शिलाजीत के 8 चौका देने वाले फायदे, उपयोग व नुकसान | Shilajit Benefits In Hindi


Shilajit Benefits In Hindi

शिलाजीत एक किस्म का खनिज पदार्थ है| जो शरीर में औषधि का काम भी करता है| आपने इसके कई सारे sexual benefits के बारे में बोहोत बार सुना होगा| लेकिन शिलाजीत के फायदे (Shilajit ke fayde) इससे कहीं ज्यादा है| जिनके बारे में बारे में हमने नीचे डीटेल में बताया है| हजारों सालों से हमारे वैध भी दवा के तौर पर शिलाजीत का सेवन करने की सलाह देते आ रहे हैं| जिसका असर आज भी हमारे बुजुर्गों में दिखता है|

आज हम इस पोस्ट आपको इसके सेवन के फायदे (shilajit Benefits in Hindi) बताने जा रहे हैं| इसके साथ ही इसके सेवन करने का सही तरीका और सही समय बताया है| जिससे आप इसके सारे फायदे बिना किसी नुकसान के ले सकें| तो चलिए बिना कोई देरी करे आगे की पोस्ट शुरू करते हैं|

शिलाजीत क्या होता है (What is shilajit in hindi) –

दोस्तों जैसा की हमने पहले बताया शिलाजीत एक खनिज पदार्थ है, जो ऊंचे पहाड़ों से हमें मिलता है| जब पहाड़ों पर धूप पड़ती है तो यह चट्टानों के बीच से निकलता है| जिसे इकट्ठा करके Process करने के बाद मार्केट में बेचा जाता है| यह बिलकुल कोलतार की तरह चिपचिपा होता है|

इसका जो सबसे अहम कम्पाउण्ड होता है वो है फुलविक एसिड (fulvic acid), इसके अलावा इसमें 80 से भी ज्यादा मिनरल्स पाये जाते हैं| जो की असल में शिलाजीत की ताकत होती है| शिलाजीत में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो हमारे शरीर के साथ – साथ मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद होते हैं|

शिलाजीत के फायदे (Shilajit Benefits in Hindi) –

दोस्तों कई लोग ऐसा मानते हैं की शिलाजीत का सेवन करना बस सेक्शुअल हेल्थ में ही फायदेमंद होता है| लेकिन यह हकीकत नहीं है| बेशक इसका सेवन करने से सेक्शुअल हेल्थ अच्छी होती है, मगर इसके अलावा भी कई सारे फायदे हमें इससे मिलते हैं| जैसे –

थकान के लिए शिलाजीत (shilajit for weakness) –

दोस्तों शरीर में जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होने पर शिलाजीत के सेवन से काफी फायदा मिलता है| शिलाजीत में कई प्रकार के मिनरल्स, फुलविक एसिड (Fulvic acid) व हुमिक एसिड (Humic acid) मौजूद होते हैं| जो हमारे स्टेमिना को बढ़ाकर शरीर से थकान दूर करते हैं|

इसी वजह से कई सारे बॉडी बिल्डर भी शिलाजीत का सेवन करने की सलाह देते हैं| इसके अलावा इससे शरीर का फालतू वजन भी कम होता है|

अल्जाइमर डिजीज में फायदेमंद (Beneficial in Alzheimer’s disease) –

अल्जाइमर नाम की इस बीमारी में दिमागी याददाश्त कम होने लगती है| यह बीमारी 60 – 65 वर्ष के बाद ज्यादा होती है| ऐसे में शिलाजीत का सेवन का सेवन अल्जाइमर रोग में काफी राहत देता है| कई शोधकर्ता भी बताते है, की यह लॉस मेमोरी में फायदा कर मस्तिष्क के स्वास्थ्य को अच्छा करता है|

जोड़ों के दर्द के लिए (for Joint pain) –    

जिन लोगो को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उन्हे शिलाजीत का सेवन करना काफी आराम देता है| दरअसल शिलाजीत में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है| जो हड्डियों को मजबूत कर जोड़ों के दर्द को ठीक करता है|

एनीमिया में फायदेमंद (Beneficial in Anemia) –

एनीमिया में सांस लेने में परेशानी, शरीर का पीला होना, सिरदर्द व थकान जैसी प्रोब्लेम होती है| शरीर में खून व आयरन की कमी हो जाती है| यह बीमारी ज़्यादातर औरतों मे देखने को मिलती है| शिलाजीत का सेवन करने से शरीर में आयरन की पूरी होती है, जिससे शरीर धीरे – धीरे दुरुस्त होने लगता है|

मेटाबॉलिज्म ठीक होता है –

शिलाजीत का नियमित सेवन करना हमारे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बढ़ता है| बता दें की मेटाबॉलिज्म के बढ्ने से शरीर पे फालतू चर्बी जमा नही होती| कहा जा सकता है, की यह वजन कम (weight loss) करने में मददगार है|

स्पर्म काउंट बढ़ाता है (Increases Sperm count) –

दोस्तों इस बात में कोई शक ही नही की शिलाजीत का सेवन हमारे स्पर्म काउंट यानि शुक्राणुओ की संख्या को बढ़ाता है| इसके अलावा यह स्पर्म की सेहत (Sperm Quality) को हल्दी रखता है| शिलाजीत का सेवन औरतों में भी Estrogen & progesterone हॉर्मोन्स को बैलेन्स करता है|

त्वचा व बालों के लिए फायदे (Benefits for skin and hair) –

नियमित शिलाजीत का सेवन करना हमारे त्वचा व बालों को अंदर से पोषण देता है| इसमें कई तरह के  मिनरल्स मौजूद होते हैं| जो बालों और स्किन की सेहत को बनाए रखते हैं| शिलाजीत का सेवन करके बढ़ती उम्र के साथ भी हम जवान रह सकते हैं| 

नियंत्रित कॉलेस्ट्रोल (Control Cholesterol) –

बढ़ते कॉलेस्ट्रोल के कारण हृदय की बीमारियों का खतरा बना रहता है| ऐसे में शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है| इसके सेवन से शरीर में मौजूद खराब कॉलेस्ट्रोल बहार निकालता है| जिससे हमारे हार्ट का स्वास्थ्य अच्छा होता है|

ये भी पढ़ें – Weight gain diet chart in Hindi | वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट

शिलाजीत के उपयोग (Uses of Shilajit in Hindi) –

दोस्तों shilajit Benefits in Hindi लेने के लिए जरूरी है इसको आप सही तरीके से लें| शिलाजीत का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है| जैसे –

  • दूध के साथ शिलाजीत का सेवन कर सकते है| एक गिलास दूध में शिलाजीत को अच्छे से मिक्स करके सेवन करें|
  • पानी ले साथ मिक्स करके भी इसका सेवन किया जा सकता है|
  • इसके अलावा शिलाजीत पाउडर, टबलेट, के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है|

समय (Time) –

शिलाजीत का सेवन सुबह खाली पेट या रात को सोते समय कर सकते हैं| दिन के समय इसका सेवन नही करना चाहिए| बोहोत लोग बोलते हैं की इसको गर्मियों में नही लेना चाहिए| लेकिन दोस्तों ये बात सही नही है, इसको आप कभी भी इसका इस्तेमाल करें आपको फायदा जरूर मिलेगा|

सही मात्रा (Quantity) –

शिलाजीत का सेवन दिन में ज्यादा से ज्यादा 300 से 400 मिलीग्राम तक कर सकते हैं| लेकिन सभी लोगों को इतनी मात्रा में सेवन नही करना चाहिए| हर किसी की अपनी – अपनी क्षमता होती है| हो सके तो इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह लें|

किन लोगो को शिलाजीत सेवन नही करना चाहिए| (Which people should not take Shilajit)-

दोस्तों बेशक शिलाजीत का सेवन करने के ढेरों फायदे (shilajit Benefits in Hindi) हैं| लेकिन अगर इसका सेवन गलत तरीके से किया जाए तो यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है| इसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है| जैसे –

  • जिन लोगों को यूरिक एसिड (Uric acid) बढने की प्रोब्लेम हैं| उन्हे शिलाजीत के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए| इसका सेवन करना यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है|
  • गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को इसका सेवन नही करना चाहिए| किसी भी चीज के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए|
  • शिशु को दूध पिलाने वाली महिलाओ (breastfeeding women) को भी इसका सेवन नहीं कर्ण चाहिए|
  • ब्लड प्रेशर के रोगियों को इसका सेवन करने से डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए|

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट shilajit Benefits in Hindi उम्मीद है, आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा| दोस्तों इस पोस्ट में दी गई जानकारी किसी भी रोग का इलाज नही है| बीमारी होने पीआर आपको हमेशा डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए|

इस पोस्ट को आप नीचे दिये लिंक से social media पर जरूर share करें| जिससे आपके साथ – साथ आपके जानने वालों को भी इसका फायदा मिल सके| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –

  


Leave a Comment