लाल अंगूर के अद्भुत फायदे व नुकसान (Red Grapes Benefits and Side Effects in Hindi)


angoor ke fayde

नमस्कार दोस्तों, अगर फलों की अगर बात आती है, और अंगूर का नाम न आए तो ऐसा संभव नहीं है| क्योंकि अंगूर अपने अनोखे स्वाद और सेहतमंद होने के कारण काफी लोकप्रिय है| ये ज्यादातर लाल, काले व हरे रंग के होते हैं|

इसको बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं| जितना लोगों को पता हैं उससे कहीं ज्यादा फायदे हमें लाल अंगूरों से मिलते हैं| लाल अंगूर में भरपूर मात्रा में Vitamin C, E व कई तरह पोषक तत्व मौजूद होते हैं|

इन सारी बातों को जानते हुए, आज हम लाल अंगूर के फायदे व नुकसान (red grapes benefits and side effects in hindi) बताने जा रहें हैं| जिससे आपको लाल अंगूरों के सारे फायदे मिल सके और आपको इनसे कोई Side Effect भी न हों|

तो चलिए बढ़ते हैं, मुद्दे की ओर –

लाल अंगूर के फायदे (Red Grapes Benefits in Hindi)

वैसे तो सभी रंग के अंगूर स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं| लेकिन लाल अंगूरों में एंथोसायनिन होता है, जो मधुमेह व कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम करता है| इसके अलावा कई और फायदे हमें देखने को मिलते हैं| जैसे –

1. हार्ट के लिए अच्छा

लाल अंगूरों का सेवन करना हमारे हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है| कहा जाता है लाल व हरे अंगूरों की तुलना में काले अंगूर ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं| जो हार्ट की कई बीमारियों से हमें सुरक्षित रखते हैं|

लाल अंगूर पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है| जो हमारे हार्ट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है|

2. हड्डियों के लिए फायदेमंद

लाल अंगूरों का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है| दरअसल इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन K पाया जाता है| जो हड्डियों को मजबूत कर फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है|

3. कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखे

कई शोधों से यह पता चलता है कि, लाल अंगूरों में पाया जाने वाला यौगिक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है| कोलेस्ट्रॉल लेवल के बढ़ने से हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां होने का डर रहता है|

लाल अंगूर खाना कोलेस्ट्रॉल लेवल बढने का इलाज नहीं है| लेकिन यह कुछ हद तक इसे कंट्रोल कर सकता है|

4. बालों व त्वचा के लिए –

grapes for skin and hair

अंगूरों में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा व बालों को स्वस्थ बनाने में मददगार हैं| इनमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट UV rays से हमारी त्वचा को बचाता है| लाल अंगूर व इसके बीजों में linoleic acid मौजूद होता है| जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद होते है| यह बालों के झड़ने की समस्या में भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है|

5. मधुमेह व कैंसर में रोकथाम –

जैसा की हमने पहले बताया, मधुमेह व कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोकता है| दरअसल लाल अंगूरों में रेस्वेराट्रॉल (Resveratrol) पाया जाता है| जो एक तरह का प्राकृतिक फिनोल है| यह शरीर में ब्रेस्ट कैंसर व लिवर कैंसर होने से रोकने मे मददगार है|

ये सारे फायदे में लाल अंगूर का सेवन करने से मिलते हैं| लेकिन इसके बाद आपको इसके नुकसान (Side Effects) के बारे में जरूर जान लेना चाहिए| जिससे आपको इसके Side Effect न हों|

6. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए –

कई शोधों में पाया गया है, की नियमित लाल अंगूर का सेवन करना हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य (Mental Health) के लिए भी फायदेमंद है| इसके अलावा यह अल्जाइमर रोग होने से भी बचाव करते हैं|

ये भी पढ़ेंअनुलोम विलोम के स्वास्थ्य लाभ

लाल अंगूर के नुकसान –

  • ज्यादा अंगूरों का सेवन करना पेट में दर्द व सूजन का कारण बन सकता है|
  • इसमें शक्कर की मात्रा ज्यादा होने से वजन बढ़ सकता है|
  • लाल अंगूरों का सेवन पेट में गैस व उल्टी होने का डर रहता है|
  • कई लोगों को अंगूरों से एलर्जी होती है| उसको इससे खांसी व मुह में सूखापन जैसी समस्या हो सकती हैं|
  • लाल अंगूरों को चाय या दूध के साथ नहीं खाना चाहिए| इससे उल्टी जैसा मन हो सकता है|

लाल अंगूर के उपयोग (Uses of red grapes) –

लाल अंगूरों को आप कई तरीके से उपयोग कर सकते हैं| जैसे –

  • लाल अंगूरों से आप जूस बना कर पी सकते है|
  • फ्रूट चाट में भी डालकर सेवन कर सकते हैं|
  • अंगूरों का उपयोग कई तरह की रेड वाइन बनाने में भी होता है|
  • लाल अंगूरों को शेक में डालकर भी सेवन कर सकते हैं|
  • अंगूरों को फ्रूट रायता में भी डाला जाता है|
  • लाल अंगूरों का ज्यादा सेवन पेट में दर्द का कारण बन सकता है|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Red Grapes Benefits and side effects in Hindi. उम्मीद है, कि आपको इसमें दी गई जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी| अलग आपको इसमें कोई और फायदे पता हो तो comment मे जरूर बताएं| धन्यवाद

FAQs

Q कौन से रंग के अंगूर ज्यादा फायदेमंद होते हैं ?

सारे ही रंग के अंगूर शरीर के लिए फायदेमं होते है| लेकिन स्वाद में थोड़ा बहोत अंतर होता है| जैसे किसी को मीठा पसंद है| वह काले अंगूरों का सेवन कर सकता है|

Q अंगूर कितने रंग के होते हैं ?

अंगूर ज्यादातर लाल, काले, हरे, पीले और बैंगनी रंग के होते हैं|

अन्य पढ़ें


Leave a Comment