शकरकंद के बेहतरीन फायदे, नुकसान व उपयोग | Benefits of Sweet Potato in Hindi


Benefits of Sweet Potato in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आप सबने कभी न कभी शकरकंद का सेवन तो जरूर किया होगा| यह बाजार या मंडी में आसानी से मिल जाता है| लेकिन क्या आप लोगों ने इससे होने वाले फ़ायदों के बारे में गौर किया है| यदि नहीं तो तो इस आर्टिकल में शकरकंद (sweet potato in hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है| इसके फायदे , उपयोग और नुकसान|

शकरकंद को कुछ लोग मीठा आलू भी कहते हैं| इसमें कई प्रकार के पोष्टिक तत्व होते हैं| जो हमें फायदा तो देते ही हैं साथ ही कई सारी बीमारीयों से शरीर की रक्षा करते हैं| शकरकंद बड़े ही नहीं बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं| इसी कारण हम इसके फायदे (Benefits of Sweet Potato in Hindi) के बारे में आर्टिकल लिख रहें हैं|

तो चलिये दोस्तों बिना कोई देरी करे आगे का लेख शुरू करते हैं|

शकरकंद के फायदे (Benefits of Sweet Potato in Hindi)

शकरकंद भारत में हर जगह मिलता है| हर जगह मिलने के बाद भी इसको लोग रोज नही खाते| लेकिन इसका यह कतई मतलब नही है, की इसके फायदे नहीं है| इसमें कैरोटीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं| जो हमें स्वस्थ रहने मे मदद करते हैं| इसका सेवन करने के कई सारे फायदे हमें मिलते हैं| जैसे –

बेहतर इम्यूनिटी के लिए –

दोस्तों प्रतिरक्षा (Immunity) जितनी अच्छी होगी हमारा शरीर रोगों से लड़ने में उतना ही सक्ष्म होगा| शकरकंद आपको कम दाम में बाजार में आसानी से मिल जाता है| यह ज़्यादातर सर्दियों के मौसम में बिकता है| जिन लोगों को कमजोर इम्यूनिटी की समस्या रहती है| उनके लिए शकरकंद (sweet potato in hindi) का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है| इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं| जिससे हमारा शरीर आसानी से छोटे – छोटे रोगों की चपेट में नही आता|

हृदय को रखे स्वस्थ –

शकरकंद का सेवन आपके हृदय (Heart) को अच्छा बनाए रखने का काम करता है| दरअसल इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, सोडियम व कैल्शियम मौजूद होते हैं| जो हमारे हृदय की सेहत के लिए लाभकारी हैं| इसके अलावा शकरकंद का सेवन करने से खून का जमना (Blood Clotting) जैसी समस्या में भी आराम मिलता है|

मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए –

जिन भी लोगों को मधुमेह (Diabetes) की समस्या हैं| उन्हे शकरकंद खाने से काफी फायदा मिलता है| दरअसल इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक गुण ब्लड में ग्लूकोस का लेवल बढ़ने से रोकते हैं| जो की मधुमेह (Diabetes) रोगियों के लिए अच्छी बात है|

पाचन शक्ति सुधारे –

अच्छी पाचन शक्ति के लिए भी शकरकंद का सेवन करना एक विकल्प है| इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है| जो पेट संबंधी समस्या गैस, पेट फूलना व कब्ज जैसी समस्या को ठीक कर पाचन को बेहतर करता है| फाइबर में उच्च होने की वजह से आप इसे वजन करने की डाइट (Weight loss diet) में शामिल कर सकते हैं|

मेटाबोलिज्म को सही करे –

जी हाँ दोस्तों आपको ये जानकर हैरानी होगी, कि शकरकंद का सेवन करना आपके मेटाबोलिज्म को ठीक करता है| जिससे आपके शरीर का वजन कम होता है| दरअसल इसमें मौजूद फाइबर आपके वजन कम करने में काफी मदद करता है| इसके लिए आपको हमेशा शकरकंद को सुबह नाश्ते में खाना चाहिए|

शरीर को ऊर्जा देता है –

जब भी हम जिम से वर्क आउट करके आते हैं| तो शरीर में एनर्जी का स्तर कम होता है, खासकर वजन कम करने वाली एक्सर्साइज़ में शरीर कि हालत खराब हो जाती है| ऐसे में शकरकंद का सेवन करना शरीर में ताकत देता है| शकरकंद में हाई कैलोरी होती हैं| जो शरीर कि एनर्जी को बूस्ट करने में सहायक होती हैं|

आंखों के लिए शकरकंद –

शकरकंद खाने के फायदे (sweet potato in hindi) हमारी आँखों को ही मिलते हैं| इसमें विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होते हैं| जो आंखो के स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती हैं| इसके अलावा शकरकंद का सेवन मोतियाबिंद रोग होने से भी बचाता है|

शकरकंद पोषक तत्व (Nutrients in Sweet Potato in Hindi)

पोषक तत्व / Nutrients
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)
फाइबर (Fiber)
प्रोटीन (Protein)
विटामिन सी (vitamin C)
विटामिन डी (vitamin D)
विटामिन बी (vitamin B)
कैल्शियम (Calcium)
मैगनीशियम (Magnesium)
फास्फोरस (Phosphorus)
पोटैशियम (Potassium)
जिंक (Zinc)
सोडियम (Sodium)

शकरकंद के उपयोग (Uses of sweet potato in Hindi)

दोस्तों भारत में अलग – अलग राज्य के लोग अलग – अलग तरीके से शकरकंद को खाते हैं| लेकिन ज़्यादातर लोग इन सारे तरीको से शकरकंद का सेवन करना पसंद करते हैं| जैसे –

  • ज़्यादातर लोग शकरकंद को भूनकर खाना पसंद करते हैं| यह तरीका सबसे अच्छा माना जाता है|
  • भारत में कई जगह शकरकंद की सब्जी भी बनाई जाती है|
  • शकरकंद का हलवा व खीर के रूप में भी सेवन किया जाता है|
  • इसको भुनने की जगह उबाल कर भी लोग सेवन करते हैं|
  • शकरकंद का चाट टेस्टी होता है| यह आपको मार्केट में रोड किनारे आसानी से मिल जाता है|

शकरकंद खाने का समय – दोस्तो ऐसे तो कोई समय नहीं है, लेकिन आप अपनी इच्छा अनुसार कभी भी शकरकंद का सेवन कर सकते हैं| ज़्यादातर लोग इसे नाश्ते या दोपहर के समय सेवन करते हैं|

शकरकंद के नुकसान (Side effect of Sweet Potato in Hindi)

दोस्तों कई लोगो को कभी – कभार इससे कई तरह की समस्या हो सकती हैं| इसका कारण है की सही तरीके से इसका सेवन नही करना| आपको बीएस कुछ ही चीजों का ध्यान रखना है| तब आप इसके सारे फायदे (sweet potato in hindi) ले सकते हैं|

  • इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है| इसका अत्यधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है|
  • जिन लोगों को ज्यादा शुगर की समस्या है| उन्हे इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए| यह उनको नुकसान भी पहुंचा सकता है|
  • हमेशा ध्यान रहे शकरकंद खाना किसी भी बीमारी का सम्पूर्ण इलाज नही है| बीमारी होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें|
  • अगर किस को किडनी स्टोन की प्रोब्लेम है |तो इसके सेवन से दूर रहना चाहिए|

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट (sweet potato in hindi) उम्मीद है , आपको हमारी यह पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी| इस पोस्ट को आप social media channel पर जरूर शेयर करें| जिससे आपके साथ साथ और भी लोगों को इससे फायदा हो| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment