प्लैंक एक्सर्साइज़ के फायदे व सही तरीका | Plank exercise benefits in Hindi


Plank exercise benefits in Hindi

Plank Exercise – दोस्तों यह एक्सर्साइज़ एक ऐसी एक्सर्साइज़ जो आपके सारे शरीर को मजबूती देती है| इस एक्सर्साइज़ को करने के बाद आप हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेंगे| प्लैंक एक्सर्साइज़ को आप घर पे भी कर सकते हैं| प्लैंक एक्सर्साइज़ पेट की चर्बी और कूल्हों की चर्बी को हटाने में काफी मददगार है|

आज Everyday Walk ब्लॉग की पोस्ट में हम प्लैंक एक्सर्साइज़ के फायदे (Plank exercise benefits in hindi) बताने वाले हैं| इसके साथ ही प्लैंक एक्सर्साइज़ करने का सही तरीका व इसके बारे में कुछ अन्य जानकारी भी बताएंगे| जिससे आप लोग घर पर रहकर भी प्लैंक एक्सर्साइज़ के फायदे ले सकें|

तो चलिए आगे पोस्ट शुरू करते हैं –

प्लैंक करने के फायदे (Plank exercise benefits in hindi)

प्लैंक एक्सर्साइज़ कई तरह की होती है और इन सबके फायदे भी अलग-अलग होते हैं| हम जो भी फायदे आपको बताएंगे ये सभी एक्सर्साइज़ में कॉमन है| जैसे –

मजबूत कोर मसल्स –

प्लैंक एक्सर्साइज़ करने से हमारी कोर मसल्स (हिप्स व हैमस्ट्रिंग) ट्रेन होती हैं| जिससे हमारा कोर एरिया को काफी मजबूती मिलती है| इसके अलावा इससे कोर एरिया की फालतू चर्बी भी कम होने लगती है|

शरीर में लचीलापन –

इस एक्सर्साइज़ को करने से शरीर में लचीला (flexible) बनाता है| दरअसल प्लैंक करने के दौरान पूरे शरीर की मसल्स में खिचाव होता है| जो की शरीर में लचीलापन बनाए रखने में मददगार है|

शरीर में लचीलापन (Flexibility) अच्छा होगा तो चोट या मोच का खतरा बोहोत कम रहता है| 

शरीर को रखे फिट –

कई लोगों का अपर और लोअर पेट बाहर आ जाता है| ऐसे में शरीर को फिट रखने के लिए प्लैंक एक्सर्साइज़ काफी असरदार है| कई बॉलीवुड ऐक्टर और ऐक्ट्रस अच्छा दिखने और फिट्नस के लिए प्लैंक एक्सर्साइज़ का करना अच्छा बताते हैं|

कमर दर्द में राहत –

कई लोग को किसी भी तरह की एक्सर्साइज़ करने से कमर में दर्द (Back Pain) होने होने लगता है| ऐसे में प्लैंक एक्सर्साइज़ करना कमर के दर्द में काफी राहत देता है|

महिलाओ को भी घर का काम करने और देर तक बैठने से कमर दर्द शुरू हो जाता है| उनके लिए भी प्लैंक एक्सर्साइज़ कारगर उपाय है|

सही बॉडी पोस्चर –

प्लैंक एक्सर्साइज़ करने से हमारी चेस्ट, कमर, एब्स और कोर मसल्स को मजबूती मिलती है| इनके मजबूत होने से बॉडी पोस्चर और बॉडी बैलेंस सही होता है|

अच्छा बॉडी पोस्चर हमारी पर्सनैलिटी को बेहतर करता है| खा जा सकता है, की प्लैंक करना हमारी पर्सनैलिटी को भी आकर्षक बनाता है|

ये थे कुछ प्लैंक एक्सर्साइज़ करने के फायदे (Plank exercise benefits in hindi) दिन में 1 से 2 बार  इस एक्सर्साइज़ को करके आप फिट रह सकते हैं|

चलिए आगे बात करते हैं, की इसको कैसे किया जाता है|   

प्लैंक एक्सर्साइज़ कैसे करें (How to do plank Exercise)

दोस्तों बेशक प्लैंक एक्सर्साइज़ करना आसान होता है| लेकिन इसको करने में थोड़ी मेहनत लगती है| प्लैंक एक्सर्साइज़ करने ले लिए सबसे पहले कोई मैट लें| जिससे आपके हाथों को नीचे रखने पर दर्द न हो | नीचे हमने प्लैंक के प्रकार व प्लैंक करने का तरीका डीटेल में बताया है|

फूल आर्म प्लैंक (Full arm Plank)

full arm plank exercise in hindi

सिम्पल वाली फूल आर्म प्लैंक एक्सर्साइज़ के लिए आपको पुश-अप पोज़िशन में आना है| फिर आपको ऐसे ही होल्ड करना है| जब तक आप थक नहीं जाते| इसको आप शुरू करने के लिए 20 से 25 सेकंड कर सकते हैं|

फॉर आर्म प्लैंक (Forearm Plank)

Forearm Plank exercise in hindi

फॉर आर्म प्लैंक एक्सर्साइज़ करने के लिए आपको पहले की तरह पुश-अप पोज़िशन में आ जाना है| फिर  जमीन पर अपनी दोनों कोहनी रखनी होती है| पैरों को अपने पंजों पर टीका कर रखें और इस पोज़िशन में होल्ड करें|

ध्यान रखें की इस पोज़िशन में कमर ज्यादा झुकी ना हो| ऊपर की तरफ हल्का सा आर्च बना कर रखें|

साइड प्लैंक (Side Plank)

side plank exercise in hindi

इसको करने के लिए आपको अपनी एक कोहनी को जमीन पर टीका कर रखना है| फिर साइड से अपनी बॉडी को ऊपर करना है| आपका दूसरा हाथ जो ऊपर की साइड है उसको अपने हिप्स पे मोड कर रखना है|

अपने पैर को दुसए पैर के ऊपर रखें| इस पोज़िशन में होल्ड करें|

दोस्तों इसके अलावा भी कई सारे प्लैंक एक्सर्साइज़ होती हैं| लेकिन ये एक्सर्साइज़ सबसे ज्यादा करी जाती हैं| आप इन एक्सर्साइज़ को करके इनके ढेरों फायदे ले सकते हैं|

चलिए जानते हैं, की प्लैंक एक्सर्साइज़ करते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए|

कुछ सावधानियाँ –

प्लैंक एक्सर्साइज़ करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है| जिससे आपको किसी प्रकार की चोट न लगे|

  • प्लैंक एक्सर्साइज़ करने के लिए मैट या कोई मोटा कपड़ा जरूर रखें| जिससे हाथों में दर्द न हो|
  • प्लैंक करते समय आपको सांस नहीं रोकना चाहिए| निरंतर सांस लेते रहें|
  • इसको करते समय किसी तरह की जबरदस्ती ना करें| शरीर में अगर कहीं ज्यादा दर्द है, तो रुक जाएं|
  • गर्भवती महिलायें प्लैंक एक्सर्साइज़ करने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें|
  • हमेशा खाली पेट ही प्लैंक एक्सर्साइज़ करनी चाहिए|

उम्मीद है दोस्तों की आप प्लैंक एक्सर्साइज़ करने से पहले इन बातों पर जरूर गौर करेंगे|

दोस्तों रह थी हमारी आज की पोस्ट प्लैंक के फायदे (Plank exercise benefits in hindi) उम्मीद है हमारी इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी|

हमारी इस पोस्ट को आप नीचे दिए गए लिंक से social media पर जरूर शेयर करें| जिससे और लोगों को भी इसके फायदे मिल सकें|

FAQ –

Que- दिन में कितनी बार प्लैंक एक्सर्साइज़ करें?

Ans- दिन में कम से कम 50 से 60 सेकंड के 3 सेट तो करने ही चाहिए|

Que- प्लैंक एक्सर्साइज़ करने से क्या होता है?

Ans- प्लैंक एक्सर्साइज़ करने से कई फायदे होते हैं| जैसे – मजबूत कोर मसल्स, फालतू चर्बी कम होना, सही बॉडी पोस्चर आदि

Que- प्लैंक एक्सर्साइज़ करने का सही समय कौन सा है?

Ans- प्लैंक एक्सर्साइज़ सुबह या श्याम के समय खाली पेट करना चाहिए| इसको हो सके तो वर्क और के बाद करें, तो ज्यादा अच्छा रहता है|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment