कच्चे केले के फायदे, नुकसान व उपयोग | Raw Banana Benefits, Side Effect or Uses


kacche kele ke fayde

नमस्कार दोस्तों, सभी लोगों को केला पसंद होता है, चाहे बच्चे हो, बड़े हों या बुजुर्ग| इसके केला खाने के कई फायदे भी होते हैं, जो लगभग सभी जानते हैं|

लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि कच्चे केले से भी हमें बोहोत लाभ मिलते हैं| इसमे कई विटामिन, मिनरल्स और फाइबर होते हैं| जो शरीर को स्वस्थ करते हैं|

कच्चे केले में मौजूद पोषक तत्व

कच्चे केले में पोषक तत्व की मात्रा भरपूर होती है| इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आइरन स्टार्च, फास्फोरस, कैल्शियम, जिंक, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट व कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं|

कच्चे केले के फायदे (Raw Banana Benefits in Hindi)

ह्रदय के लिए अच्छा –

कच्चा केला खाने से हमारे हार्ट का स्वास्थ अच्छा रहता है| इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है| पोटेशियम ह्रदय के लिए काफी लाभकारी होता है| साथ ही यह शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित रखता है|

डायबिटीज में फायदा –

कच्चे या हरे केले खाने से डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा मिल सकता है| कच्चे केले रेसिस्टेंट स्टार्च पाया जाता है| जो शरीर में शुगर बढ़ने से रोकता है|

डायबिटीज के मरीज आलु का सेवन भी नहीं कर सकते| डॉक्टर भी उनको कच्चे केले का सेवन करना उचित बताते हैं|

सेक्स लाइफ में फायदा –

कच्चे केले का सेवन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद है| कच्चा केला सेक्स हॉर्मोन्स को तेजी से बढ़ाता है| साथ ही पुरुषों में शुक्राणु को बढ़ाकर वीर्य को गाढ़ा करता है| जिससे सेक्स लाइफ हेल्दी रहती है|

पाचन शक्ति अच्छी करे –

कच्चे केले का सेवन आपकी पाचन शक्ति को भी अच्छा करता है| इसमें फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च पाया जाता है| जो पेट के स्वास्थ्य को अच्छा कर पाचन शक्ति को बेहतर करता है|

त्वचा के लिए कच्चा केला –

कच्चे केले में एंटीआँक्सीडेंट और कई विटामिन मौजूद होते हैं| जो स्किन को पोषण देते हैं| साथ ही दाग-धब्बे और झुर्रियां होने से रोकते हैं|

वजन घटाने में सहायक-

यह कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाला होता है, जिससे यह वजन घटाने के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाता है।

दोस्तों इन फायदों को प्राप्त करने के लिए, कच्चे केले को कई रूपों में खाया जा सकता है, जैसे कि सब्जी के रूप में पकाया जाना, चिप्स के रूप में तलना, या आटा बनाकर या सब्जी बनाकर उपयोग करना।

कच्चे केले के नुकसान –

दोस्तों वैसे तो कच्चे खाने के कई फायदे हैं, लेकिन कई बार इसका सेवन हमें नुकसान पहुंचा सकता है| जैसे –

  • कच्चे केले का अधिक सेवन करने से पेट संबंधी कई शिकायत हो सकती हैं|
  • कुछ लोगों को कच्चे केले का सेवन करने से एलर्जी होती है|
  • कई लोगों को कच्चे केले को पचाने में समस्या हो सकती है| खासकर बुजुर्गों को|
  • खांसी व जुकाम में कच्चे केले का सेवन नुकसान पहुंचता है| यह इन्हे और बढ़ा सकता है|

कच्चे केले के उपयोग (Uses of Raw Banana in Hindi)

कच्चे केले को कई तरह से उपयोग में लाया जाता है| जैसे –

  • कच्चे केले का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है|
  • कच्चे केले से चिप्स भी बनाई जाती हैं| मार्केट में भी कई ब्रांड केले की चिप्स बेचते हैं|
  • कच्चे केलों का इस्तेमाल कई घरेलू नुस्के में किया जाता है|
  • कच्चे केले का आटा बनाकर भी इस्तेमाल किया जाता है|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट कच्चे केले के फायदे (Raw Banana Benefits in Hindi), उम्मीद है आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment