रिफाइंड तेल सेहत के लिए है, खतरनाक |Refined Oil side effects in Hindi


Refined Oil side effects in Hindi
रिफाइंड तेल के नुकसान

नमस्कार दोस्तों, हमारा भारत देश हेल्दी व स्वादिष्ट भोजन के लिए जाना जाता है| लेकिन दोस्तों अब लोग अपनी देशी चीजों को छोड़कर मंहगी व ब्रांडेड चीजें खाने लग गए हैं| बिना इस बात की प्रवाह किए कि वो हमारी हेल्थ की लिए अच्छी है या नहीं|

दोस्तों कुछ सालों के अंदर ही सबसे ज्यादा हम रिफाइंड तेल (Refined oil in Hindi) का प्रयोग करने लग गए हैं| क्योंकि जैसा हमें जैसा टीवी एड्स में दिखाया जाता है, हम उसे आँख बंद करके मान लेते हैं| लेकिन दोस्तों सच्चाई कुछ और ही है|

जिनको रिफाइंड ऑइल के नुकसान (Refined Oil side effects in Hindi) के बारे में पता है| वो इसका पूरी तरह से बहिष्कार कर चुके हैं| लेकिन कई लोग इसको दम से Use कर रहें हैं|

आज Everyday walk के इस आर्टिकल में हम रिफाइंड तेल के नुकसान बताने जा रहें हैं| जिससे लोग अपने आप को इस जहरीले तेल से बचा सकें| साथ ही इसकी जगह आप कौन से तेलों का Use कर सकते हैं| चलिए बिना किसी देरी के आगे चलते हैं|

रिफाइंड तेल के नुकसान (Refined Oil side effects in Hindi)

यकीन मानिए दोस्तों रिफाइंड ऑइल से घटिया चीज आपको पूरी market में मिल ही नहीं सकती| इसका सेवन करने से आपको कितनी बीमारियाँ घेर सकती हैं| आप कभी सपने में भी नहीं सोच सकते| फिर भी लोग इसका अधाधुंद सेवन करते हैं|

त्वचा के लिए नुकसानदायक –

आज कल के युवा लोगों के चहरे पर बुढ़ापे से पहले ही झुर्रियां व रूखापन आ जाता है| जो चीज हम खा रहें हैं उसका असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखने लग जाता है|

रिफाइंड ऑइल को प्रोसेस करते समय इसकी गंदगी के साथ-साथ इसकी नेचुरल चिकनाई भी निकाल दी जाती हैं| उसके बाद यह तेल हमारे शरीर में जाकर जहर की तरह काम करता है| जिसको खाकर मुहासे, डार्क सर्कल, झुर्रियां, एलर्जी व त्वचा की बीमारियों को बढ़ावा मिलता है|

शरीर व जोड़ों में दर्द की समस्या –

कई बार हमें बीमारियों की वजह पता ही नहीं चल पाती और हम डॉक्टर के चक्कर काटते थक जाते हैं| ज्यादातर मामलों में रिफाइंड ऑइल का सेवन हमारे शरीर व जोड़ों में दर्द का कारण बन जाता है| स्वाद के चक्कर में हमें इसकी भनक तक नहीं लग पाती|

दरअसल रिफाइंड ऑइल का सेवन शरीर में फैटी एसिड की कमी कर देता है| जिससे हमारे जोड़ की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं| यदि आप समय से पहले बूढ़े नहीं होना चाहते तो आज ही रिफाइंड ऑइल को अपने घर से निकाल दीजिए|

दिल की बीमारियों को बढ़ावा –

रिफाइंड ऑइल हमारे दिल (Heart) के स्वास्थ के लिए भी बिल्कुल खराब है| दरअसल इसमें ट्रांस फैट (Trans Fat) की मात्रा ज्यादा होती है| इससे हमारे शरीर में ब्लड की सप्लाइ बंद होने का खतरा काफी बढ़ जाता है| जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम भी बना रहता है|

इसके आलवा हार्ट की कई तरह की बीमारियों को न्योता मिलता है|

कमजोर इम्यूनिटी की समस्या –

नियमित रिफाइंड ऑइल का सेवन हमारी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देता है| दरअसल इससे हमारी बॉडी के अंदर ओमेगा 6 की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है| जिससे हमारा शरीर लगातार बीमारियों की चपेट में आता रहता है|

इसके आलवा इससे दस्त, लो ब्लड प्रेशर व अनिंद्रा जैसी बीमारियों का जोखिम रहता है|

स्तन कैंसर का खतरा –

कई शोधों के में पाया गया है, कि नियमित ज्यादा मात्रा में रिफाइंड ऑइल का सेवन स्तन कैंसर के जोखिम बढ़ा देता है| खासकर स्तन कैंसर महिलाओ में ज्यादा में ज्यादा होता है|

हड्डियों को कमजोर बनाता है –

रिफाइंड ऑइल को बच्चे व बढ़े बड़े हो चाव से खाते हैं| लेकिन यह हमारी हड्डियों की हेल्थ को कमजोर बनाता है|

इस तेल को गंदे तरीके से प्रोसेस किया जाते यानि इसको ज्यादा हीट दी जाती है| इसके बाद यह देखने में तो बिल्कुल अच्छा लगता है| लेकिन हीट होने के बाद इसके सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और एक जहरीला तेल हम लोगों तक पहुंचता है|

मोटापा बढ़ाता है –

रिफाइंड ऑइल से शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ने लगती है| जिससे शरीर पे मोटापा दिखाई देने लगता है|

तो देखा आप लोगों ने यह किस तरह से हमारे शरीर के लिए जानलेवा है| इसके इतने सारे नुकसान (Refined Oil side effects in Hindi) जानने के बाद आपको ये जरूर समझ आ गया होगा| हमारे देश के प्राकृतिक तेलों का कोई जवाब नहीं हैं|

खाने में कौन से तेल को प्रयोग करें –

दोस्तों वैसे शरीर को तेल खाने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि फलों, दलों व अनाज में तेल पहले से ही होता है| जिसका सेवन हम करते हैं और शरीर को भी उतने ही तेल की आवशकता होती है| लेकन फिर भी हम घरों में सब्जियां बनाने के लिए इन तेलों का प्रोयोग कर सकते हैं|

  • शुद्ध सरसों का तेल (Mustard Oil)
  • जैतून का तेल (Olive Oil)
  • तिल का तेल (Sesame Oil)
  • नारियल का तेल (Coconut oil)

इन तेलों का Use आप खाना बनाने के लिए कर सकते हैं| लेकिन एक ही तेल का Use डेली नहीं करना चाहिए| इससे अच्छा आप हर दिन इनमें से अलग-अलग तेलों के Use करें| जो आपकी हेल्थ के लिए अच्छा है|

दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट रिफाइंड तेल खाने के नुकसान (Refined Oil side effects in Hindi), उम्मीद है, की आप लोग इसके नुकसान जानने के बाद अपने घर से रिफाइंड ऑइल को जरूर निकाल देंगे| साथ ही अपने देशी तेलों या प्राकृतिक तेलों को जरूर अपनाएंगे| धन्यवाद

इस पोस्ट को आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| जिससे आपकी तरह और भी लोग जागरूक हो सकें|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment