गाजर के फायदे, नुकसान व उपयोग | Carrot health benefits in Hindi


Carrot health benefits in Hindi

दोस्तों सर्दियों में गाजर घर- घर में दिखाई देती है| गाजर हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है और साथ ही इसमें औषधीय गुण भी होते हैं| इसका कारण इसमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन होते हैं| जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं|

आज हम Everyday Walk के इस लेख में गाजर के फायदे (Carrot health benefits in hindi) व नुकसान बताने जा रहे हैं| साथ ही इसके कुछ उपयोग भी बताएंगे| जिससे आपको इसका सेवन और भी तरीके पता चल सके|

तो चलिए बिना देरी करे आगे का लेख शुरू करते हैं|  

गाजर खाने के फायदे (Carrot health benefits in hindi)

गाजर में विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-k, पोटेशियम और आयरन आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं| जो हमारे शरीर को कई सारे फायदे देते हैं|

आँखों के लिए –

स्वस्थ आँखों के लिए रोज एक गाजर का सेवन करना बेहद जरूरी है| इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन हमारी आँखों से जुड़ी समस्याओ में लाभदायक है| इसके अलावा इसमें विटामिन-C पाया जाता है| जो हमारी आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है|

पाचन के लिए अच्छा –

गाजर का सेवन करना हमारी पाचन शक्ति को भी सुधारता है| इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है| जो हमारी पाचन शक्ति को बेहतर करता है|

अच्छी मात्रा में फाइबर होने के कारण ही इसे वजन कम (Weight loss) करने में खाया जाता है| क्योंकि फाइबर पचने में समय लगाता है| ज्यादा देर पेट भरा रहने से उनकी ज्यादा खाने की आदत सही होती है|

बालों के लिए गाजर –

गाजर खाने के फायदे (Carrot health benefits in hindi) हमारे बालों को भी मिलते हैं| इसमें विटामिन-A और प्रोटीन होता है| जो बालों रूखे व खराब बालों की पोषण देते हैं| जिससे बाल टूटने-झड़ने जैसी समस्या से हमें छुटकारा मिलता है|

इसके अलावा गाजर के पोषक तत्व बालों की जड़ों में ब्लड फ़्लो ठीक करते हैं| जिससे उनकी ग्रोथ बढ़ती है|

अच्छी त्वचा के लिए –

गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट वीटा-कैरोटिन हमें फ्री रेडिकल्स और यूवी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाते हैं| जिससे हमारी त्वचा में कोई नुकसान नहीं होते| इसके अलावा कई सारे त्वचा के फायदे हमें गाजर खाने से मिलते हैं|

बैड कोलेस्ट्रॉल को बहार करे –

गाजर के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर होता है| जो की हमारे हार्ट के लिए अच्छा है|

एक्सपर्ट के अनुसार गाजर का सेवन करने से हार्ट अटैक की संभावना काफी कम हो जाती है|

इम्यूनिटी के लिए –

अक्सर देखा गया है, जो लोग नियमित गाजर का सेवन करते हैं| उनकी इम्यूनिटी गाजर न खाने वालों के मुकाबले काफी अच्छी रहती है|

इसमें पाया जाने वाला फाइबर मेटाबॉलिज्म को अच्छा करता है| इसके अलावा यह आंतों में मौजूद अच्छे जीवाणुओ (Bacteria) को स्वस्थ रखता है|

खून की कमी (एनीमिया) –

शरीर में खून की कमी होना एनीमिया (Anemia) रोग का लक्षण है| ऐसे में गाजर का सेवन करना शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है|

गाजर में भरपूर मात्रा में आइरन होता है, जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है|

गाजर के पोषक तत्व (Carrot Nutrients in hindi)

गाजर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं| जैसे –

  • कार्बोहाइड्रेट
  • फाइबर
  • प्रोटीन
  • विटामिन-A
  • विटामिन-K
  • विटामिन-C
  • पोटेशियम
  • आइरन
  • सोडियम

गाजर के उपयोग (Uses of Carrot in Hindi)

भारत में गाजर का अलग-अलग तरीके से लोग सेवन करते हैं और फायदा लेते हैं| नीचे दिए गए इन सारे तरीकों से आप इसका सेवन कर सकते है|

  • गाजर को कच्चा भी खाया जाता है| आपने कभी न कभी गाजर रेहड़ी पर मसाला लगाके जरूर खाई होगी|
  • भारत में गाजर का हलवा बड़े चाव से खाया जाता है|
  • गाजर की घरों में सब्जी भी बनाई जाती है| जैसे – आलू गाजर व आलू गाजर मटर आदि
  • कई जगह तो गाजर का सूप भी बनाया जाता है|
  • गाजर का जूस बना कर भी इसका सेवन करते हैं|
  • गाजर को खाने के साथ सलाद के रूप में खाया जाता है|
  • गाजर के हलवे की बर्फ़ी भी काफी लोकप्रिय है|
  • घर में गाजर को उबाल कर इसका रायता भी बनाता है| जो की पाचन के लिए अच्छा होता है|
  • गाजर से आचार व मुरब्बा भी बनता है|
  • कई जगह गाँव में गाजर की खीर भी बनाई जाती है|

इसके अलावा भी मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट गजर से बनते हैं|

गाजर के नुकसान (Carrot side-effect in Hindi)

इसके सारे फायदे (Gajar ke fayde) जानने के बाद आप इसका नियमित सेवन करने के बारे में सोच रहें हैं| तो हमने गाजर के बारे में कुछ सावधनियाँ बताई हैं, जिनका आपको ध्यान रखना है|

  • ज्यादा मात्रा में गाजर खाने से पेट में दर्द व उलटी की समस्या हो सकती है|
  • गाजर का जूस निकालने के बाद उसे ज्यादा देर तक बहार न रखे| उसमें गंदे बैक्टीरिया पनप जाएंगे और आपको बीमार कर सकते हैं|
  • चाय, कॉफी या दूध के साथ गाजर का सेवन करने से शरीर को नुकसान होता है|

ये थे गाजर खाने के कुछ नुकसान (gajar ke nuksan), उम्मीद है आप लोग इन बातों को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करेंगे|  

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट गाजर के फायदे (Carrot health benefits in hindi), इस पोस्ट में बारे में आपको कोई और जानकारी पता हो तो हमें comment करके जरूर बताएं| आपका दिन शुभ हो धन्यवाद

FAQ –

Que- गाजर में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Ans- गाजर में सबसे ज्यादा मात्रा में विटामिन-A होता है, जो की हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है|

Que- एक दिन में कितनी गाजर खानी चाहिए?

Ans- एक दिन 5 से 6 गाजर खाना चाहिए| ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में दर्द व उलटी जैसी समस्या हो सकती है|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment