चाय के फायदे व नुकसान | Tea benefits and side effects in Hindi


Tea benefits and side effects in Hindi

नमस्कार दोस्तों, चाय के दीवाने आपको पूरी दुनिया में हर जगह मिलेंगे| मगर कई लोग ऐसे भी हैं जो चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं| लेकिन दोस्तों यह पूरी तरह सत्य बात नहीं है| शोधकर्ताओं का कहना है, चाय में कई तरह के औषधीय गुण और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं| जो शरीर को कई तरह से फायदा देते हैं|

Tea benefits and side effects in Hindi – आज हम इस आर्टिकल में चाय पीने के फायदे बताने जा रहे हैं| साथ ही इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बात करेंगे| जिससे आप लोग अपना बिना नुकसान करें चाय का आनंद ले सकते हैं|

दोस्तों एक बात तो पक्की है| चाय पीने के फ़ायदों से ज्यादा इसके नुकसान होते हैं| इसलिए यह आर्टिकल उनके लिए है, जो चाय का सेवन ज्यादा करते है| जिन लोगों को ज्यादा चाय पीने की आदत हैं| उन्हे चाय पीना कम कर देना चाहिए|

तो चलिये बिना कोई देरी किए आगे का लेख शुरू करते हैं|

चाय के फायदे (Chai peene ke fayde) –

दोस्तों वैसे तो हर कोई चाय के नुकसान ही आपको बताता रहता है, लेकिन इसी बीच आज हम चाय के कुछ फायदे के बारे बात करेंगे| लेकिन फायदे पढ़ने के बाद नीचे इसके नुकसान भी जरूर देखें| जिससे आप लोग सही तरीके से चाय का इस्तेमाल कर सकें|

लो ब्लड प्रेशर (BP low) होने पर –

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है| उनके लिए चाय का सेवन अच्छा रहता है| लो ब्लड प्रेशर मेन हमें ज्यादा कमजोरी महसूस होती है| चाय में मौजूद कैफीन (Caffeine) हमें तुरंत एनर्जी देता है| जिससे हम वापस नॉर्मल हो जाते हैं| लेकिन यह लो ब्लड प्रेशर का परमानेंट इलाज नही है|

दिल के लिए फायदेमंद –

ग्रीन टी और हर्बल टी पीना हमारे दिल यानि Heart के लिए अच्छी मानी जाती है| कई शोध में भी पाया गया है की इन दोनों चाय का सेवन करना ब्लड प्रेशर के साथ – साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है| कभी भी दूध वाली चाय का सेवन न करें हो सके तो उसकी जगह काली चाय लें|

सिरदर्द होने पर –

कभी – कभी ज्यादा काम करने की वजह से ज्यादा थक जाते हैं और सिर में दर्द (Headache) होने लगता है| ऐसे में चाय एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करती हैं| दरअसल इसमें मौजूद कैफीन (Caffeine) हमारी एनर्जी को बूस्ट करता है| जिससे थकावट या इससे होने वाली प्रोब्लेम दूर हो जाती है|

वजन कम करने के लिए –

हरी चाय और काली चाय वजन कम (Weight Loss) करने में काफी मददगार होती है| ये चाय हमारे मेटाबॉलिज्म को सही करती करती है| मेटाबॉलिज्म सही होने से शरीर की चर्बी कम होती है| जिससे हमारे मोटापे को कम करने में मदद मिलती है| लेकिन कभी भी वजन कम करने के लिए दूध वाली चाय नही लेनी चाहिए|

सर्दी लगने पर चाय –

सर्दी लगने पर या जुकाम – खांसी होने पर चाय का सेवन काफी राहत पहुंचता है| जुकाम खांसी होने पर चाय में अदरक, लोंग व इलायची डालकर सेवन करें|

तरोताजा रखे –

कई लोगो का कहना है, की चाय पीने से शरीर बिलकुल फ्रेश होता है| यह बात बिलकुल सही है| इसमें मौजूद कैफीन हमारी एनर्जी को बूस्ट करके हमें एकदम तरोताजा कर देता है| लेकिन चाय कभी – भी खाली पेट कभी नहीं पीनी चाहिए| यह हमारी पाचन शक्ति को खराब करती है|

दोस्तों यह सारे फायदे काली या हर्बल चाय पीने से मिलते हैं| दूध वाली चाय हमें जीतने भी फायदे देती है, उससे कई ज्यादा नुकसान उसे पीने से होते हैं| इसलिए हम किसी को भी दूध वाली चाय पीने की सलाह नही देते| चाय होने वाले कुछ नुकसान हमने नीचे बताएं हैं|

चाय पीने के नुकसान (Chai Peene ke Nuksan) –

दोस्तों आज की तारीख में चाय हमारे रूटीन का हिस्सा बन चुकी है| हमारे घर पे रिश्तेदार या कोई भी आता है, तो सबसे पहले उसे चाय ऑफर की जाती है| जो हमारे या हमारे जानने वालों के स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़ है| उम्मीद है की आप यह सारे Chai Peene ke Nuksan जानने के बाद आप इसे छोड़ने या बोहोत कम करने की कोशिश करेंगे|

खराब पाचन तंत्र –

चाय का सेवन करना हमारे पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है| सोचिए जिसका पाचन तंत्र (Digestive System) ही सही नही है| उसका पूरा शरीर कैसे स्वस्थ रह सकता है| चाय पीने से पेट में गैस, पेट फूलना व कब्ज जैसी समस्या होना आम बात है|

अनियंत्रित ब्लड प्रैशर –

ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करें से शरीर में रक्त का संचार भी खराब होता है| जो हमारे हृदय के लिए सही नही है| हाइ ब्लड प्रैशर वाले मरीजो को तो इससे जितनी जल्दी हो दूरी बना लेनी चाहिए| इसमें पाया जाने वाला कैफीन आपके ब्लड प्रैशर को और बढ़ा सकता है|

भूख कम होती है –

चाय पीने से भूख न लगने की समस्या भी जाती है| इसलिए कभी भी खाने के तुरंत पहले चाय नही पीनी चाहिए| इसके अलावा सुबह पहले खाली पेट चाय पीना भी सही से भूख ना लगने का कारण है|

सीने में जलन –

कई बार देखा गया है, की अत्यधिक चाय पीने वाले लोगों के सीने में अक्सर जलन होती है| ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चाय पेट में जाकर एसिड (Acid) बनाती है| जिससे खट्टी डकारें और सीने में जलन बनती है|

अनिन्द्रा की समस्या –

चाय में पाया जाने वाला कैफीन नींद न आने का कारण बन सकता है| आपने गौर किया हो तो कई मजदूर लोग जो रात में काम करते हैं| वो रात में जागने के लिए चाय पीते हैं| इसलिए कभी भी सोने से पहले चाय नही पीनी चाहिए| अनिन्द्रा के कारण मानसिक रोगों को बढ़ावा मिलता है|

आंतों के लिए नुकसानदायक –

हम स्वाद – स्वाद में कडक चाय तो पी लेते हैं| लेकिन क्या आपको पता है, चाय का सेवन हमारी आंतों के लिए भी खतरनाक होता है| सुबह चाय की जगह गर्म पानी का सेवन करें| इससे आंतों के साथ – साथ पाचन शक्ति भी अच्छी होती है|

खून की कमी –

अत्यधिक चाय पीने से शरीर में खून की कमी भी हो सकती है| बता दें की चाय शरीर में आइरन (Iron) की कमी कर देती है| जिससे खून बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है| खासकर लड़कियों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है| ऐसी लड़कियों को तो चाय का सेवन बिलकुल नही करना चाहिए|

ये भी पढ़ें – स्टैमिना कैसे बढ़ाए ? टिप्स व व्यायाम (How to Increase Stamina in Hindi)

कुछ सावधानियाँ –

दोस्तों चाय के फायदे और नुकसान (Tea benefits and side effects in Hindi) जानने के बाद आप लोग एक साथ तो चाय छोड़ नही सकते| लेकिन धीरे – धीरे कम जरूर कर सकते हैं| चाय पीते समय आपको कुछ सावधानियाँ जरूर बरतनी चाहिए|

  • चाय का सेवन सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले तो कभी नही करना चाहिए| इससे आपको डबल नुकसान होता है|
  • इसके अलावा खाने से पहले और खाने के तुरंत बाद चाय नही पीना चाहिए|
  • दिन में ज्यादा से ज्यादा दो कप चाय पीना चाहिए|
  • दूध वाली चाय की आदत को धीरे – धीरे काली चाय या हरी चाय में बादल लें|
  • चाय के साथ या तुरंत बाद फल का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है|
  • वजन कम करने के लिए कभी – भी चाय का सहारा न लें| हमेशा हरी चाय (Green Tea) का इस्तेमाल करें|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Tea benefits and side effects in Hindi आशा है, की आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आए होगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment