स्विमिंग (तैरने) के 8 बड़े फायदे और नुकसान |Swimming benefits in Hindi


 

Swimming benefits in Hindi

दोस्तों हम अपने आप को फ़िट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते| रनिंग, जिम, साइकिलिंग आदि |  ये सब exercise हैं तो असरदार पर इनको हर कोई नहीं कर सकता| क्योंकि कई लोगों को जोड़ों में दर्द (Joint pain) और शरीर में दर्द जैसी problem होती है| जिससे चोट, पैर में मोच का खतरा रहता है|

आज हम बात करेंगे तैराकी (swimming) की जिसको हर कोई कर सकता है| और तो और इससे joint pain में भी आराम मिलता है| तैरने से शरीर लचीला और फुर्तीला होता है| बच्चे और बड़े इसको सभी कर सकते हैं|

 इस पोस्ट में हमने स्विमिंग के फायदे (Swimming benefits in hindi), सही तरीका, और कुछ नुकसान के बारे में डीटेल में बताया है| और साथ ही कुछ सावधानियाँ बताई है| जो swimming करते समय हमें बरतनी है| तो चलिए बिना कोई देरी किए लेख शुरू करते है|

तैराकी के फायदे (Swimming benefits in hindi) –

Swimming benefits in Hindi

स्विमिंग करना आपके लिए बोहोत फायदेमंद साबित हो सकता है| swimming से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ – साथ हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी बैहतर होता है| अगर आप इसे डेली करें| और साथ ही साथ आप एक नई skill भी सीख जाएंगे| चलिए बताते है स्विमिंग के कुछ बड़े फायदे –

फेफड़े रहते है स्वस्थ (Lungs stay healthy) –

स्विमिंग करना हमारे फेफड़ों के लिए लाभदायक है| क्योंकि जब स्विमिंग करते हैं| तो हमारी सांस फूलने लगती है| फेफड़े ज्यादा oxygen ग्रहण करते हैं| जिससे फेफड़ों के काम करने की क्षमता अच्छी होती है|

कई Doctors भी बताते है| की swimming करने वाले लोगों के फफड़े ना करने वालों से ज्यादा मजबूत होते है| स्विमिंग करने से श्वसन क्रिया भी अच्छी रहती है|

वजन कम करने में सहायक (Good for weight loss) –

आपका वजन ज्यादा है और आप रनिंग, जिम और साइकलिंग जैसा वर्क आउट नहीं करना चाहते| आपको वजन कम करना है| तो स्विमिंग आपके लिए एक अच्छा विकल्प है| आपको swimming के साथ अच्छी diet लेने की भी जरूरत है|

जैसा की आप लोगों को पता है की swimming करने में सारा शरीर movement करता है| जिसमे ताकत ज्यादा लगती है| 40 – 45 मिनट swimming करने से लगभग 350 से 400 calories बर्न होती हैं| जिससे weight loss करने में हमें मदद मिलती है|  

 गहरी नींद लाने में बैहतर (Good for deep sleep) –

स्विमिंग करने से अनिंद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिलता है| ठंडे पानी में तैरने से दिमाग भी तरोताजा व शांत होता है| स्विमिंग करने में ताकत ज्यादा लगती है| जिससे शरीर थक जाता है| थकान के कारण हमारी नींद अच्छी और गहरी होती है|

मानसिक स्वास्थ्य अच्छा (Good for mental health) –

स्विमिंग करने से हमारे शरीर को तो लाभ मिलते ही हैं| साथ ही इससे हमारा मूड भी अच्छा होता है| जब भी हम कोई वर्क आउट करते हैं| तो हमारे शरीर में happy hormones बूस्ट होते हैं| जिससे हमें खुशी महसूस होती है|

 जिन लोगों को depression जैसी मानसिक समस्या है| उन्हे स्विमिंग जरूर करनी चाहिए| स्विमिंग करने से डिप्रेशन (Depression) की प्रॉब्लेम को भी दूर किया जा सकता है|  

स्टैमिना बढ़ाने में सहायक (helps in increase stamina) –

अगर आप स्टैमना बढ़ाना चाहते हैं| तो ऐसे में स्विमिंग करना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है| दरअसल तैरने में ज्यादा ताकत लगती है| जिससे हमारी साँस रनिंग या साइकलिंग की तुलना में ज्यादा फूलने लगती है| और स्विमिंग करते – करते हम stamina बढ़ा लेते हैं|

शरीर लचीला होता है (Flexible body) –

स्विमिंग करने में हमारे हाथ और पैर लगातार मूवमेंट करते हैं| और शरीर भी अच्छे से स्ट्रेच हो जाता है| जिससे शरीर में लचीलापन आता है| इसके अलावा इससे कमर व गर्दन में दर्द, जोड़ों में दर्द में काफी फायदा मिलता है|

स्वस्थ ह्रदय (Good for heart) –

स्विमिंग करने के फायदे हमारे ह्रदय (heart) को भी मिलते हैं| दरअसल swimming करने से हमारा cholesterol लेवल नियंत्रित होता है| जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है|

इससे हमारी heart beat भी तेज होती है| जिससे ह्रदय की छोटी – छोटी बीमारियों का खतरा नहीं रहता और हमारा ह्रदय बढ़ती उम्र के साथ भी स्वस्थ रहता है|

रक्त चाप नियंत्रित रहता है (maintain blood pressure) –

Swimming करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है| जिन लोगों को High blood pressure और low blood pressure की प्रॉब्लेम है| उनके लिए स्विमिंग करना बोहोत गुणकारी है|

स्विमिंग करते समय हमारी heart beat तेज होती है| जिससे शरीर में ब्लड का flow अच्छा होता है|

अन्य पढ़ें – pull ups करने के अद्भुत फायदे और तरीका

तैराकी के नुकसान और सही तरीका (swimming side effect in hindi) –

 स्विमिंग करने से बेशक हमें अनगिनत फायदे मिलते हैं| पर दोस्तों अगर आप इसे सही तरीके से नहीं करोगे तो आपको कई सारी health problem भी हो सकती हैं जैसे –

  • खांसी जुकाम होने पर हमने स्विममिग करने से बचना चाहिए| ऐसे में swimming करने से आपकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी| आपको सर्दी लगने से बुखार भी आ सकता है |
  • कई लोगों को कान में पानी जाने की समस्या होती है| कान में पानी जाने से दर्द, कान सुन्न पड़ना, कान में सूजन जैसी problem हो सकती है| ऐसी समस्या आप लोगों को भी है तो स्विमिंग करते समय सिर पर कैप पहनकर रखें|
  • पुल के पानी में क्लोरीन (chlorine) मिला होता है| जिससे ज्यादा देर पानी में रहने से आँखों में जलन और आँख लाल होने लगती है| उसके लिए swimming के समय स्विमिंग के चश्में (swimming Goggles) का use करें|
  • ज्यादा देर chlorine के पानी में रहने से स्किन (skin) की problem भी हो सकती है| जैसे skin का लाल पड़ना और खुजली होना आदि|
  • धूप में swimming नहीं करनी चाहिए| ऐसा करने से सर्दी – गर्मी हो सकती है| जैसे – सिर में दर्द, उलटी, और बुखार भी या सकता है| हमेशा सुबह या शाम के समय ही स्विमिंग करें|
  • यदि आपको स्विमिंग नहीं आती तो कोई swimming poll जोइन कर लें| और कोच से ही ट्रैनिंग लें|  

निष्कर्ष –

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने तैराकी के फायदे (Swimming benefits in hindi) बताए है| आपको ये सारे फायदे तभी मिलेंगे| जब आप week में 3 – 4 दिन स्विमिंग करोगे| इसके साथ ही हमने इससे होने वाले नुकसान और कुछ सावधानी बताए है| अगर ये सावधानी बरतेंगे तो आपको कोई side effect नहीं होंगे|

दोस्तों ये थी हमारी हमारी पोस्ट स्विमिंग के फायदे (Swimming benefits in hindi), उम्मीद है की यह पोस्ट और इसमे दी गई जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी|

दोस्तों इस आर्टिकल को आप Twitter, Facebook, Instagram और  Whatsapp पर जरूर शेयर करें| जिससे आपके करीबी दोस्तों को भी swimming के फायदे मिल सकें| आपके एक शेयर से हमें बोहोत खुशी होगी| धन्यवाद  

FAQ

Que- क्या स्विमिंग करने से वजन कम होता है?

Ans- तैरने से हमारे शरीर में कैलोरी बर्न होती हैं| हर रोज तैरना हमारी शरीर में जमा मोटापे को कम कर सकता है|

Que- क्या रोज तैरना हमारी सेहत के लिए सही है?

Ans- रोज स्विमिंग करने से हमें कई तरह के शारीरिक लाभ मिलते हैं| लेकिन आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी नहीं कर रहे हैं| तो थोड़ी देर तक ही स्विमिंग करें|

ये भी पढे –

 


Leave a Comment