जानिए केसर के 10 फायदे व नुकसान | kesar Benefits and Side-effect in Hindi


kesar ke fayde

आपने केसर नाम तो जरूर सुना होगा और इसका सेवन भी किया होगा| लेकिन दोस्तों हैरानी की बात तो यह है| इसमें स्वाद के साथ कई तरह के औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं| केसर सारी दुनियाँ के सबसे महंगे मसालों मे से एक है| केसर का इतना महंगा होने का कारण इसकी देख-रेख व इसके उत्पादन में की गई कड़ी मेहनत है|

दोस्तों आज Everyday Walk के इस आर्टिकल में केसर के फायदे (kesar ke fayde) बताने वाले हैं| जो आपको जरूर पता होने चाहिए| इसके आलवा केसर के बारे में कई रोचक जानकारी देंगे| जिससे आप लोगों को इसका सेवन करने के सही तरीके पता चलें|

तो चलिए आगे पढ़ना जारी रखें|

केसर क्या है? (What is Saffron in Hindi)

केसर को अंग्रेजी में Saffron कहा जाता है| इसके आलवा भी इसको कई भाषाओ में अलग-अलग नाम से जाना जाता है| यह क्रोकस सैटाइवस (Crocus sativus) नामक फूल से होता है| इस फूल में केवल तीन ही केसर के धागे होते हैं| इनका रंग लाल व नारंगी होता है, जो आग के रंग की तरह दिखाई देता है|

केसर के लाभ (kesar ke fayde in Hindi)

केसर स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ के लिए लाभकारी है| यह कई तरह की बीमारियाँ होने से बचाव करता है| ऐसे में इसके फायदे तो सबको जरूर पता होने चाहिए|

1.सर्दी होने पर केसर के फायदे –

सर्दियों मे केसर का सेवन हमारे शरीर को गर्म रखता है| कभी-कभार सर्दियों मे जुकाम व बुखार की समस्या हो  जाती है| ऐसे में गर्म दूध में केसर डाल के पीने से काफी राहत मिलती है| इसके साथ ही केसर यह शरीर में शरीर को एनर्जी देने का काम भी करता है|

2. अनिंद्रा की समस्या –

अनिंद्रा यानि नींद न आने की समस्या बोहोत ज्यादा खतरनाक होती है| यह ज्यादातर तनाव व टेंसन लेने की वजह से होती है| शोधों में पाया गया है, की केसर का सेवन करना तनाव व डिप्रेसन की समस्या को दूर करने मे कारगर है| जिससे हमारी नींद न आने की समस्या दूर होने लगती है|

3. कैंसर से बचाव –

केसर शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव करने में भी मददगार है| इसमें मौजूद क्रोसिन जो की कैरोटिन है, शरीर में कैंसर की कोशिकाओ को बढ़ने से रोकता है| इस तरह से यह कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है|

4.कमजोरी दूर करने में लाभदायक-

शरीर में कमजोरी होना एक आम बात है| शरीर की कमजोरी इतनी बढ़ जाती है, कि हमें चलने में ही चक्कर आते है| ऐसे में अगर दूध में केसर डाल के सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर की थकान व कमजोरी को दूर करने में काफी असरदार है|

5.शीघ्रपतन में फायदेमंद –

saffron benefits in hindi

परूषों में ज्यादा टेंसन लेने से शीघ्रपतन की समस्या होने लगती है| साथ ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल भी कम होने लगता है| जिससे उनकी सेक्शुअल लाइफ में परेशानी आने लगती है| ऐसे में केसर का सेवन दिमाग की थकान को दूर कर टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने का काम करता है| जिससे शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है|

6. पाचन के लिए केसर के फायदे –

हमारे पाचन तंत्र को अच्छा करने के लिए केसर काफी मददगार है| इसके आलवा पेट से जुड़े रोग जैसे गैस, पेट दर्द, कब्ज, जी खराब होना आदि में भी काफी राहत देता है|

अगर आप लोगों को पेट संबंधी समस्या है, तो आज से ही केसर का सेवन करना शुरू कर दीजिए|

7. आँखों की हेल्थ –

केसर के फायदे हमारी आँखों को भी मिलते हैं| इससे हमारी आँखों की रोशनी बढ़ती है| केसर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है| इससे हमारी आँखों में रक्त संचार अच्छे से होने लगता है, जो हमारी आँखों के लिए जरूरी है

8. ह्रदय को लाभ –

केसर का सेवन करने से हमारे ह्रदय का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है| केसर में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारी धमनियों को स्वस्थ कर हमारे ह्रदय के लिए अच्छे हैं|

इसके आलवा केसर का सेवन कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार है| जिससे हार्ट अटैक का जोखिम काफी कम हो जाता है|

9. अच्छी इम्यूनिटी –

केसर का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी भी बेहतर होती है| इसमें पाया जाने वाला कैरोटीनॉयड हमारी इम्यूनिटी को बेहतर कर रोगों को दूर करने का काम करता है| अच्छी इम्यूनिटी के लिए केसर वाला पानी पीना एक अच्छा विकल्प है|

10. त्वचा के लिए केसर के फायदे-

saffron benefits for skin hindi

केसर हमारी त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाने में भी सहायक होता है| केसर का सेवन करने से हमारी त्वचा को तो फायदा मिलता है| साथ ही इसको त्वचा पर फेसपैक बनाकर भी लगाया जाता है| जिससे चहरे का रंग धीरे-धीरे साफ होने लगता है|

दोस्तों केसर के फायदे (kesar ke fayde) जानकर आप हैरान तो जरूर हुए होंगे| ये शरीर के लिए है, ही इतना लाभदायक|

चलिए इसके बाद केसर के उपयोग के बारे में बात करते हैं|

केसर के उपयोग (Uses of Saffron in Hindi)

केसर का प्रयोग अलग-अलग तरह से किया जाता है| जैसा जिसको अच्छा लगता है|

  • केसर का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों में किया जाता है| जैसे- हलवा, खीर, मिठाइयाँ व रसमलाई आदि| 
  • केसर में औषधीय गुण पाए जाते हैं| इसलिए कई लोग इसे देशी दवाइयों में भी use करते हैं|
  • दूध में एक चुटकी केसर डाल कर भी सेवन किया जाता है|
  • केसर का इस्तेमाल कई सब्जियों में भी किया जाता है|
  • बोहोत सी चावल की रेसिपी बनाने के लिए भी केसर का प्रयोग होता है|
  • इसके अलावा कई व्यंजनों में भी केसर डाला जाता है| जिससे उनका स्वाद दोगुना हो जाता है|

केसर के लाभ (saffron benefits in hindi) व उपयोग जानने के बाद आपको इसके कुछ नुकसान जरूर पता होने चाहिए| जिससे आप सही तरीके से इसका सेवन कर पाएं|

केसर के नुकसान (Side Effect of Kesar in Hindi)

केसर हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है| लेकिन कई बार इसका गलत उपयोग हमें नुकसान पहुंचा सकता है|  

  • ज्यादा मात्रा में केसर का सेवन कब्ज व पेट दर्द जैसी समस्या कर सकता है|
  • कई लोगों को केसर से एलर्जी की दिक्कत हो जाती है| वे लोग इसका सेवन करने से बचें नहीं तो डॉक्टर की सलाह लें|
  • केसर के ज्यादा सेवन से स्किन प्रॉब्लेम और पीलिया जैसी बीमारी हो सकती है|
  • गर्मियों में केसर के सेवन से उल्टी व जी खराब होने का भी डर रहता है|

इन सब बातों का आपको खास ध्यान रखना है| और कोई बड़ा नुकसान भी इससे देखने को नहीं मिलता|

दोस्तों ये थी हमारी आज की छोटी सी पोस्ट केसर खाने के फायदे (kesar ke fayde) हमारी इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें comment में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment