कीवी के 10 फायदे, नुकसान और उपयोग | Kiwi Benefits, Uses & Side Effects in Hindi


kiwi ke fayde

दोस्तों कीवी ऐसा अद्भुत फल है, जो अच्छी हेल्थ के साथ – साथ कई सारी बिमारियों में भी फायदेमंद हैं| यह स्वाद में खट्टा व मीठा बोहोत लाजवाब लगता है| कीवी किसी भी सीजन में मार्केट में मिल जाता है| ज्यादातर लोग केला, सेब, अनार व संतरा का सेवन करते हैं| लेकिन कीवी के फायदे (kiwi ke fayde) जानकर आप इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेंगे|

आज की इस पोस्ट में हम आपको कीवी के बारे में अनोखी जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप लोगों को इसके चमत्कारी मिल सके| तो चलिए बिना कोई देरी किए लेख शुरू करते हैं|

कीवी खाने के फायदे (kiwi ke fayde in Hindi) –

साधारण सा दिखने वाला यह फल आपके लिए कितना गुणकारी है, शायद आपको पता नहीं है| आप इसके ढेरों फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे| इसका सेवन करने से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं जैसे –

पेट की समस्याओं के लिए –

अक्सर बोहोत बार पेट में दर्द, अपज व कब्ज जैसी समस्या हो जाती है, जो कमजोर पाचन शक्ति की  निशानी है| ऐसी पेट संबंधी समस्याओं के लिए कीवी का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है| कीवी में मौजूद फाइबर हमारे पेट के लिए अच्छा होता है, जो हमारी पाचन शक्ति को अच्छा कर मल निकासी को सही करता है|

त्वचा में निखार –

जो लोग कीवी का सेवन करते हैं उनकी त्वचा मुलायम व चमकदार बनी रहती है| दरअसल इस फल के अंदर विटामिन – c भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो त्वचा को अंदरूनी निखार देता है|

इसके अलावा कीवी का सेवन फुंसी, मुहासे व झुर्रियों को भी आने से रोकता है| जिससे हमारी त्वचा खिलखिला उठती है|

रोग प्रतिरोधक क्षमता –

कीवी में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) को मजबूत करने का काम करते हैं| इसमें मौजूद विटामिन C , कैरोटीनाइड, पालीफेनोल हमारी प्रतिरोधक शक्ति को अच्छा कर कई तरह के रोगों को शरीर से दूर रखते हैं|

अच्छी नींद के लिए  –

कीवी का सेवन करने से अनिद्रा यानि नींद न आने की समस्या भी दूर होती है| दरअसल कीवी में सेरोटिनिन नाम का केमिकल पाया जाता है, जो नींद को अच्छा करने का काम करता है| इसके अलावा सेरोटिनिन तनाव को भी दूर करता है|

आंखों के लिए –

कीवी खाने के फायदे हमारी आँखों को भी मिलते हैं| इसमें ल्यूटीन नामक तत्व पाया जाता है| जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है| कीवी के अलावा भी यह कई चीजों में पाया जाता है जैसे – स्वीट कॉर्न, अंडा, ब्रॉक्ली, पिस्ता आदि|

बालों के लिए फायदा  –

कीवी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं| जैसे – जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि जिनसे बालों के बढ़ने की शक्ति अच्छी होती है| इसके अलावा इसमें विटामिन C और विटामिन E मौजूद होते हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देकर उन्हे मजबूती देते हैं|

ह्रदय के लिए फायदेमंद –

दिनभर में कम से कम एक कीवी खाना हमारे ह्रदय को बोहोत फायदा पहुंचता है| इसमें मौजूद पोटेशियम ह्रदय से जुड़ी कई बीमारियों को दूर कर उसे स्वस्थ करता है| इसके अलावा फाइबर और विटामिन धमनियों के स्वास्थ के लिए अच्छे होते हैं|

डेंगू बुखार में असरदार –

ऐसा हो ही नहीं सकता की किसी की डेंगू हो और उसे कीवी खाने की सलाह ना दी जाए| बिल्कुल दोस्तों अगर किसी को डेंगू हो जाए तो उसे डॉक्टर भी कीवी खाने का सुझाव देते हैं| दरअसल डेंगू में ब्लड प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं| ऐसे में कीवी का सेवन करना इन ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाता है| जिससे शरीर की रिकवरी होने लगती है|

डायबिटीज में फायदेमंद –

डायबिटीज वाले मरीजों के लिए भी कीवी का सेवन करना फायदेमंद होता है| बता दें कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता और डायबिटीज नियंत्रित रहती है|

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है –

खराब डाइट और ऑइली चीजे खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) का स्तर बढ़ने लगता है| जिससे दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों को न्योता मिलता है| ऐसे में कीवी का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| इसमें मौजूद पोषक तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर कर ह्रदय को स्वस्थ करते हैं|

दिन में कीवी का सेवन कितना करना चाहिए?

कीवी खाने फायदे (kiwi ke fayde) लेने के लिए सभी को अपनी जरूरत के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए| लेकिन दिन में एक से दो कीवी खाना सही माना जाता है|

कीवी खाने का सही तरीका (Right Way To Eat Kiwi In Hindi) –

  • कीवी को सीधा काटकर भी खाया जाता है|
  • कीवी का जूस निकाल कर भी सेवन किया जाता है|
  • फ्रूट सलाद (Fruit salad) में भी इसका सेवन कर सकते हैं|

कीवी खाने के नुकसान (Side Effects Of Eating Kiwi) –

दोस्तों कीवी खाने के फायदे (kiwi ke fayde) तो आपने जान लिए, लेकिन एक बार इसके कुछ नुकसान के बारे में भी आपको जरूर पता होना चाहिए| जिससे आप सही तरीके से इसका सेवन कर पाए और सारे लाभ लें पाए|

  • अगर आप ज्यादा कीवी का सेवन करेंगे तो इससे आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है|
  • ज्यादा कीवी का सेवन करने से किडनी स्टोन भी बन सकती है| क्योंकि इसमें पोटैशियम (Potassium) मौजूद होता है| इसलिए किडनी रोगियों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए|
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है| इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट दर्द, खराब पाचन, दस्त जैसी प्रॉब्लेम का सामना करना पड़ सकता है|

इस पोस्ट में दी गई जानकारी किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है| इसलिए आपको किसी तरह की बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए| उसके बाद इसका सेवन करना चाहिए|

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट दोस्तों कीवी खाने के फायदे (kiwi ke fayde). उम्मीद है कि आपको हमारी यह पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी| इसके बारे में किसी भी तरह का सूझव देने के लिए हमें नीचे comment करके जरूर बताए| धन्यवाद

ये भी पढ़ें –


Leave a Comment