रस्सी कूदने के 6 गजब फायदे और नुकसान – Rope skipping benefits in Hindi


 skipping benefits in Hindi

दोस्तों आज हम आपको ऐसी कार्डिओ exercise के बारे में बताने जा रहे हैं| जिसे आप घर पर बिना पैसे खर्च किए कर सकते है| और उसके ढेर सारे लाभ ले सकते है| जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं| रस्सी कूद यानि Rope skipping की|

आपने बचपन में रस्सी कूद का खेल जरूर खेला होगा या देखा होगा| आज के डिजिटल जमाने में यह खेल बस एक exercise बनके रह गया| पर दोस्तों कुछ भी हो इसको करने के कमाल के फायदे हैं| जिनको जानने के बाद आप भी रस्सी कूद (Rope skipping) करना शुरू कर देंगे|

इस पोस्ट में हमने रस्सी कूदने के जबरदस्त फायदे (Rope skipping benefits in Hindi) बताएं हैं| और rope skipping के बारे में कुछ रोचक जानकारी बताई है जो आपको जरूर पता होनी चाहिए| तो चलिए बिना कोई देरी किए लेख शुरू करते हैं|

रस्सी कूदने के फायदे (Rope skipping benefits in Hindi) –

Rope skipping benefits in Hindi

रस्सी कूदने से हमारे शरीर को तो फायदा होता है| साथ ही इससे हमारे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार  होता है| वैसे तो इसको करने के अनगिनत लाभ हैं| पर कुछ बड़े फायदे हैं जो हमें rope skipping से होते हैं|  जैसे –

स्टैमिना बढ़ता है (increase stamina) –

डेली रस्सी कूदने से हमारा स्टैमिना बढ़ता है| दरअसल इसको करने में हमारा सारा शरीर मूवमेंट करता है| जिससे हमारा शरीर थक जाता है| इसको बार – बार करने से हमारा स्टैमिना बढ़ता है| बोहोत से स्पोर्ट्स खिलाड़ी आपने रस्सी कूदते देखे होंगे| क्योंकि उन्हे अपना स्टैमिना बढ़ाना होता है|

बॉक्सिंग, रनिंग, फुटबॉल, कबड्डी और हॉकी आदि खेलों की खिलाड़ी रस्सी कूदते हैं| जिससे उनका स्टैमिना बना रहता है| आप भी अपना स्टैमिना बढ़ाना चाहते हैं| तो rope skipping को अपने डेली के वर्क आउट में शामिल कर लें|

लंबाई बढ़ाने में सहायक (Increase height) –

अगर आप teenager हैं और हाइट बढ़ाना चाहते हैं| तो रस्सी कूद (rope skipping) करना आपके  लिए मददगार साबित हो सकता है| इसका कारण हैं जब हम रस्सी कूदते हैं हमारा शरीर पैरों के पंजों के बल उछलता है| जिससे हमारे पैरों की मांसपेशियां स्ट्रेच (stretch) होती हैं| जैसे टखनों, पिंडलियों और  जांघ की मांसपेशियाँ स्ट्रेच होती है|

जिससे हाइट बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है| यही वजह है की हर कोई हाइट बढ़ाने के लिए पैरों के पंजों पर उछलने या रस्सी कूदने की सलाह देता है|

अन्य पढ़ें – पुल अप्स करने के अद्भुत फायदे |

ह्रदय रहता है स्वस्थ (Heart stays healthy) –

रस्सी कूदने के लाभ (skipping benefits in Hindi) हमारे ह्रदय (Heart) को भी मिलते हैं| rope skipping एक कार्डिओ exercise है| जिसको रोज करने से हमारा रक्त संचार (Blood circulation) अच्छा होता है| जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है|

इसके अलावा रस्सी कूदने से शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल भी बाहर होता है| जिससे ह्रदय की heart attack जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा नहीं रहता| ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए रस्सी कूदना (rope skipping) एक अच्छा विकल्प है|

चमकदार त्वचा (Glowing skin) –

रोज रस्सी कूदना आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है| दरअसल जब हम रस्सी कूदते हैं तो शरीर से गंदा पसीना बाहर निकलता है| जिससे skin problem का खतरा नहीं रहता| और त्वचा में निखार आता है|

हमारी त्वचा में रोम छिद्र होतें है| जब हमें पसीना आता है| तब वो खुल जाते है और त्वचा (skin) की गंदगी बाहर हो जाती है| जिससे हमारी skin दमक उठती है और हम बढ़ती उम्र के साथ भी जवान रहते हैं|

मानसिक स्वास्थ्य में लाभ (good mental health) –

जैसा की हमने पहले बताया की रस्सी कूदने (Rope skipping) से शरीर को तो लाभ मिलता ही है| साथ ही इससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य (Mental health) भी अच्छा होता है| और हमारे दिमाग से नकारात्मक विचार दूर होते हैं|

इसका कारण यह है की जब हम कोई भी वर्क आउट करते हैं| तो शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स (Happy hormones) रिलीज होते हैं| जिससे हमे खुशी महसूस होती है और हमारा मूड अच्छा होता है| खुश रहने की वजह से हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है|

वजन घटाने में कारगर (Effective in weight loss) –

इस बात में कोई शक ही नहीं की रस्सी कूद यानि rope skipping करने से वजन कम (weight loss) होता है| जैसा की आपको पता है| यह कार्डिओ वर्क आउट है| rope skipping करने में हमारे शरीर के सारे अंग वर्क करते हैं| जिससे calories burn होती हैं| 10 से 15 मिनट रस्सी कूदने से 150 – 200 calories burn होती हैं| जिससे पेट की फालतू चर्बी कम होती है|

इसके अलावा रस्सी कुदने से हिप्स फैट (Hips fat) और थाई फैट (Thai fat) कम होता है| जिससे हमारा वजन घटने लगता है|

रस्सी कूदने के नुकसान (side effect of rope skipping) –

वैसे तो रस्सी कूद (rope skipping) से आपको फायदे ही मिलते हैं| पर कभी – कभी हम अनजाने में इससे अपना नुकसान कर लेते हैं| इसलिए हमें कुछ बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए जैसे –

अगर आपके पैरों के घुटनों या टखनों में दर्द होता है| तो यह एक्सर्साइज़ आपके लिए नहीं है| इससे घुटनों का दर्द ठीक होने के वजाय और बढ़ जाएगा| पहले डॉक्टर के पास जाकर इलाज करें| फिर जब दर्द सही हो जाए उसके बाद ही इसे करें|

कभी भी भरे पेट से rope skipping ना करें| इससे पेट में दर्द और उलटी जैसी समस्या हो सकती है|

आपसे जितना हो सके उतनी ही skipping करें| उससे ज्यादा करने की कोशिश ना करें| ऐसा करने से चक्कर आ सकते हैं| धीरे – धीरे आप अपना टाइम बढ़ा सकते हैं|

अन्य पढ़ें – केला खाने के 10 बेहतरीन फायदे |

रस्सी कूदने का सही समय (Right time to rope skipping) –

 कोई भी exercise हो आप सुबह या शाम के समय कर सकते हैं| पर ऐसा कहा जाता है की सुबह एक्सर्साइज़ करना अच्छा रहता है| क्योंकि सुबह एक्सर्साइज़ करने से हम सारा दिन active महसूस करते हैं| और हमें दिनचर्या के काम करने में आलस नहीं आता|

पर दोस्तों ऐसा बिल्कुल नहीं है की शाम को rope skipping करने से हमें लाभ ही नहीं मिलते| लेकिन थोड़ा बोहोत फर्क पड़ता है| अगर आप शांम को आप skipping करते है| तो उससे 2 ढाई घंटे पहले कुछ ना खाएं|

रस्सी कूदने के तरीके –

सिम्पल जम्प (simple jump) –

जैसा की आप सब लोग जानते हैं| की नॉर्मल जब हम उछल के skipping करते हैं| उसे सिम्पल तरीके के से rope skipping करने बोलते हैं|

क्रॉस लैग (cross leg) –

जब रस्सी कूदते समय हाथों को Cross पज़िशन में करते है| और रस्सी भी cross होके पैरों के नीचे से निकलती है| उसे क्रॉस लैग skipping बोलते हैं| इसे स्पोर्ट्स खिलाड़ी ज्यादा करते हैं|

एक पैर पे (one leg skipping) –

इसमे हमारा एक पैर जमीन पर होता है और दूसरा हवा में (जैसे दौड़ लगाते हैं ) इसे one leg skipping बोलते हैं| इसको भी स्पोर्ट्स खिलाड़ी ज्यादा करते हैं|

रस्सी कूदते समय हमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए ?

रस्सी कूदते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना है| जिससे हमें रस्सी कूदने के पूरे फायदे (Rope skipping benefits in Hindi) मिल सके जैसे –

  • कई लोग बिना जूते पहने rope skipping करते हैं| इससे पैरों में रस्सी अटकने का खतरा रहता है| इससे चोट भी लग सकती है| हमेशा जूते पहनकर ही रस्सी कूदें|
  • इसके अलावा रस्सी ज्यादा छोटी या ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए| हमेशा अपने साइज़ की रस्सी से कूदे| इससे भी रस्सी में पैर अटक सकता है और आप गिर सकते हैं|
  • Rope skipping करते समय पानी बोतल साथ में रखें और गला सूखने पर थोड़ा – थोड़ा पानी पीते रहे| ऐसा करने से Dehydration (शरीर में पानी की कमी) जैसी समस्या नहीं आएगी|

दोस्तों ये थी हमारी पोस्ट रस्सी कूदने के फायदे (Rope skipping benefits in Hindi) उम्मीद है की आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी|

हमारे इस आर्टिकल को आप Facebook, whatsapp, Instagram और Twitter पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| जिससे उन्हे भी इस वर्क आउट के लाभ मिल सके| हमें बोहोत खुशी होगी| धन्यवाद

ये भी पढ़ें –


Leave a Comment