चीनी खाने से होते हैं ये नुकसान | Side Effects Of Sugar in Hindi


Side Effects Of Sugar in Hindi

दोस्तों मीठा खाना हमारे डेली रूटीन का एक हिस्सा बन चुका है| हम मीठे के नाम पर सफेद चीनी का सेवन बोहोत अधिक कर लेते हैं| जिससे शरीर में तरह-तरह की बीमारियाँ होने लगती है| मार्केट में मिलने वाले कई खाद्य पदार्थ जैसे – कोल्ड ड्रिंक, पेस्ट्री, चॉकलेट व केक में चीनी की मात्रा अधिक होती है| ये हमारे शरीर में इंसुलिन लेवल को बढ़ाकर कई रोगों को बढ़ावा देते हैं|

अगर चीनी का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह शरीर के लिए भी अच्छी होती है| आज हम आपको सफेद चीनी के नुकसान (Side Effects Of Sugar in Hindi) बताने जा रहे हैं| जिससे आप लोग ओर भी लोगों को इसके बारे में सतर्क कर सकें|

तो चलिए बिना कोई देरी करे लेख शुरू करते हैं|

चीनी कैसे बनती है ? (How is sugar made in Hindi)

चीनी मील में गन्ने के रस को बोहोत देर तक उबाला जाता है| उबलते समय इसमें कैमिकल डाला जाता है| जिससे चीनी में मौजूद मिनरल्स, पोषक तत्व और विटामिन नष्ट हो जाते हैं|

इस प्रोसेस के बाद चीनी में ग्लूकोज ही बचता है| बाद में चीनी को सफेद रंग देने के लिए छाना जाता है| इसको छानने के लिए पशुओ की हड्डियों के कोयले का प्रयोग होता है|

चीनी खाने के नुकसान (Side Effects Of Sugar in hindi)

इसके बनने के प्रोसेस जानने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं, की चीनी किस तरह हमारे शरीर के लिए घातक है| इससे शरीर में हाई ब्लड शुगर की समस्या तो होती ही है| साथ कई सारी समस्या हो जाती हैं | चलिए जानते हैं इसके नुकसान|

मोटापा –

disadvantages of sugar in hindi

चीनी का सेवन करना वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है| चाय, कॉफी, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, पेस्ट्री और केक हमारे वजन को तेजी से बढ़ाते हैं| दरअसल मीठा खाना हमारे खून में इंसुलिन लेवल को बढ़ा देता है| जिससे शरीर में फालतू चर्बी जमा होने लगती है|

जोड़ों में दर्द \ गठिया –

कई रिसर्च मे पाया है, की मीठा खाना जोड़ों में दर्द या गठिया के दर्द को और बढ़ा देता है| ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से शरीर में यूरिक ऐसिड बढ़ने की समस्या हो सकती है| जिससे शरीर में गठिया, आर्थराइटिस और जोड़ों का दर्द जैसी समस्या हो सकती है|

फैटी लीवर होना –

अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करना लीवर के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है| जितना ज्यादा हम मीठा खाएंगे उतना ही लीवर पे ज्यादा प्रेशर पड़ेगा| प्रेशर ज्यादा पड़ने से लीवर पे सूजन या फैटी लीवर की प्रॉब्लेम हो सकती है|  

कैविटी –

मीठा खाने से कैविटी यानि दांतों में सडन की समस्या बोहोत आम है| कई लोगों को खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत होती है| उनकी यही आदत दांतों में सडन का कारण बनती है| मीठा दांतों के बीच में चिपक जाता है और वहाँ एक छेद बना देता है| जिसे हम कैविटी (Cavities) कहते हैं|

त्वचा की समस्या –

chini ke nuksan in hindi

ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करना हमारी त्वचा (skin) के लिए भी नुकसान दायक है| एक्स्पर्ट्स के अनुसार मीठा खाने से हमारा शरीर इंसुलिन बनाना शुरू कर देता है| हमारी बॉडी शुगर को मैनेज करने के लिए ऐसा करती है|

अगर हम ज्यादा मीठा लेते हैं तो बॉडी पर इंसुलिन बनाने का दबाव पड़ता है| जिससे हमारी स्किन में सूजन आ जाती है| इसके अलावा चहरे पर झुर्रियां, पिंपल्स और रूखी त्वचा हो जाती है|

ह्रदय के लिए नुकसान –

जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करना हार्ट अटैक (Heart attack) होने का भी खतरा रहता है| मीठा शरीर में जाकर बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देता है| जो हमारे हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है|

दोस्तों तो देखा आप लोगों ने मीठा खाने के नुकसान आपके लिए जानलेवा हो सकते हैं| उम्मीद है, आप लोग चीनी का सेवन कम से कम करेंगे

बरते कुछ सावधानियाँ –

जिन लोगों को घर में मीठा खाने की आदत है| वो कुछ चीजों का ध्यान रखते हुए मीठा खाने का आनंद ले सकते हैं| जिससे वो मीठे के नुकसान (Side Effects Of Sugar in hindi) से बच सकते हैं|

  • मीठा खाने के बाद कुल्ला या ब्रश जरूर करें| जिससे दांतों में किसी प्रकार की कैविटी का खतरा न हो|
  • शादियों में मिठाइयाँ खाने से बचे| अक्सर लोग मिठाइयाँ ज्यादा खाने से ही बीमारियों को न्योता देते हैं|
  • अगर ज्यादा मीठा खाने का मन हो गुड का सेवन कर कर सकते हैं| गुड के फायदे आपको अच्छी सेहत देंगे|
  • इसके अलावा आप शहद, खजूर व ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • कोल्ड ड्रिंक, पेस्ट्री, चॉकलेट व केक के सेवन से भी बचें| इनमे शुगर की मात्रा ज्यादा होती है|

FAQ –

Que – शुगर बढ़ने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

Ans – शरीर मे शुगर लेवल बढ़ने से कमजोरी, चक्कर आना, टेंशन व पाचन शक्ति कमजोर होना जैसी समस्या होने लगती हैं|

Que – पुरुषों में शुगर के लक्षण कैसे पता चलता है ?

Ans – पुरुषों में टेस्टॉस्टेरोन लेवल कम होना, पेशाब में प्रॉब्लेम व मसल्स मांस कम होना जैसे लक्षणों से शुगर की बीमारी का पता चलता है|

दोस्तों यह थी आज की हमारी पोस्ट मीठे के नुकसान उम्मीद है ,की आपको आज की हमारी यह पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment