तेजी से वजन घटाते हैं ये फल | Fruits for Weight Loss in Hindi


Fruits for Weight Loss in Hindi – नमस्कार दोस्तों, आज कल सभी लोग Weight Loss की दौड़ में लगे हुए हैं| लेकिन ज्यादातर लोगों को इसमे नाकामयाबी मिलती है| लोग अपनी डाइट और एक्सर्साइज़ को रेगुलर नहीं कर पाते|

ऐसे में आप कुछ फलों का सेवन करके Weight Loss कर सकते हैं| जो स्वाद के साथ-साथ शरीर की फालतू चर्बी को भी कम करेंगे| ज्यादातर फलों में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर ज्यादा देखने को मिलता है| साथ विटामिन व पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं| जो वजन कम करने में काफी मददगार है|

तो चलिए जानते हैं, वो कौन-कौन से फल हैं –

वजन कम करने वाले फल (Fruits for Weight Loss in Hindi)

Weight Loss करने वाले फलों में सबसे पहले नाम आता है-

1.अनानास (Pineapple)

अनानास एक कम कैलोरी वाला फल है| 100 ग्राम अनानास में लगभग 50 से 55 कैलोरी मौजूद होती हैं| इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है| इसलिए वजन कम करने के लिए अनानास का सेवन उत्तम है|

2. कीवी (Kiwi)

वजन कम करने के लिए कीवी काफी मददगार साबित हो सकती है| कीवी में मौजूद सोडियम, पोटैशियम, विटामिन-ई व कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट हमारी सेहत को तरोताजा करते हैं| साथ ही कीवी हमारी पाचन शक्ति को दुरुस्त कर Weight Loss करने में मददगार है|

3. स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

स्ट्रॉबेरी का सेवन करना भी Weight Loss में काफी सहायक है| यह फल दिखने में जितना सुंदर लगता है| उतना ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है| 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में 33 कैलोरी व फाइबर प्रचुर होता है| जो वजन कम करने में जरूरी होता है| 

4. ब्लूबेरी (Blueberry)

ब्लूबेरी भी वजन कम करने काफी मददगार होता है| दरअसल इसमें एंथोसायनिन पाया जाता है| जो हमारे वजन को नियंत्रित करने का काम करता है| इसके आलवा ब्लूबेरी हमारे पाचन, ह्रदय व आँखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है|

5. संतरा (Orange)

वजन बढ़ने से परेशान लोगों के लिए संतरा बेहद लाभकारी है| इसमें भरपूर मात्रा में  कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, पोटैशियम व विटामिन-सी पाए जाते हैं| इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है| इन्ही कारणों से यह शरीर के मोटापे को दूर करने में मदद करता है|

6. तरबूज (Watermelon)

गर्मियों के दिनों में तरबूज शरीर को ठंडा रखता है| इसमें 92% पानी की मात्रा होती है| तरबूज का सेवन करने से पेट भरा-भरा सा लगता है| जिससे ज्यादा भोजन करने की इच्छा नहीं होती| अतः आप इसका सेवन weight Loss करने में काफी सहायक है|

7. एवोकाडो (Avocado)

बढ़ते वजन को कम करने के लिए एवोकाडो काफी मदद्गार है| इसमें भी कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर अधिक होता है| जो वजन घटाने के लिए जरूरी है|

8. चकोतरा (Grapefruit)

चकोतरा एक खट्टा-मीठा फल होता है| चकोतरा या इसका जूस पीना Weight loss करने में काफी लाभकारी है| यह एंटीऑक्सीडेंट व विटामिन से भरपूर होता है| इसका सेवन हमारी प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है|

दोस्तों ये थे कुछ जरूरी फल जिनका सेवन करने से आप अपना वजन कम कर सकते हैं|


Leave a Comment