रमजान में रोज़ा रखने के 10 बड़े फायदे | Roza rakhne ke fayde in Hindi


Ramadan benefits in Hindi

दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं, कि रमजान का महीना चल रहा है| इस्लामिक धर्म के लोगों के लिए यह बड़ा ही पाक (पवित्र) महीना होता है| इस समय मुसलमान भोर (सुबह) से सूर्यास्त तक उपवास यानि रोजा रखते हैं। साथ ही खुदा की इबादत करते हैं|

रमजान में रोजा रखने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए कई फायदे होते हैं। जिनका जिक्र हम डीटेल में आगे करेंगे| साथ ही रमजान में क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए|

हमारी वेबसाईट Everyday Walk में हम रमजान में रोजा रखने के फायदे (Roza rakhne ke fayde) बताने जा रहें हैं|

क्या रोजा रखना शरीर के लिए सच में लाभकारी है? जानेंगे इसके बारे में पूरा सच|

चलिए बिना देरी करे आगे पढ़ें –

रोजा क्या हैं? (What is roza in Hindi)

दोस्तों जैसा की हमने पहले बताया, की रमज़ान (Ramadan) में रखा जाने वाला उपवास जिसे रोजा कहते हैं| मुस्लिम धर्म के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं| और खुदा को याद करते हैं| पूरे महीने रोज़े रखने के बाद ईद बनाई जाती है|

रोजा रखने के फायदे (Ramadan benefits in Hindi)

रोजा रखना हमारे शरीर के लिए बड़ा ही लाभकारी है| इससे शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है| रमजान में Roza rakhne ke fayde कुछ इस तरह हैं|

वजन घटाने में प्रभावी –

हम पूरा साल अपनी रेगुलर डाइट को डेली एक ही रूटीन से लेते हैं| साथ ही फास्ट फूड व तली चीजों का सेवन करते हैं| जिस कारण शरीर में मोटापा बढ़ जाता है|

रमजान में रोजा रखने से हम अपने शरीर व पाचन तंत्र को आराम देते हैं| और दिन-भर भूखे रहने से कैलोरी भी नहीं ले पाते| इससे शरीर में मेटा‍बॉलिज्‍म सही होता है और फलस्वरूप शरीर से फालतू चर्बी कम होने लगती है|

इंसुलिन सेंसेटिविटी अच्छी रहती है-

इंसुलिन (Insulin) एक शरीर के अंदर एक हॉर्मोन होता है| यह शरीर में शुगर को स्टोर करके रखता है और शरीर में सभी कोशिकाओं तक शुगर पहुंचाता है| इसी शुगर से शरीर में मौजूद कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है|

रमजान में उपवास रखने से इंसुलिन सेंसेटिविटी में सुधार होता है| और खून में शुगर का लेवल सही रहता है| यह टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद रहता है|

डिटॉक्स शरीर –

रोजा रखने से शरीर भी डिटॉक्स होता है| देखिए साल-भर हम दुनिया भर की चीजें खाते हैं और पाचन को भी आराम नहीं देते| इसी वजह से शरीर में विषैले प्रदार्थ (Toxins) जमा हो जाते हैं| जो हमें बीमार कर देते हैं|

रोज़े के दौरान हम अपनी पाचन शक्ति को आराम देते हैं| जिससे ये विषैले प्रदार्थ शरीर से बाहर हो जाते हैं|

कोलेस्ट्रॉल स्तर सही होता है-

दोस्तों Roza rakhne ke fayde में एक फायदा यह भी है, कि इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी सही किया जा सकता है| शरीर में सही कोलेस्ट्रॉल लेवल होना एक स्वस्थ ह्रदय का संकेत है|

हृदय स्वास्थ्य में सुधार-

रमजान में रोजा रखना हमारे हार्ट की हेल्थ को इम्प्रूव करता है| जैसा की आप लोग जानते हैं| रोजा रखने से कोलेस्ट्रॉल लेवल व ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहते हैं| जो स्वस्थ ह्रदय की निशानी है|

मेंटल पॉवर में सुधार-

रोजा रखना जितना हमारे शरीर के लिए फायदे मंद है| उतना ही हमारे दिमाग के लिए अच्छा है| जब हमारा शरीर एक दम शरीर विषमुक्त हो जाता है| तो हमारा दिमाग का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होता है| रोजा रखने के दौरान या बाद में आप खुद ही इस चीज का अनुभव कर पाएंगे|

इसके अलावा हमारी फोकस, मेमोरी व कॉग्निटिव फंक्शन में भी काफी सुधार होता है|

इन्द्रियों पर नियंत्रण –

दोस्तों रोजा रखने से हम इन्द्रियों पर नियंत्रण करना सीखते हैं| सुबह से लेकर श्याम तक लगभग 12-15 घंटे हम उपवास रखते हैं| उस दौरान भूख प्यास ज्यादा लगती है| लेकिन हम अपने आप पर कंट्रोल करके रखते हैं| ऐसा हम हर दिन करते हैं, जिससे हमारी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखने की शक्ति मजबूत होती है|

इम्यूनिटी अच्छी होती है-

रमजान में रोज़ा रखने के दौरान शुरू में प्रॉब्लेम तो बोहोत होती है| लेकिन इससे हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है| ज्यादा समय तक अपने पाचन तंत्र को आराम देने से शरीर की अंदुरुनी बीमारियाँ भी दूर होती हैं- जैसे लिवर व पित्त की समस्याएं |

पाचन शक्ति को मजबूती –

रोजा में हम रमजान के महीने में हम पाचन शक्ति को पूरी तरह आराम देते हैं| जिससे एक महीने के बाद पाचन शक्ति काफी अच्छी हो जाती है| पाचन की समस्याएं जैसे- गैस, कब्ज व पेट फूलना जैसी बीमारियों से भी निजात मिलती है|

गंदी आदतों से छुटकारा-

अगर आपको शराब व तंबाकू खाने जैसी बुरी लत है| तो ऐसे में रमजान के महीने में आप इन बुरी आदतों को छोड़ सकते हैं| रोज़ा में इन सारी चीजों की मनाही होती हैं|

इसमें हम एक महीने तक इन बुरी आदतों से दूर रहते हैं| महीना भर इनसे दूर रहने से हमारा मन इनकी तरफ आकर्षित नहीं होता और हम बुरी आदतों को छोड़ पाते हैं|

तो देखा आप लोगों ने रोजा रखना हमारी सेहत व दिमाग के लिए किस तरह लाभकारी है|

कुछ सावधानियाँ –

दोस्तों रोजा या उपवास करने से पहले हमें कुछ बाते जरूर जान लेनी चाहिए| जिससे हमें किसी तरह की शारीरिक समस्या न हो|

  • यदि कोई मरीज किसी बीमारी से पीड़ित है, तो उसको रोजा नहीं रखना चाहिए| ऐसा करने से उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है|
  • रोज़े के दौरान ज्यादा प्यास लगने पर नहा लेना चाहिए| जिससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे|
  • रोज़े के दौरान ज्यादा देर धूप में न जाए और अपनी सेहत का ख्याल रखें|
  • खाने में सेहतमंद व पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं| जैसे – अंकुरित दाल, पोहा, दूध, दही, ताजा फलों का जूस व सलाद आदि |

दोस्तों इन सारी बातों को आप ध्यान में रखकर रोज़ा रखें| जिससे आपको रोज़ा रखने के लाभ मिल सकें|

निष्कर्ष (Conclusion) –

रोजा रखने के साथ-साथ आपको यह बात जरूर याद रखनी है, कि रोजा या उपवास करना किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है| इससे कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है|

दोस्तों ये थे कुछ रमजान में Roza rakhne ke fayde, उम्मीद है, की आपको ये पोस्ट जरूर पसंद आई होगी| इतनी तसल्ली से पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment