दौड़ने के बाद क्या खाएं (Running ke baad kya khaye)


Running ke baad kya khaye

दौड़ने के बाद क्या खाएं , running ke baad kya khaye, running diet in hindi, दौड़ने से पहले क्या खाएं?

दोस्तों बेसक रनिंग हमारे शरीर के लिए एक अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज़ है| पर अगर रनिंग के साथ हम हेल्दी डाइट नहीं लेते या हमारी डाइट अच्छी नहीं है| तो आपको रनिंग से होने वाले फायदे नहीं मिलेंगे| दौड़ने के बाद हमें कौन – कौन सी चीजें खानी चाहिए और उनसे होने वाले फ़ायदों के बारे में डीटेल मे बताया है|

तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं| वो कौन – कौन सी चीजें है| जो रनिंग के बाद जरूर  खानी चाहिए| 

दौड़ने के बाद क्या खाएं (Running ke baad kya khaye)

देशी भीगे चने –

दौड़ने के बाद जब आप घर आते हैं| तो आपके शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर diet की जरूरत होती है ऐसे मे भीगे हुए देशी चने का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है| चने में फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेटस जैसे जरूरी पोषक तत्व होतें हैं|

चने खाने से हमारा stamina और शरीर की ऊर्जा तो बढ़ता ही है| साथ ही दौड़ने के समय शरीर मे थकान व कमजोरी महसूस नहीं होती|

खाने का तरीका – रात मे या शाम के समय थोड़े से देसी चने पानी में डाल दें| सुबह तक चने फूल जाएंगे| तब आप खाली पेट उनका उनका सेवन करें| चने के साथ उनमे किशमिश, बादाम भी डाल सकतें हैं| जिससे आपको डबल फायदा मिलेगा|

केला (Banana) –

जीतने भी लोग जिम जाते हैं या कोई work out करते हैं| उनमे से ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में केला खाना पसंद करते हैं| क्योंकि केला केला खाने मे जितना tasty लगता है| उतना ही शरीर के लिए गुणकारी है|

दौड़ने के बाद हम केला खाते हैं तो ये शरीर में तुरंत Recovery करता है| केले में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेटस, और विटामिन A आदि प्रचुर मात्रा में होतें हैं|

खाने का तरीका – वैसे तो सिम्पल केला भी सकते है या  सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं| लेकिन work out के बाद Banana shake बना कर पियें तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा|

ओट्स (Oats) –

आप किसी भी तरह का work out या exercise करते हो| तो आपका नाश्ता क्लीन और हेल्दी जरूर होना चाहिए| एसे में नाश्ते मे ओट्स खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है| ओट्स मे ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है| जिससे पेट ज्यादा समय तक भरा – भरा रहता और हमें भूख कम लगती है|

जिससे हमें weight loss करने मे मदद मिलती है| ओट्स खाने से cholesterol level और high blood pressure भी नियंत्रित रहते हैं| इसमें  ढेरों फायदे की वजह से कई बॉडी बिल्डर और स्पोर्ट्स खिलाड़ी भी ओट्स खाना पसंद करते हैं| 

खाने का तरीका – रनिंग के बाद आप ओट्स को पानी में या दूध मे उबाल कर खाएं| इसके अलावा आप इसमें कोई भी फ्रूट काट कर भी डाल सकते हैं| जिससे इसका फायदा दोगुना हो जाएगा|

अंकुरित मूंग की दाल –

अंकुरित मूंग की दाल खाने से हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं| जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाईड्रेटस और वसा आदि | जिससे हमें weight loss और weight gain करने मे काफी मदद मिलती है|

भरपूर मात्रा में प्रोटीन होने से डॉक्टर भी अंकुरित मूंग की दाल खाने की सलाह देते हैं| जो हमारी मसल्स बनाने में मददगार होता है| 

खाने का तरीका – दाल को अंकुरित करने के लिए दाल को एक रात के लिए पानी मे भिगो कर रखे | सुबह दाल को गीले और सूती कपड़े मे बांध कर 10 से 12 घंटे के लिए किसी बर्तन मे ढक कर रख दें| फिर उसमे अंकुर निकल जाएंगे |

तब आप उसका सेवन करें या उसकी चाट बना कर भी उसका सेवन कर सकते हैं | 

अंडा (Egg) –

रनिंग और वर्क आउट करने के बाद शरीर की मांसपेसियाँ (Muscles) टूट जाती हैं| उनकी recovery के लिए हमें पोषक तत्वों से युक्त आहार की जरूरत होती है|

अंडे में सभी तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं| जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस,  कार्बोहाईड्रेटस, लोह तत्व,  विटामिन A, विटामिन D और विटामिन B आदि प्रचुर मात्रा मे होते हैं| जो Muscles की recovery करते हैं| और उन्हें बनाने में मदद करते हैं|

खाने का तरीका –  अंडे को उबाल कर, ऑमलेट बना कर या अंडे की भुजिया बना कर खा सकते हैं| अंडे खाते समय उसमें ज्यादा मसाले या तेल का प्रयोग न करें| हमेशा कम तेल और कम मसाले का प्रयोग करें|

अन्य पढ़ें –  जानिए स्विमिंग करने के 8 बड़े फायदे और नुकसान (Swimming benefits in Hindi)

रनिंग करने से पहले क्या खाएं और कुछ जरूरी सुझाव –

  • रनिंग पे जाने से आधे घंटे पहले कोई भी एक फ्रूट जरूर खा लें| जिससे दौड़ते समय कमजोरी महसूस नहीं होगी|
  • रनिंग पे जाने से पहले एक या दो गिलास पानी पी लें| जिससे आपका शरीर dehydrate नहीं होगा|
  • दौड़ पर जाने से पहले आप दो – तीन बादाम भी खा सकतें है|
  • रनिंग के लिए जाते समय पेट भर के ना खाएं| नहीं तो रनिंग के दौरान पेट मे दर्द और उल्टियाँ भी हो सकती हैं|
  • ऑयली या मसाले वाली चीजें खाने से बचें| जिससे आपके स्टैमिना पर बुरा फर्क पड़ेगा| 
  • रनिंग से पहले कम कैफीन वाली चीजों का सेवन करना स्टैमिना को सुधारता है | 

निष्कर्ष –

दोस्तों ये थी कुछ जरूरी चीजें जिनको हम दौड़ने के बाद खाएंगे तो हमें फायदा जरूर मिलेगा| इन सब चीजों को अपने नाश्ते में add करके आप एक स्वस्थ शरीर पा सकते हैं|

आशा है की हमारे ब्लॉग (Everydaywalk.net) की पोस्ट (Running ke baad kya khaye) आपको जरूर पसंद आई होगी| comment करके जरूर बताएं | हमें बोहोत खुशी होगी|

इस आर्टिकल को नीचे दिए गए Social Media लिंक पर जाकर जरूर  शेयर करें , जिससे और युवाओ को भी रनिंग के फायदे मिल सकें धन्यवाद|

ये भी पढ़ें :-


Leave a Comment