मटके का पानी के 8 कमाल के फायदे | Matke Ka Pani Pine Ke Fayde


नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप जानते हैं, गर्मियों के दिन चल रहे हैं| इन दिनों में शरीर को हाइड्रैट बेहद जरूरी हो जाता है| जैसे ही हम शरीर को Hydrate रखने की बात आती है, तो सबसे पहले पानी हमारे दिमाग में आता है| क्योंकि इस गर्मियों में हम पानी ज्यादा पीते हैं|

भारत में ज्यादातर लोग मटके का पानी पीना अच्छा मानते हैं| मटके का पानी हमारे लिए कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक|  

आज के इस आर्टिकल में हम मटके के पानी के फायदे (Matke Ka Pani Pine Ke Fayde) के बारे में बात करेंगे| जिससे आप लोग गहराई से इस रहस्य को जान पाएं|  

चलिए बिना देरी करे, आगे का लेख शुरू करें –

घड़े के पानी के फायदे (Matke Ka Pani Pine Ke Fayde)

गर्मियों में हमारी बॉडी को पानी की ज्यादा जरूरत होती है| प्यास लगने पर हम फ्रीज या वाटर कूलर की तरह दोड़ते हैं| इनका पानी पीने से हम शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं| इसके वजाय मिट्टी के घड़े का पानी पीकर हम स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं| जैसे –

रोगों से लड़ने में सहायक –

मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होती है| विशेषज्ञों का मानना है, कि घड़े में रखे हुए पानी में मिट्टी के ये सारे गुण आ जाते हैं| जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अहम भूमिका निभाते हैं|

राहत देता ठंडा पानी –

ठंडा पानी तो हम फ्रिज या वाटर कूलर से भी पी सकते हैं| लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है| मिट्टी के घड़े या बर्तन की खासियत ही यही है, कि इनका पानी ठंडा और फायदेमंद होता है|

मटके में छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिनमे से पानी धीरे-धीरे रिसता (निकलता) रहता है| इससे मटका हमेशा गीला रहता है और उस पर बहार के तापमान का असर नहीं पड़ता| इसलिए यह इसका पानी ठंडा व स्वादिष्ट लगता है|

मिनरल्स (Mineral) से भरपूर –

मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से शरीर में Alkaline की कमी पूरी होती है| दरअसल मिट्टी में Aluminium, Alkaline और Iron जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं| पानी को मिट्टी के बर्तन में रखने से इसमें मिट्टी के गुण आ जाते हैं| जिसके कारण मटके का पानी Alkaline का अच्छा स्त्रोत माना जाता है|

Alkaline Water शरीर से गंदे प्रदार्थों को बहार करने में मदद करता है| इसके अलावा Alkaline Water में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो osteoporosis होने का खतरा कम कर देते हैं|

गर्भावस्था (Pregnancy) के समय लाभ –

Pregnancy में भी मटके का पानी बोहोत फायदेमंद होता है| Pregnant महिलाओं को कब्ज जैसी समस्या होने का खतरा बोहोत रहता है| ऐसे में मटके का पानी उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है

पाचन क्रिया के लिए –

मटके का पानी पीने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है| साथ ही हमारा Digestive System भी मजबूत होता है| जिससे गैस, पेट दर्द, या जलन जैसी पेट की समस्या नहीं होती|

गले के लिए –

ठंड पानी पीने से बलगम जैसी समस्या का खतरा रहता है| कई बार फ्रिज का ठंडा पानी गले में खरास भी बना देता है|

मटके का पानी ठंडा और अच्छा होता है| लेकिन ठंडा होने के बाद भी इसका गले पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता| उल्टा यह हमें को राहत देता है|

शरीर का तापमान –

Sunstroke के कारण शरीर का तापमान बढ़ने लगता है| इससे हमें चक्कर व कमजोरी जैसा feel होता है| ऐसे में शरीर के तापमान को कम करने के लिए मटके का पानी बोहोत फायदेमंद है| यह बॉडी के तापमान को नियंत्रित रखने में काफी सहायक होता है|  

PH वैल्यू –

कई शोधों में पाया गया है, कि मैक का पानी ph value को भी संतुलित रखता है|

निष्कर्ष –

दोस्तों फ्रिज या वाटर कूलर का पानी पीना केवल बीमारियों को ही बढ़ावा देता है| ऐसे में इनके पानी पीने से जितना बचा जाए उतना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है|

दोस्तों ये थे मटके का पानी पीने के फायदे (Matke Ka Pani Pine Ke Fayde) इसके अलावा न जाने कितनी बीमारियों से घड़े का पानी हमें बचाता है| इसलिए आज से ही फ्रिज का पानी छोड़कर मटके का पानी जरूर अपनाए| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment