पुल अप्स करने के 7 अद्भुत फायदे और तरीका – pull ups benefits in Hindi


pull ups benefits in Hindi

पुल अप्स कैसे करें और सही तरीका, पुल अप्स के फायदे (pull ups benefits in Hindi)

नमस्कार दोस्तों आज हम ऐसी exercise के बारे में बात करेंगे| जो की compound exercise है| यानि जिसको करते समय शरीर की कई सारी मांसपेशियां ट्रेन होती है| जैसे – बाई सेप्स (Biceps), बैक मसल्स (Back muscles), शोल्डर (shoulder), अबस (Abs), चेस्ट (Chest) आदि|

हम बात कर रहें हैं पुल अप्स (Pull ups) या चिन अप्स (chin ups) की जिसको करने के अन गिनत फायदे है| Pull ups को बच्चे और बड़े सभी कर सकते हैं| खासकर teen age बच्चों को pull ups जरूर करना चाहिए| क्योंकि पुल अप्स करने से Height भी बढ़ती है|

चलिए बिना कोई देरी किये जानते हैं Pull ups करने के फायदे (pull ups benefits in Hindi) और कुछ महत्वपूर्ण जानकारी |

पुल अप्स करने के फायदे – pull ups benefits in Hindi

pull ups benefits in Hindi

पुल अप्स compound exercise है| इसको करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत लगती है| जिस कारण बोहोत से लोग इस exercise को नहीं करते| पर दोस्तों यकीन माने इसके फायदे जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे और इसको डेली के वर्क आउट में शामिल कर लेंगे| तो जानते हैं वो कौन – कौन से फायदे हैं|

1.लंबाई बढ़ाने में सहायक –

जब भी कभी Height बढ़ाने की exercise की बात होती है| तो हर कोई सबसे पहले pull ups करने या लटकने की सलाह देता है| ये बात सही भी है| क्योंकि pull ups करने से सारा शरीर स्ट्रेच होता है| जिससे हाइट बढ़ने मे काफी मदद मिलती है|

जो लोग जिम में भारी वजन उठाते हैं| और उनके मन में लंबाई (Height) ना बढ़ने की टेंशन होती है| तो उनके लिए भी pull ups करना फायदेमंद साबित हो सकता है| और वजन उठाने से उनकी Height नहीं रुकेगी|

2.मजबूत बैक मसल्स (Back muscles)

pull ups benefits in Hindi

Chin ups करने से हमारे शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशी (muscle) यानि बैक मसल्स मजबूत होती है| जब हम pull ups करते है| तो ऊपर नीचे जाते समय हमारी back muscles ट्रेन होती है| जिससे मसल्स बढ़ती है|

Back muscles की बढ़ने से शरीर v शेप में आ जाता है और पहले से शरीर अधिक आकर्षक लगता है| जिम में back muscles की exercise वाले दिन pull ups को वॉर्म अप में करना चाहिए| जिससे बाद में बैक पर ज्यादा वजन लेने में कोई परेशानी ना आये|

3. स्टैमिना बढ़ता है –

 हर रोज pull ups करने से स्टैमिना बढ़ता है| दरअसल pull ups एक कार्डियो exercise है| जिसको  करने में ज्यादा ताकत लगती है| इसे डेली करने से स्टैमिना में लाभ मिलता है| चाहें आप रनिंग करते हैं  या जिम जाते हैं| pull ups को वॉर्म अप में जरूर शामिल करें|

4. कंधे होते हैं मजबूत –

Pull ups करने से हमारे कंधे मजबूत और चौड़े होते हैं| दरअसल pull ups करते समय शरीर का वजन हमारे हाथों पर होता है| pull ups के दौरान हमारे कंधे और कमर (back) ट्रेन होते हैं| जिससे हमारा शरीर v शेप में आता है और शरीर चौड़ा और आकर्षक लगता है|

5. शरीर में ताकत (Strength) बढ़ती है –

जैसा की हमने पहले बताया है की pull ups एक compound exercise है| जिसमे शरीर की कई सारी मांसपेशियाँ (Muscles) ट्रेन होती हैं| मांसपेशियाँ बनने से शरीर की ताकत (strength) बढ़ती है|

 जिम में हेवी work out करने के लिए strength की जरूरत होती है| अगर हमारे शरीर की strength अच्छी होगी तो हम भारी वजन आसानी से उठा सकते हैं|

6. हाथों की पकड़ मजबूत होती है –

जब भी हम pull ups करते हैं| उस दौरान हमारे हाथ डंडे को कसकर पकड़े रहते है| जिससे हमारे हाथों की मांसपेशियाँ बनती हैं| और हमारी कलाई, बांह (forearm) मजबूत बनती है| जिससे हमारे हाथों की पकड़ अच्छी होती है|

7.बाइसेप्स बनते हैं –

pull ups benefits in Hindi

दोस्तों जैसा की हमने पहले बताया की chin ups करने में हमारी कमर और हाथों की muscles का ज्यादा प्रयोग होता है| पुल अप्स करते समय जब हम अपने आप को ऊपर की तरफ खींचते हैं| तो हमारे बाइसेप्स टाइट और गोल होते है|

जिम में बाइसेप्स की exercise करने से पहले पुल अप्स करना चाहिए| और बाइसेप्स वाले दिन pull ups डंडे को बाहर की साइड से पकड़ना चाहिए| जिससे हमारे बाइसेप्स अच्छे से ट्रेन हो|

अन्य पढ़ें – दौड़ने के बेहतरीन फायदे|

एक दिन में कितनी पूल अप्स करें – How many pull ups to do in a day

वैसे तो पुल अप्स जितनी भी करोगे आपको फायदा ही मिलेगा| पर फिर भी दी में 20 से 25 बार करना सही रहेगा| अगर आप pull ups करने शुरुआत कर रहे हैं| तो आप खुद ही 4 या 5 बार से ज्यादा नहीं कर पाएगे| आप दो – तीन हफ्ते दिन में 4 -5 बार ही पुल अप्स करें उसके बाद बढ़ाना चालू करें|

एसे आपकी strength बढ़ जाएगी| एसे ही करते – करते आप 10 बार फिर 15 फिर 20 और 25 करने लग जाएंगे|

अन्य पढ़ें – केला खाने के 10 फायदे|

Pull ups करने का सही तरीका – Correct way to do pull ups in Hindi

Pull ups करने के फायदे तो ढेर सारे हैं| पर आपको तभी लाभ होगा जब आप इसको सही तरीके करोगे| चलिए जानते हैं वो कौन – कौन सी बातें हैं| जिनके ऊपर हमें ध्यान देना है| जिससे हमें पुल अप्स करने के लाभ (pull ups benefits in Hindi) मिल सकें|

  • Pull ups करते समय अपने पैरों को सीधा रखें या पीछे की तरफ थोड़ा मोड लें और मिला कर रखें|
  • Pull ups के दौरान जब हम नीचे होते हैं| तो कंधों को बिल्कुल ढीला नहीं छोड़ना चाहिए| कंधों  को हल्का सा टाइट रखें| जिससे हमें ऊपर जाने में आसानी हो|
  • इस वर्क आउट को करते समय शरीर ज्यादा हिलना – डुलना नहीं चाहिए| एक बैलन्स बना कर रखें|
  • हमेशा ध्यान रहे ऊपर शरीर को पुश करते वक्त जो हमारी ठोड़ी (Chin) है| उसे डंडे के बराबर या उससे ऊपर ले जाएं|
  • Pull ups को वॉर्म अप के साथ करना चाहिए| जिससे शरीर अच्छे से खुल जाए| ताकि हेवी वर्क आउट करने में कोई परेशानी ना हो|
  • Pull ups करते समय ऊपर 2 – 3 सेकंड होल्ड रहे| फिर नीचे आयें इसको आराम – आराम से करें| तेज करने से कमर में झटका लग सकता है|
  • Pull ups करने के बाद ऊपर से एकदम ना कूदें इससे पैर में मोच इत्यादि का खतरा रहता है|

अन्य पढ़ें – वजन कम करने के तरीके|

शुरुआत में पुल अप्स कैसे करें – How to do pull ups in beginning

pull ups benefits in Hindi

दोस्तों अगर आप पुल अप्स करने की सोच रहें हैं| तो शूरु में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी| लेकिन यकीन मानिए इसके बाद आप 10 से 15 पुल अप्स आराम से कर सकेंगे| चलिए जानते हैं आपको क्या करना होगा –

यदि आप pull ups बिल्कुल भी नहीं कर पाते| तो सबसे पहले आप 1 हफ्ते तक डंडे पर दो – तीन मिनट या जितना आपसे हो सके लटकने का अभ्यास कीजिए|

इसके बाद दूसरे हफ्ते में लटकते हुए थोड़ा ऊपर (यानि आधा) आने का प्रयास कीजिए| और डंडे को पकड़े रखिए| इसको भी एक हफ्ते तक करिए|

जब आप इसको सही से कर पाएं| तो अपनी ठोड़ी (Chin) को डंडे से छूने की कोशिश करिए| इसे दो से तीन बार करने का प्रयास करें| इसे भी एक हफ्ते तक करें|

इसके बाद आप एक या दो पुल अप्स करने लग जाएंगे| इसे भी एक हफ्ते तक दोहराएं| इसके बाद एसे ही हफ्ते में पुल अप्स बढ़ाना शुरू कर दें| करते – करते आप 10 से 15 पुल अप्स आराम से करने लग जाएंगे|

दोस्तों ये थी हमारी पोस्ट पुल अप्स के फायदे (pull ups benefits in Hindi) उम्मीद है, की हमारी पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी| अगर अच्छी तो अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करना| जिससे उन्हे भी इस वर्क आउट से फायदा मिल सके|

आप हमारे लेख को Facebook, whatsapp, Twitter और Instagram पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें| हमें बोहोत खुशी होगी| धन्यवाद

FAQ –

Que- क्या बच्चे भी पुल-अप्स कर सकते हैं?

Ans- अगर आप बच्चे हैं, तो10 से 12 बार पुल-अप्स जरूर करें| इससे आपकी मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है| जो शरीर के लिए लाभकारी होती है|

Que- पुल-अप्स करने का सही समय क्या है?

Ans- पुल-अप्स को आप सुबह या श्याम को कर सकते हैं| इसके अलावा इसको आप वर्क आउट से पहले स्ट्रेचिंग के लिए भी कर सकते हैं|

ये भी पढ़ें –


Leave a Comment