खाना खाने का सही समय व तरीका | khana khane ka sahi samay


khana khane ka sahi samay

दोस्तों हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं, की खाना खाने के कुछ नियम होते हैं| लेकिन आज कल के लोग इस बात को नजर अंदाज कर देते हैं| जिससे कई तरह की प्रॉब्लेम का सामना हमें करना पड़ता है| जैसे- गैस, फूड पॉइजनिंग, खराब पाचन, वजन बढ़ना आदि|

जैसा बुजुर्ग लोग कहते रहते हैं| खाना सही समय और सही तरीके से खाया जाए, तो ही इसे हमारा शरीर स्वीकार करता है|

दोस्तों इस बात में कितनी सच्चाई है? जानेंगे एव्रीडै वॉक के इस आर्टिकल में| इसके अलावा खाना खाने का सही समय और तरीका (khana khane ka sahi samay) बताएंगे| जिससे आप लोग खुद इस बात का अंदाज लगा पाएंगे, की हमारे बुजुर्ग कितने सही थे?

तो चलिए आगे का लेख शुरू करते हैं|

खाना खाने का सही टाइम (khana khane ka sahi samay)

कई लोग भोजन करने का समय बदलते रहते हैं| भोजन का नियमित एक ही टाइम पर करना चाहिए| चलिए जानते हैं, की कौन-सा भोजन कब करना चाहिए|

नाश्ता (Breakfast) –

ब्रेकफ़ास्ट यानि सुबह का खाना हमें जरूर करना चाहिए| कई लोग सुबह ब्रेकफ़ास्ट न करके सीधा ही हैवी भोजन करते हैं| जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है|

ब्रेकफ़ास्ट 7am से 9am तक जरूर कर लेना चाहिए| सुबह का नाश्ता हल्का व पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए| शोधकर्ताओ के अनुसार सुबह का खाना हमारे मेटाबॉलिज्म को सही कर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है|

लंच (Lunch)

नाश्ते की तरह लंच यानि दोपहर का भोजन नहीं हमारे लिए जरूरी होता है| लंच में प्रोटीन व फाइबर जैसे पोषक तत्व जरूर होने चाहिए| इसके अलावा भोजन के सलाद भी जरूर लें| जो लोग वजन बढ़ाना या घटना चाहते हैं| अपने अनुसार इसमें चीजें ऐड कर सकते हैं|

 लंच का सही समय 12:30pm से 2pm तक करना होता है| मतलब नाश्ता करने के 4 से 5 घंटे के अंदर आप लंच कर सकते हैं|

डिनर (Dinner)

रात के भोजन में फाइबर, विटामिन व प्रोटीन जैसे पोषक जरूर शामिल करें| रात के समय सब्जी में दलों का सेवन करना भी एक अच्छा विकल्प है| लेकिन आप अपने अनुसार अपनी डाइट भी बना सकते हैं|

शोधकर्ताओ के अनुसार हमें भोजन सूर्य उगने व सूर्य डूबने के बीच में ही करना चाहिए| इस समय हमारी पाचन शक्ति अच्छी रहती है| लेकिन फिर भी आप 6pm से 8pm तक भोजन कर सकते हैं|

स्नैकस (Snacks) –

जब भी ब्रेकफ़ास्ट, लंच व डिनर के अलावा दिन में भूख लगे| तो आप स्नैकस कर सकते हैं| स्नैकस में आप फ्रूट सलाद, ड्राइ फ्रूट व सैंडविच जैसी चीजें खा सकते हैं|

दोस्तों खाना खाने यह समय आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखेगा| तो आज से ही अपने भोजन करने का समय जरूर निर्धारित करें|

भोजन करने का सही तरीका (Right way to Eat in Hindi)

दोस्तों सारी चीजों से पहले शरीर के लिए अच्छा भोजन बेहद जरूरी है| ऐसे में हमें भोजन करने के नियम (khana khane ka sahi tarika) मालूम होना चाहिए| भोजन के दौरान कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है|  

  • जब भी हम भोजन करते हैं, तो हमेशा भोजन को चबा-चबाकर खाना चाहिए| इससे हमारे पाचन में मदद मिलती है|
  • खाना खाने में किसी प्रकार की हड़बड़ी न करें| आराम-आराम से भोजन करें|
  • खाना खाते समय एक थाली में सलाद जरूर लें|
  • खाने से तुरंत पहले या तुरंत बाद पानी न पिए, इससे पाचन में दिक्कत होती है|
  • खड़े होकर खाना न खाएं, इससे भी हमारी पाचन शक्ति कमजोर होती है|
  • बुजुर्गों के कहे अनुसार हमें जमीन पर बैठ कर ही भोजन करना चाहिए| जो हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है|
  • कई लोग भोजन करते समय चाय या काफी का सेवन करते हैं| ये भी हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है|

ये सारी गलतियाँ हम जाने या अनजाने में अक्सर करते हैं| कोशिश करिए की इन सारी चीजों को अपनी दिनचर्या में जरूर अपनाए| यकीन मानिए कुछ समय के बाद ही आप अपने स्वास्थ्य में फर्क देख पाएंगे|

दोस्तों ये थी हमारी आज की पोस्ट भोजन करने का सही तरीका (khana khane ka sahi tarika), उम्मीद है, की आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह छोटा-सा लेख जरूर अच्छा लगा होगा| हमें कमेन्ट करके अपना सुझाव जरूर दें| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment