संतरा खाने के अनोखे फायदे और नुकसान | Santra khane ke fayde or nuksan


santra khane ke fayde

दोस्तों संतरा खाने में जितना लजीज और मीठा लगता है| उतना ही यह शरीर के लिए गुणकारी भी होता है| क्योंकि इसमें कई तरह औषधीय गुण होते हैं| जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देते हैं| जिससे हमें बोहोत से रोगों से लड़ने में मदद मिलती है|

इस फल को बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी पसंद करते है| इसी वजह से संतरे की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है| इस आर्टिकल में हमने संतरे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी और संतरा खाने के फायदे (santra khane ke fayde) के बारे में डीटेल में बताया है| तो चलिए शुरू करते हैं आगे का लेख –

संतरा खाने के फायदे (Orange benefits in hindi)

संतरा सेहत का खजाना माना जाता है| अगर आप संतरे का सेवन करते है तो इससे शरीर को काफी लाभ मिलते हैं| 

आंखे रहती है स्वस्थ (healthy eyes) –

संतरे खाने से हमारे शरीर के साथ आंखों को भी फायदा होता है| इसमे मौजूद विटामिन – A आंखों के लिए फायदेमंद होता है| इसके अलावा संतरे में विटामिन – C अच्छी मात्रा में होता है जो रतौंधी (अंधेरे में कम दिखना ) में फायदा पहुंचता है|

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है (High blood pressure) –

संतरा का सेवन करने से उच्च रक्तचाप (High blood pressure) भी नियंत्रित होता है| दरअसल इसमें पोटैशियम (potassium) होता है| पोटैशियम उच्च रक्तचाप को सामान्य रखता है और हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखता है|

कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है (control cholesterol level) –

ज्यादा चिकनाई वाली चीजें खाने से शरीर में बेकार कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है| एसे में संतरे जैसे सिट्रिस फल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है|

संतरे में विटामिन – C, पोटैशियम और फ्लेवोनोइड्स होता है| जो की ह्रदय (Heart) को स्वस्थ करता है| और खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकलता है|

वजन कम होता है (Weight loss) –

संतरे का एक फायदा यह भी है की इससे वजन कम (Weight loss) होता है| क्योंकि संतरे फाइबर में उच्च होते हैं| फाइबर को पचने मे समय लगता है| जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा – भरा लगता है| जिससे हमें वजन कम करने में आसानी होती है|

यह हमारी पचाने की शक्ति को अच्छा करता है, जिससे शरीर में खाना अच्छे से लगता  है| जो weight loss में काफी जरूरी होता है| 

त्वचा रहती है चमकदार (Glowing skin) –

संतरा का सेवन करने से आपकी त्वचा (skin) भी चमकदार होती है| दरअसल इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन – C मौजूद होता है| जो त्वचा को अंदरूनी पोषण देता है| जिससे हमारी त्वचा चमकदार होती है व चेहरे से झुर्रियां कम होती है| 

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) –

आये दिन हमें जुकाम, खांसी और बुखार जकड़ लेते हैं| इसका कारण कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता है| रोज संतरे खाना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को बूस्ट करता है| जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में ताकत मिलती है|

ह्रदय के लिए गुणकारी (good for heart) –

संतरे खाने से हमारे ह्रदय को भी फायदा होता है| जेसे की मैने पहले बताया है| संतरे में पोटैशियम और विटामिन – C होता है| जो उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रखता है| जिससे ह्रदय (heart) की सेहत स्वस्थ रहती है|

गठिया में लाभकारी (Beneficial in arthritis) –

संतरा खाने से गठिया रोग में आराम मिलता है| डॉक्टर के अनुसार गठिया के मरीजों को खट्टे फल (citrus fruit) खाने की सलाह दी जाती है| जैसे – संतरा, मौसमी, नींबू, अंगूर आदि| ऐसे फल गठिया में लाभकारी होते हैं|

पाचन तंत्र अच्छा होता है (improve digestive system) –

संतरे का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र (digestive system) भी अच्छा होता है| इसमें मौजूद फाइबर पेट की पाचन शक्ति को मजबूत करता है| और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है|

अन्य पढ़ें – केला खाने के 10 फायदे

संतरा खाने के सही तरीका (Right to eat orange) –

 संतरे को सीधा छिलका उतार कर सेवन कर सकते हैं| इसके अलावा संतरे का छिलका उतार कर उसका मिक्सी मे जूस बना कर पीने से काफी लाभ मिलता है| जूस में काला नमक डाल लेना चाहिए| संतरे को और फलों के साथ सलाद के रूप मे भी खाया जाता है|

वैसे तो संतरे किसी भी तरह से खाने आपको फायदा ही मिलता है| पर कहा जाता है की संतरे को सीधा ही खाया जाए तो हमें सारे पोषक तत्व मिलते है|

संतरा खाने के नुकसान (Disadvantages of orange) –

जैसा की मैंने पहले बताया की संतरा खाने के फायदे तो ढेर सारे हैं| पर अगर इसे सही तरीके से नहीं खाया जाए तो यही फल हमें नुकसान पहुंचता है| जैसे

जुकाम व खांसी का खतरा –

सर्दियों में संतरे के ज्यादा सेवन से जुकाम – खांसी या सर्दी लगने का खतरा बना रहता है| दरअसल संतरे की तासीर ठंडी होती है| जो इन सब बीमारियों को न्यौता देती हैं|

पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या –

संतरे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है| संतरे का ज्यादा सेवन करने से पेट में दर्द व ऐंठन की समस्या हो सकती है| इसलिए जरूरत के अनुसार ही  इसका सेवन करना चाहिए| 

 संतरा खाने का सही समय (Right time to eat orange) –

  • संतरे को सुबह खाली पेट और रात के समय नहीं खाना चाहिए| इससे सर्दी लगने की समस्या हो सकती है| हमेशा दोपहर के समय इसका सेवन करें|
  • खाने के 1 घंटे पहले और बाद में संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए|
  • चाय, कॉफी या दूध पीते समय संतरे का सेवन कभी न करें|
  • खांसी होने पर संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए| 

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट संतरा खाने के फायदे (Santra khane ke fayde) उम्मीद है की हमारी पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी| इस पोस्ट को आप social media account पे जरूर शेयर करें, जिससे और लोग भी इसका पूरा फायदा ले पाए| धन्यवाद 

ये भी पढ़ें –


Leave a Comment