7 फ्रूट्स बेहतर त्वचा के लिए | Fruits for glowing skin in Hindi


Fruits for glowing skin in Hindi

नमस्कार दोस्तों, लड़के हो या लड़कियां हर किसी को सुंदर और स्वस्थ दिखने की तमन्ना होती है| ऐसे में हमारी स्किन यानि त्वचा का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है| अच्छी स्किन पाने के लिए हम मार्केट में उपलब्ध हर तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं| न जाने कितने प्रोडक्ट में तो खतरनाक कैमिकल मिले होते हैं| जो हमारी त्वचा को कुछ दिन फायदा देने के बाद बहोत नुकसान पहुंचाते हैं|

स्किन हमारे शरीर में तापमान को कंट्रोल करती है और साथ ही इससे हम हर चीज को महसूस करते हैं| इसलिए स्किन की देखभाल करना हमारा फर्ज बनता है| अच्छी स्किन पाने के लिए हमें नेचुरल तरीके अपनाने होते हैं| जो हमारी स्किन को अंदर से स्वस्थ करके अच्छा निखार दें|

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फलों (fruits) के बारे में बताने जा रहें हैं| (Fruits for glowing skin in Hindi) जिनमें से किसी भी फल को रोज खाने से चहरे और सारी स्किन चमकदार बनती हैं| तो चलिए बिना कोई देरी किए जानते हैं वो कौन – कौन से फल हैं|

अच्छी त्वचा के लिए फल | (Fruits for glowing skin in Hindi)

फलों में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट गुण व मिनरल्स होते हैं| जो हमारी त्वचा को अंदरूनी निखार (glowing skin in Hindi) देते हैं|

संतरा (Orange) –

संतरा खाने बेहद लाजवाब लगता है| इसका सेवन हमारी स्किन के लिए बोहोत लाभदायक है| इसमें विटामिन-सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं| जो हमारी स्किन को अंदर से पोषण देते हैं| जिससे हमारी स्किन पे निखार आने लगता है|

संतरे के फायदे हमारी स्किन के साथ हमारे बालों, आँखों व हमारे पेट को भी मिलते हैं|

सेब (Apple) –

apple skin benefits in hindi

सेब मार्केट में आसानी से मिल जाता है| इसमें मौजूद विटामिन-सी, विटामिन बी 6 और पोटैशियम हमारी स्किन काफी फायदा पहुंचाते हैं| ये सारे गुण होने से चहरे से मुहासे व सूजन से बचाव में अच्छा रहता है|

इसके अलावा सेब में कोलेजन (collagen) होता है| जो त्वचा को निखारने का काम करता है|

पपीता (Papaya) –

papaya skin benefits in hindi

पपीता में एंटीबैक्टीरियल व ऐंटिफंगल गुण पाए जाते हैं| यह दोनों गुण त्वचा को फंगल इंफेक्शन होने से बचाते हैं| इयाके अलावा यह कई चीजों जैसे – ड्राइ स्किन में, एक्ने में, झुर्रियां काम करने में और ऑयली स्किन में को फायदा देता है|

कई लेडीज तो इसको फेस मास्क (Papaya Face Mask) की तरह इस्तेमाल करती हैं|

अंगूर (Grapes) –

grapes skin benefits in hindi

अंगूर का सेवन करना हमारी स्किन के साथ-साथ बालों को भी काफी फायदा देता है| अंगूर में विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम, सोडीयम व आयरन पाया जाता है| जो स्किन व बालों के पोषण के लिए अच्छे होते हैं|

इसके अलावा अंगूर को फेसपैक की तरह इस्तेमाल करने से झुर्रियां, दाग-धब्बे व पुरानी झाइयों को भी ठीक किया जा सकता है|

जामुन (Indian blackberry) –

गर्मियों के दिनों में त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है| इन दिनों में जामुन सेवन करने से स्किन हाइड्रेट रहती है| जिससे हमारी स्किन ड्राइ और रूखी नहीं होती| इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण हमारी त्वचा से झुर्रियों को साफ कर ग्लो देते हैं|

नींबू (Lemon) –

Lemon skin benefits in hindi

नींबू हमारे शरीर को डिटॉक्स कर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करता है| जिससे हमारी त्वचा को ज्यादा फायदा मिलता है| इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है| जो हमारी स्किन को चमकदार बनाता है|

सुबह खाली पेट नींबू के रस को एक गिलास गुनगुने पानी में डालकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है| इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं|

केला (Banana) –

banana skin benefits in hindi

केले में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन B व विटामिन E पाए जाते हैं| जो अच्छी स्किन के साथ-साथ शरीर को कई फायदे देते हैं| इसके अलावा इसमें पोटैशियम और मैंगनीज होते हैं| जिससे हमारी त्वचा मुलायम होती है|

दोस्तों ये थे कुछ फल जिनका सेवन कर कर हम अच्छी त्वचा पा सकते हैं| लेकिन कभी-भी इन फलों को ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए| इससे हम बीमार भी पड़ सकते हैं|

इसके अलावा आपको कोई और फलों के बारे में पता हो, जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद हैं| तो हमें comment करके जरूर बताएं|

यह थी हमारी पोस्ट (Fruits for glowing skin in Hindi) उम्मीद हैं, की आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment