कॉफी पीने के अद्भुत फायदे, उपयोग व नुकसान | Coffee peene ke fayde


Coffee benefits in hindi

नमस्कार दोस्तों कॉफी का सेवन तो डेली ही किया जाता है| लेकिन कई लोग इसको पीना सही बताते हैं, तो कई लोग इसको नुकसानदायक, तो असल सच्चाई आखिरकार क्या है?

कॉफी (Coffee) बहोत ही लोकप्रिय है| कई लोग तो इसे दीवानों की तरह पीते है| आज हम Everyday Walk के इस  आर्टिकल में कॉफी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे| जिससे कॉफी से जुड़ी पूरी जानकारी आपको मिलेगी| इसके अलावा कॉफी पीने का सही तरीका बताएंगे, जिससे आपको इसके सभी लाभ (coffee peene ke fayde) मिल सके|

चलिए आगे पढ़ना जारी रखें –

कॉफी क्या होती है? (What is coffee in Hindi)

दोस्तों कॉफी की डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ रही है| आज के युवा लोग सबसे ज्यादा कॉफी पीना पसंद करते हैं| इसलिए उनके लिए ये जानना बेहद जरूरी है, की आखिर कॉफी कैसे प्राप्त होती है|

कॉफी कोफिया अरेबिका (Coffea Arabica) नामक पेड़ से हमें मिलती है| इस पेड़ के फल को तोड़कर इससे बीज निकाला जाता है| जिसे हम coffee beans के नाम से जानते है| इन बीज को पीसकर कॉफी तैयार की जाती है|

कॉफी के फायदे (Coffee benefits in hindi)

कॉफी अपने स्वाद के लिए काफी लोकप्रिय है| बच्चे, युवा व बूढ़े भी कॉफी को स्वाद लेकर पीते हैं| पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसके कई सारे लाभ हमें प्राप्त होते हैं| लेकिन कॉफी पीना किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है|  

तुरंत ऊर्जा –

कॉफी हमें तुरंत ऊर्जा (Energy) देने में काफी मददगार है| इसमें कैफीन की अच्छी मात्रा होती है, इसको पीने के बाद हम ऐक्टिव महसूस करते हैं| कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से इसे लोग वर्क आउट से पहले लेते हैं| जिससे वर्क आउट के दौरान शरीर में एनर्जी बनी रहे|

वजन कम करने में मददगार –

कई रिसर्च में पाया गया है, कि कॉफी हमारे शरीर से खराब फैट को कम कर अच्छे फैट को बढ़ावा देती है| कॉफी का सही तरीके से स्वयं करने से पाचन व हमारा मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है| जिससे शरीर का मोटापा (obesity) धीरे-धीरे कम होने लगता है|

डायबिटीज में फायदा –

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए कॉफी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है| इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में इंसुलिन के काम करने की क्षमता को अच्छा करता है| जिससे डायबिटीज में काफी राहत मिलती है|

साथ ही डायबिटीज रोगियों को काफी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए|

लिवर स्वस्थ रखे –

दोस्तों coffee peene ke fayde हमारे लिवर को भी मिलते हैं| लिवर की खतरनाक बीमारी जैसे सिरोसिस और फैटी लिवर बहोत ही जानलेवा होती हैं| उचित मात्रा व सही तरीके से कॉफी पीना इन लिवर की बीमारियों के जॉकीम को कम कर सकता है|

स्वस्थ हृदय के लिए कॉफी –

दोस्तों ह्रदय के रोग काफी गंभीर होते हैं, जिनसे हमें जान का खतरा भी रहता है| ऐसे में हमें अपने हार्ट यानि ह्रदय का ध्यान रखना जरूरी है| कॉफी हमारे ह्रदय के स्वास्थ्य को अच्छा करने के लिए मददगार है| तो ऐसे में हम कॉफी पीकर हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों के जोखिम की कम कर सकते हैं|

डिप्रेशन को दूर रखे –

कॉफी का सेवन करना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है| जैसा की आप लोग जानते हैं, इसके अंदर कैफीन पाया जाता है| जो हमारे नर्वस सिस्टम (Nervous System) की कार्य करने की शक्ति को बेहतर करता है|

इसके अलावा शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं, जिससे मानसिक तनाव या अवसाद जैसी बीमारी दूर होती है|

कैंसर का जोखिम कम होता है –

कई शोधों में यह भी सामने आया है, कि कॉफी का सेवन कैंसर के रिस्क को भी कम करता है| कॉफी के बीजों में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) पाया जाता है| पॉलीफेनोल्स एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो ह्रदय रोग व कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोकती हैं|

त्वचा के लिए फायदा –

त्वचा व चहरे के लिए भी कॉफी का सेवन फायदेमंद होता है| कॉफी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी थकी व बेजान त्वचा को पोषण देते हैं|

कॉफी पीने के अलावा इसको चहरे पर फेश पैक की तरह भी लगाया जाता है| इससे हमारी डैमेज त्वचा भी चमक उठती है|

कॉफी पीने का सही तरीका (Right way to drink coffee)

coffee ke labh in hindi

कॉफी के लाभ (Coffee peene ke fayde) जानने के बाद आपको कॉफी पीने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए| जिससे आप कॉफी के नुकसान से बच सके और इसके फायदे ले पाएं|

  • खाने खाते समय या तुरंत बाद में कॉफी का सेवन न करें|
  • सारे दिन में 2 से ज्यादा कप कॉफी का सेवन न करें|
  • किसी फ्रूट या कच्ची सब्जियों के साथ इसका सेवन नुकसान पहुंचता है|
  • बच्चों को ज्यादा कॉफी न दें| उन्हे कॉफी पीने की आदत लग सकती है|
  • बिल्कुल खाली पेट कॉफी का सेवन न करें|
  • रात को सोते समय इसके सेवन से बिल्कुल दूर रहना चाहिए|

ये थी कुछ बाते जिन्हे आप फॉलो करके कॉफी का सेवन कर सकते हैं|

ये पढ़ें – चाय के फायदे व नुकसान (Tea benefits and side effects in Hindi)

कॉफी पीने के नुकसान (coffee side effect in Hindi)

ये बात बिल्कुल सत्य है, कि कॉफी के फ़ायदों से ज्यादा इसके नुकसान हैं| लेकिन आप इसका सही तरीके से सेवन करेंगे तो आपको स्वाद के साथ-साथ फायदे होंगे| चलिए जानते हैं, इससे कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं|

  • कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से अनिंद्रा यानि नींद ना आने की समस्या होती है|
  • इसका ज्यादा सेवन करने से उल्टी व घबराहट हो सकती है|
  • बिल्कुल खाली पेट कॉफी का सेवन करने से जलन व गैस की समस्या हो सकती है|
  • हाई ब्लड प्रेशर होने का भी जोखिम रहता है|
  • बच्चों को ज्यादा मात्रा में कॉफी देने से भूख न लगने की प्रॉब्लेम भी हो सकती है|
  • कई बार इससे सर दर्द की समस्या भी हो जाती है|

ये कुछ कॉफी पीने के नुकसान होते हैं, जो कॉफी को गलत तरीके या ज्यादा मात्रा में पीने से होते हैं|

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों कॉफी पीना ज्यादातर सबको पसंद होता है| लेकिन बोहोत से लोग ना चाहते हुए भी इससे अपना नुकसान पर बैठते हैं| लेकिन कई लोग हमारी बताई गई इन बातों पर अमल करते हैं| जिससे वो लोग स्वाद के  साथ-साथ फायदा ले पाते हैं| तो दोस्तों आज से ही इन बातों का ध्यान रखें और अपने शरीर को इन गंदी आदतों से बचाएं|

दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट Coffee peene ke fayde or nuksan हमारी इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ने के लिए बहोत-बोहोत धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment