7 हाई प्रोटीन फूड | Protein foods list in Hindi


Protein foods list in Hindi

नमस्कार दोस्तों, हर उम्र के लोगों के लिए प्रोटीन लेना बेहद ही जरूरी है| हमारे बाल, नाखून और सारे शरीर की मांसपेशियाँ भी प्रोटीन से बनी होती है| इसलिए हमारे खाने में प्रोटीन (Protein food in Hindi) की मात्रा अच्छी होनी चाहिए| इन सब चीजों के बारें पता होने के बाद भी हमारी डेली डाइट में प्रोटीन की कमी होती है| शायद कई लोगों को प्रोटीन वाली चीजों (Protein source in Hindi) के बारे में पता नहीं होता| जिससे वे प्रोटीन की जरूरत को पूरा नहीं कर पाते|

आज हम आपको ऐसे प्रोटीन वाले फूड (protein foods list in Hindi) बताने जा रहें हैं| जो मार्केट में आपको कम दाम में आसानी से मिल जाएंगे| हम जो भी प्रोटीन फूड बताएंगे ये केवल बॉडी बिल्डर के लिए नहीं बल्कि सब के लिए है| ऐसा बिल्कुल न सोचे की यह सारी जानकारी केवल बॉडी बिल्डर के लिए ही है| तो चलिए दोस्तों बिना कोई देरी लिए आगे का लेख शुरू करते हैं|

हाई प्रोटीन फूड (Protein foods list in Hindi) –

दोस्तों वैसे तो कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है| लेकिन प्रोटीन के साथ इनमें फैट भी पाया जाता है| नीचे हमने जो प्रोटीन फूड बताए हैं, उनमें फैट की मात्रा बोहोत कम है और प्रोटीन भरपूर मिलेगा|

सोयाबीन\ सोया चंक्स (Soya Chunks) –

अगर आप शाकाहारी हैं| तो प्रोटीन के लिए सोयाबीन एक अच्छा सोर्स है| यह मार्केट में आपको काफी कम दाम में मिल जाता है| इसक आप दिन में किसी भी तरीके से सेवन कर सकते हैं| बता दें की 100 ग्राम सोया चंक्स में 50 से 52 ग्राम तक प्रोटीन मौजूद होता है|

अंडे (Eggs) –

अगर आप कम दाम में अच्छा प्रोटीन सोर्स तलाश रहें हैं, तो अंडा आपके लिए बेहतर फूड है| आप इसको अपनी डेली डाइट में शामिल करके अच्छी मात्रा में प्रोटीन ले सकते हैं| प्रोटीन के अलावा भी इसमें की तरह के मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं|

1 सामान्य अंडे में 5 से 6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है|

मूंग दाल (Moong dal) –

शाकाहारी लोगों के लिए मूंग दाल भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है| आप मूंग दाल को अंकुरित करके या घर में जो दाल बनती है| किसी भी तरीके से खा सकते हैं| यह किसी भी सीजन मार्केट में आसानी से मिल जाती है|

100 ग्राम मूंग दाल में लगभग 24 ग्राम तक प्रोटीन मौजूद होता है| 

पनीर (Cheese) –

दोस्तों जीतने भी लोग जिम जाते हैं, लगभग सभी ने पनीर का सेवन जरूर किया होगा| यह शाकाहारी लोगों के लिए बोहोत अच्छा हाई प्रोटीन फूड है| इसलिए आप पनीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें| पनीर के अलावा दूध और दही में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है| जिनसे आप प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं|

100 ग्राम पनीर में 18 से 20 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है|

मछली (Fish) –

मछली खाने की सलाह बड़े – बड़े बॉडी बिल्डर भी देते हैं| इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर में मसल्स बनाने में काफी लाभकारी होता है| इसमें प्रोटीन के अलावा इसके की प्रकार के पोषक तत्व होते हैं| जैसे – ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस आदि गुण मौजूद होते हैं| जो की तरह की शारीरिक समस्याओं से शरीर की रक्षा करते हैं|

100 ग्राम मछली में 20 से 22 ग्राम तक प्रोटीन होता है|

चिकन ब्रेस्ट (Chicken Breast) –

जिम या वर्क आउट करने वाले लोगों को प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है| ऐसे में चिकन ब्रेस्ट का सेवन करना एक अच्छा विकल्प है| इसका सेवन शरीर में प्रोटीन की जरूरत कर शरीर में मसल्स की बढ़ता है| इसके अलावा इसमें कई मिनरल और विटामिन्‍स मौजूद होते हैं| जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं|

100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट में लगभग 27 से 30 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है|

मूंगफली (Peanut) –

प्रोटीन वाले फूड (protein foods list in Hindi) की बात हो रही हो और मूंगफली का नाम न आए| ऐसा हो नहीं सकता| मूंगफली में प्रोटीन के अलावा आयरन, कैल्शियम, और कई विटामिन्‍स पाए जाते हैं| जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं| मूंगफली का आप पिनट बटर (Peanut Butter) के रूप में भी सेवन कर सकते हैं|

100 ग्राम मूंगफली में 20 से 25 ग्राम के आसपास प्रोटीन होता है|

ये भी पढ़ें – ओट्स के 7 फायदे | Oats Khane Ke Fayde

निष्कर्ष –

दोस्तों इन सब फूड के अलावा भी ऐसी चीजें हैं| जिनमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है| जैसे – ड्राइ फ्रूट, काबुली चने, ब्रोकली, ओट्स, दलिया आदि| लेकिन इनमे फैट भी होता है| ऐसा नहीं है, की आपको इनका सेवन नहीं करना| आप ये सारी चीजें अपनी आवश्कता अनुसार ले सकते हैं|

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट हाई प्रोटीन फूड (protein foods list in Hindi) उम्मीद है, हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा| इस पोस्ट में दी गई कोई भी जानकारी के बारे में Everydaywalk.net दावा नहीं करता|  

हमारी इस पोस्ट को आप नीचे दिए social media link से जरूर शेयर करें| जिससे आपके साथ – साथ और लोगों को भी इसका फायदा मिल सके| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment