ये 7 योगासन हड्डियों को मजबूत करेंगे | Yoga for Bones in Hindi


नमस्कार दोस्तों, आज के दौर में योगा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है| क्योंकि योग करने के अनगिनत फायदे हैं| आपको यह जानकार हैरानी होगी की योग करना हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है|

आज के इस ब्लॉग में हम हड्डियों के लिए बेस्ट योगा बताने जा रहें हैं| जिन्हे आप डेली करोगे तो शरीर में गजब का बदलाव देखने को मिलेगा| साथ ही हड्डियों व जोड़ों के दर्द से छूटकारा मिलेगा|

तो चलिए जानते हैं| वो कौन-कौन से योग हैं|

मजबूत हड्डियों के लिए योगा (Yoga for Bones in Hindi)

शरीर को Strong बनाने के लिए हड्डियों का Strong होना बेहद जरूरी है| ऐसे में आप कुछ योगासन करके हड्डियों व मांसपेशियों को Strong कर सकते हैं|

1. सेतुबंधासन (Bridge Pose)

haddiyon ke liye Bridge Pose

इस आसान का अभ्यास करते समय शरीर में खिचाव पैदा होता है| खासकर रीढ की हड्डी, कूल्हे व पैरों की मांसपेशियां ज्यादा stretch होती हैं| जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत रहती है| उनके लिए यह आसान काफी फायदेमंद हो साबित हो सकता है|

साथ ही यह पेट , ह्रदय व छाती के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है|

2.फलकासन (Plank Pose)

फलकासन (Plank pose) का अभ्यास करने से हमारी कोर मसल्स को मजबूती मिलती है| जिससे शरीर ताकतवर बनता है| यह पेट, शोलडर, पैरों व कमर की मांसपेशियों के लिए अच्छा है| इसमें थोड़ी देर तक शरीर को होल्ड करना होता है| जिससे शरीर का संतुलन सही होता है और सहनशक्ति बढ़ती है|

3. वीरभद्रासन (Warrior pose)

Warrior pose benefits in Hindi

वीरभद्रासन का अभ्यास करने के दौरान सारे शरीर की मांसपेशियाँ स्ट्रेच होती हैं| इसका नियमित अभ्यास करने से कंधे, हाथों, कूल्हे व पैरों की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं| यह आसन शरीर के पोशचर को सही करने में फायदेमंद है|

4. त्रिकोणासन (Triangle Pose)

त्रिकोणासन आसान करते समय शरीर किसी त्रिभुज यानि Triangle की तरह दिखाई पड़ता है| तभी यह आसन त्रिकोणासन के नाम से जाना जाता है| इसको को करते समय रीढ़ की हड्डी, गर्दन, गलूटस व पेट के ऊपर काफी खिचाव होता है|

त्रिकोणासन का रोज अभ्यास करने से हड्डियों में लचीलापन आता है|

5. मत्स्यासन (Fish pose)

मत्स्यासन करने के भी ढेर सारे फायदे देखने को मिलते हैं| हिप्स व गर्दन की मसल्स को मजबूती देता है| यह बॉडी का पोशचर सही करने में भी मददगार है| इसका नियमित अभ्यास पेट में पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकता है|

6. वृक्षासन (Tree Pose)

इस आसन में हम Right पैर के बल खड़े होते हैं और left वाले पैर को Right वाले पैर की जांघ पर सत्य कर रखते हैं| इसमें रीढ़ की हड्डी सीधी व दोनों हाथ ऊपर की तरफ जुड़े होते हैं| इसका नियमित अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियाँ व पैरों मजबूत हो जाते हैं| यह शरीर की सहन शक्ति को भी बढ़ाता हैं|

7. शलभासन (Locust Pose)

Locust Pose  benefit in Hindi

इस आसन को करते समय शरीर कीट यानि Locust के समान दिखाई पड़ता है| इसलिए इसको शलभासन (Locust Pose) के नाम से जाना जाता है| इसको नियमित करने से शरीर की flexibility अच्छी रहती है| इसके अलावा इससे गर्दन, कंधे व कमर की मांसपेशियां मजबूत होती है|

दोस्तों ये थे कुछ योगासन (Yoga for Bones in Hindi) जो शरीर को मजबूती देने का काम करते हैं| उम्मीद है, की आपको हमारी पोस्ट पसंद आए होगी धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment