबूज खाने तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए| ऐसा करने से ओवर हाइड्रैशन की समस्या हो सकती है| जिससे आपका जी मिचलाने लगेगा और उल्टी भी हो सकती है|
  • तरबूज को हो सके तो दोपहर के समय समय खाए| सुबह आप फ्रूट सलाद में इसका सेवन कर सकते हैं|
  • शाम या रात में इसका सेवन करने से बचें|
  • आप इसका जूस भी बना कर पी सकते हैं| यह खून की कमी होने पर फायदा पहुँचता है|

तरबूज खाने के नुकसान (Disadvantages of watermelon) –

दोस्तों तरबूज कई पोषक तत्वों से युक्त होता है| बेशक इससे हमें ढेर सारे फायदे (tarbuj khane ke fayde in hindi) मिलते है| लेकिन  इसको ज्यादा मात्रा या गलत तरीके से खाने पर इससे भी ज्यादा नुकसान हो सकता है| जैसे –

  • जैसा हमने ऊपर बताया की इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है| इसके ज्यादा सेवन से पेट में दर्द, दस्त और ऐंठन जैसी प्रॉब्लेम हो सकती है|
  • तरबूज ज्यादा खाने से हैजा और बुखार की समस्या भी बन सकती है|
  • कभी भी गर्म तरबूज का सेवन ना करें| ऐसा करने से आपको उल्टी और दस्त हो सकते हैं| उसे फ्रिज में रख दें| ठंडा होने के बाद ही उसका सेवन करें|
  • तरबूज खाने के तुरंत बाद बाहर धूप में ना जाए| इससे भी हैजा होने का खतरा रहता है|

निष्कर्ष –

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में तरबूज के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार में बताया है| अगर आप इन गर्मियों में इससे होने वाले सारे फायदे लेना चाहते हैं| तो आपको इन सारी बातों का ध्यान रखना होगा| जो हमने इस आर्टिकल में बताई है|

दोस्तों ये थी हमारी हमारी पोस्ट तरबूज खाने के फायदे (tarbuj khane ke fayde in hindi) उम्मीद है की आपको यह पोस्ट और इसमे दी गई जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी|

 हमारे इस आर्टिकल को आप Twitter, Facebook, Whatsapp और Instagram पर जरूर शेयर करें| जिससे तरबूज के फायदे और लोगों को मिल सके| हमें बोहोत खुशी होगी| धन्यवाद 

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment