10 हाई फाइबर फूड्स | High fiber foods list in Hindi


High fiber foods list in Hindi

एक हेल्दी शरीर पाने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर शामिल करना जरूरी है| यह एक पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है| कई एक्सपर्ट का कहना है| की फाइबर युक्त खाद्य प्रदार्थ (high fiber foods list in hindi) पेट संबंधी समस्याओ को दूर करने में मदद करता है| जैसे – खराब पाचन, मोटापा, डायबिटीज और बवासीर आदि

इसलिए Everyday walk के इस आर्टिकल में हम आपको फाइबर फूड लिस्ट (fiber rich foods in hindi) बताने जा रहे हैं| जिससे आप लोग फाइबर का भरपूर फायदा उठा पाए|

तो चलिए बिना कोई देरी करे आगे की पोस्ट शुरू करते हैं –

बेस्ट फाइबर फूड्स (high fiber foods list in hindi)

जैसे हमारे शरीर के लिए प्रोटीन, विटामिन व मिनरल जरूरी होते हैं| ऐसे ही फाइबर शरीर के आवश्यक है| चलिए जानते है किन-किन चीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है|

ओट्स / दलीया (Oats) –

ओट्स व दलिया खाने में बोहोत फायदेमंद होते हैं| इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है| साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम व विटामिन E भी पाए जाते हैं| इनका सेवन हमारे शरीर में वजन कंट्रोल, डायबिटीज व पाचन संबंधी समस्याओ को दूर करता है|

ज्यादातर इनको सुबह नाश्ते में में लिया जाता है|

नट्स (Nuts) –

नट्स जैसे- बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता व मूंगफली आदि | सेहत का खजाना माने जाते हैं| नट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है| जिनको हम अपनी डाइट में शामिल करके अच्छी सेहत पा सकते हैं|

इसके अलावा ये शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन व मिनरल्स की जरूरत को पूरा करते हैं| नट्स को लोग स्नैक्स में खान पसंद करते हैं|

दालें (Pulses) –

इसमें कोई दौहराई नहीं की दालों का सेवन करना हमारे लिए कितना लाभकारी है| दालों में फाइबर के अलावा प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है| इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, हार्ट व पेट की समस्याओं का खतरा नहीं रहता|

दिन में कम से कम एक टाइम के भोजन में दाल जरूर खानी चाहिए|

केला (Banana) –

केला तुरंत पेट भरने के सहायक है| इसमें भी फाइबर के साथ कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं| यह हमारे ह्रदय के लिए, उच्चरक्त चाप, हड्डियों और पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है| 

केला को आप दिन में कभी भी खा सकते हैं|

एवोकैडो (Avocado) –

जिन लोगों को नहीं पता एवोकैडो एक लोकप्रिय फल है| जिसको बॉडीबिल्डर भी अपनी डाइट में खाते हैं| इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस व पोटेशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं| जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं|

चिया के बीज –

चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं| इसके अलावा इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट व वसा मौजूद होते हैं| ये सारे पोषक तत्व हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं|

अलसी के बीज –

अलसी के बीज (Flaxseed) में प्रोटीन, फाइबर, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड आदि भरपूर मात्रा में होते हैं| इन पोषक तत्वों से कई रोगों का जोखिम कम हो जाता है| अलसी के बीजों में औषधीय गुण होने से तेल, पाउडर व आटा भी बनाया जाता है|

संतरा –

संतरा खाने में बेहद मीठा व लाजवाब लगता है| इसकी कई सारी किस्में दुनिया भर में पाई जाती हैं| इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे – कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व फाइबर हमें एक अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते हैं|

इसके अलावा भी संतरे के फायदे ढेरों है|

साबुत अनाज –

गेहूं, चावल, जौ, मक्का, बाजरा व जई साबुत अनाज के नाम से जाने जाते हैं| इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है| इनका सेवन करना हमारे पाचन तंत्र के लिए अच्छा रहता है|

अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए साबुत अनाज का भी सेवन फायदेमंद है|

सोयाबीन –

सोयाबीन या सोया प्रोडक्ट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हैं| इसमें हाई प्रोटीन के साथ फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है| इसका सेवन करना हमारी मसल्स को मजबूती देता है|

शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन का सेवन अच्छा विकल्प है|

इन सारी चीजों का सेवन करके आप फाइबर की जरूरत को पूरा कर सकते हैं|

दोस्तों ये थी आज की पोस्ट हाई फाइबर फूड (fiber rich foods list in hindi) उम्मीद है, की आपको हमारे द्वारा लिखा गया लेख जरूर पसंद आया होगा| हमें comment करके जरूर बताएं| धन्यवाद

FAQ –

Que- 1 दिन में कितना फाइबर लेना चाहिए ?

Ans – औरतों को दिन में कम से कम 21 से 25 ग्राम तक फाइबर लेना सही रहता है| पुरुषों को 38 ग्राम तक फाइबर लेना चाहिए|

Que- ज्यादा फाइबर वाले फूड्स कौन से हैं ?

Ans – ओट्स, दलिया, संतरा, नट्स व साबुत अनाज में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment