Weight gain diet chart in Hindi | वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट


नमस्कार दोस्तों आज के समय में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते हुए वजन के कारण परेशान हैं| लेकिन बोहोत से ऐसे भी लोग हैं, जो अपने कम वजन को लेकर काफी चिंतित हैं| वजन कम (Weight loss) के बारे में तो हर कोई बात करता है, पर कोई वजन बढ़ाने के ऊपर बात नहीं करता| कई लोगों की आयु व लंबाई तो बढ़ जाती है, पर उनके शरीर में वजन का संतुलन सही नहीं रहता| जिसके कारण ऐसे लोग समाज में मजाक का कारण बनकर रह जाते हैं| शरीर में कम वजन कई कारणों से हो सकता है, जिनका जिक्र और समाधान हमने नीचे बताया है|

इन सब बातों को देखते हुए आज हम आपको ऐसा डाइट प्लान Weight gain diet chart in Hindi बताने जा रहें हैं| जिसको डेली फॉलो करके आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं| साथ ही अपनी पर्सनैलिटी में चार चाँद लगा सकते हैं|

तो चलिए बिना कोई देरी करे आगे का लेख शुरू करते हैं|

कैलोरी क्या होती है (What is calories in Hindi)  

दोस्तों आपको वजन बढ़ाना हो या वजन कम करना हो इसमें सब कैलोरी पर ही निर्भर करता है| इसलिए सबसे पहले आपको कैलोरी (calories) के बारे में जानना बोहोत जरूरी हैं| कैलोरी (calories) एक ऊर्जा है, जो हमें खाने पीने से मिलती है|

सीधा सीधा बात करें तो जो कुछ भी शरीर में एनर्जी है वो कैलोरी (calories) के ही कारण है| अगर आपको weight gain करना हो तो आपको जरूरत से थोड़ा ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खानी हैं और वेट लॉस के लिए कम कैलोरी खानी है| सारा का सारा खेल कैलोरी (calories) का ही है|

मान लो आपके शरीर को 2000 कैलोरी की जरूरत होती है| तो आपको वजन बढ़ाने के लिए इससे थोड़ा ज्यादा यानि 2200 से 2500 कैलोरी लेनी चाहिए| दूसरी तरफ आपको वजन कम (weight loss) करना है, तो आपको इससे कम कैलोरी लेने की जरूरत है|

वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट (Weight gain diet chart in Hindi) –  

दोस्तों किसी को भी अपना वजन बढ़ाने के हाई कैलोरी (High calories) लेना बेहद जरूरी है| नीचे दिया गया डाइट चार्ट आपके लिए 100 प्रतिशत काम करेगा| क्योंकि इस डाइट चार्ट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, स्वस्थ वसा और कैलोरी सभी को उचित मात्रा में रखा गया है| इसको डाइट आप डेली फॉलो करके अपना वजन बढ़ा सकते हैं|

भोजन /Meal समय /Time क्या खाएं (For veg) मांसाहारी (For Non-veg)
उठने के बाद
मील 1.
6:00am-7:00am2 गिलास गुनगुना पानी /चाय ,कॉफ़ी /केला ————
नाश्ता (breakfast)
मील 2.
8:00am-9:00am100 g दलिया /ओट्स +दूध +पीनट बटर100 g दलीया /ओट्स +दूध + 4 अंडे (egg white)
लंच से पहले (Snacks)
मील 3.
10:00am-11:00am सैंडविच /भुने चने /पीनट बटर————
लंच (lunch)
मील 4.
1:30pm-2:00pm1/2 कप चावल/ 2 रोटी + हरी दाल/ सोया चंक्स +सलाद 1/2 कप चावल/ 2 रोटी + 5 अंडे (egg white) + सलाद
शाम का नाश्ता (Evening snacks)
मील 5.
5:30pm-6:30pm1/2 केले /2 ब्राउन ब्रेड + 2 चम्मच पिनट बटर ————
शाम का खाना (Dinner)
मील 6.
8:30pm-9:30pm2 रोटी / चावल + दाल /सोया चंक्स सब्जी /ब्रोकली सब्जी + सलाद 200-250 g चिकन +2 रोटी /1 कप चावल + सब्जी
सोते समय 9:30pm-10:00pm 250 ml दूध ————

अगर आपको snacks टाइम में अगर भूख नहीं लगती तो आप दिन में एक बार का snacks छोड़ भी सकते हैं| टेबल में दिए गए /का निशान का मतलब इसमें से किसी एक का सेवन करना है और + का मतलब आपको उसके साथ खाना है|

ये भी पढे – पुल अप्स करने के अद्भुत फायदे और तरीका – pull ups benefits in Hindi

वजन बढ़ाने के लिए कुछ अन्य टिप्स (weight gain tips in Hindi) –

दोस्तों बोहोत से लोग ये सारी diet फॉलो भी कर लेते हैं, पर तब भी उनका वजन नहीं बढ़ पाता| क्योंकि वे लोग जल्दी वजन बढ़ाने के चक्कर में गलत तरीका अपनाने लगते हैं| Weight gain diet chart in Hindi के अलावा हमने कुछ जरूरी टिप्स बताए हैं, जिनको अपने फॉलो करना है|

मीठा खाने से दूरी –

आपको कई बार वजन बढ़ाने के लिए मीठा खाने की सलाह दी जाती है| लेकिन यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है| बेशक मीठा खाने से आपका वजन बढ़ जाता है| लेकिन उसमें आपकी मसल्स के वजाय शरीर में फालतू चर्बी जमा होने लगती है| मीठा खाने से सिर्फ शरीर में बीमारियों को निमंत्रण मिलता है|

वजन कम करना हो या बढ़ाना हो मीठे का सेवन करना किसी भी चीज में फायदेमंद नहीं है|

फास्ट फूड –

ऐसे बोहोत से लोग हैं, जो कैलोरी (calories) के नाम पर फास्ट फूड खाना शुरू कर देते हैं| जिससे उनका वजन बढ़ना तो दूर शरीर में कई तरह की प्रॉब्लेम हो जाती है| फास्ट फूड में हाई कैलोरी (calories) तो होती है, लेकिन ये गंदी कैलोरी होती हैं| जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) , पेट से जुड़ी बीमारियाँ, स्किन प्रॉब्लेम और शरीर कि चर्बी बढ़ना जैसी समस्या होने लगती हैं| इसलिए फास्ट फूड या जंक फूड को जितना जल्दी हो त्याग दो|

रोज एक्सर्साइज़ करें –

कुछ लोग कहते है की वजन बढ़ाने के लिए बस ज्यादा खाना चाहिए| ये बात बिल्कुल गलत है| चाहे आपको वजन कम करना हो या बढ़ना हो हमें कभी भी वर्क आउट करना नहीं छोड़ना चाहिए| क्योंकि हमारी मसल्स का बढ़ना एक्सर्साइज़ पर ही निर्भर करता है| अच्छा और सूडोल शरीर पाने के एक्सर्साइज़ करना जरूरी होता है|

मजबूत पाचन शक्ति –

अगर खाना शरीर में जाकर सही से पचता ही नहीं है, तो आप कितना भी अच्छा खाना खा ले आपका वजन नहीं बढ़ सकता| इसलिए वजन बढ़ाने के लिए पाचन शक्ति का अच्छा होना जरूरी है| इसके लिए आपको सुबह उठते ही 2 गिलास गुनगुना पानी पीना है|आप उसमें मुलेठी पाउडर भी मिक्स करके पी सकते हैं| जो पेट की लिए काफी फायदे मंद होता है|

पर्याप्त नींद –

पूरा दिन काम करने और एक्सर्साइज़ के बाद रात में पूरी नींद लेना जरूरी होता है| जिससे आप पूरी तरह से रीलैक्स हो जाते हैं| विशेषज्ञों के अनुसार हमें 7 से 8 घंटे नींद लेना जरूरी होता है| क्योंकि सोते समय मांसपेशियों (Muscles) की ग्रोथ ज्यादा होती है|

प्रोटीन युक्त भोजन –

वजन बढ़ाने (Weight gain in Hindi) के लिए खाने में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होनी चाहिए| जिससे मांसपेशियों को पूरा पोषण मिल सके| वैसे तो Weight gain diet chart in Hindi में प्रोटीन युक्त भोजन बता ही चुके हैं| लेकिन आपको खुद से भी ध्यान रखना है, की आप जो कुछ भी खा रहें हैं ,उसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी हो|

दोस्तों ये थी हमारी पोस्ट Weight gain diet chart in Hindi. उम्मीद है की इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी| हमरी इस पोस्ट को आप नीचे दिए हुए links से सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें| जिससे अन्य लोगों को भी इसका फायदा मिल सके|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment