जानिए जामुन खाने के 8 बड़े फायदे व नुकसान | Jamun ke fayde in Hindi


नमस्कार दोस्तों आपने जामुन का सेवन तो जरूर किया होगा| यह खाने में तो लाजवाब लगता ही है साथ ही इसके अंदर ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं| जिसके बारे में हमने नीचे डीटेल में बताया है| इसके  अलावा जामुन की गुठली, पत्ते, इसके पेड़ की छाल को देशी दवा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है| कहा जा सकता है कि जामुन का सेवन करना किसी अमृत से कम नहीं|

इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको जामुन खाने के फायदे (jamun ke fayde), नुकसान बताने जा रहे हैं| जिससे आप लोगों को इसके चमत्कारी लाभ मिल सके| चलिए बिना कोई देरी किए आगे का लेख शुरू करते हैं|

जामुन खाने के फायदे (jamun ke fayde in Hindi) –

jamun khane ke fayde

 

दोस्तों जामुन खाने में खट्टा – मीठा व स्वादिष्ट होता है, काले – काले रसीले जामुन को देख कर हर किसी के मुंह में पानी आने लगता है| जामुन में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन,  मैग्नीशियम विटामिन A, विटामिन B व C आदि प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं| जिससे हमे कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं जैसे –

बेहतर इम्यूनिटी –

जामुन पोषक तत्वों से समृद्ध होता है| इसका सेवन करना हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि (Immunity) को बेहतर करता है| मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण शरीर में संक्रमण का खतरा नहीं रहता|

खून की कमी होने पर फायदेमंद –

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो जाती है, उनके लिए जामुन का सेवन करना लाभकारी होता है| दरअसल जामुन में भरपूर मात्रा में आयरन (Iron) पाया जाता है, जो शरीर में खून की मात्रा को सही  करता है| इसके अलावा यह शरीर हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ता है| 

बेहतर पाचन शक्ति के लिए –

जामुन का सेवन करना हमारे पाचन तंत्र  (Digestion) को भी मजबूत करता है| इसमे मौजूद फाइबर  हमारी पाचन शक्ति को अच्छा कर इससे जुड़ी बीमारियों में फायदा पहुंचता है|

कई डॉक्टर भी खाने के बाद जामुन का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है|

त्वचा (skin) के लिए गुणकारी –

जामुन में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा (skin) के लिए बोहोत गुणकारी है| इसमें विटामिन C और आयरन मौजूद होता है, जो त्वचा को अंदरूनी रूप से निखरता देते हैं|

इसके अलावा शोधकर्ताओं का कहना है कि नीम, करेला व जामुन का मिक्स जूस पीने से खून साफ होता है, जिससे त्वचा साफ व चमकदार होती है|

डायबिटीज में फायदा –

जो लोग डायबिटीज (Diabetes) से परेशान उनके लिए जामुन का सेवन करना लाभकारी बताया गया है|  इसमें मौजूद एंटी डायबिटीक गुण शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं|  

लेकिन दोस्तों डायबिटीज (Diabetes) में हर रोज या ज्यादा सेवन करना इसमें नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें|

वजन कम (weight loss) में असरदार –

जामुन का सेवन वजन कम (weight loss) करने में हेल्प करता है| एक्सपर्ट के अनुसार यह शरीर में मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बढ़ता है, जिससे शरीर की फालतू चर्बी कम होने लगती है| इसमें मौजूद फाइबर से पेट भरा – भरा लगता है, जिससे हमें भूख बोहोत देर बाद लगती है, और हम ज्यादा खाने से अपने आप को रोक पाते हैं|

पेट की समस्याओं में लाभकारी –

अगर किसी को गैस व कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्या होती है, तो ऐसे में जामुन का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है| इन सारी समस्याओं के लिए यह रामबाण इलाज है|

स्वस्थ ह्रदय –

जामुन खाने के लाभ (jamun ke fayde) हमारे ह्रदय (Heart) हो भी मिलते हैं| इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम (potassium) होता है, जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है|

जामुन के सिरके के फायदे (jamun ke sirke ke fayde)  – 

जामुन तो एक मौसमी फल है पर इसके सिरके का हर मौसम में सेवन करके लाभ ले सकते हैं| जामुन के सिरके से ढेर सारे लाभ हमें मिलते हैं|

  • जामुन के सिरके का सेवन करने से किडनी और लिवर स्वस्थ बने रहते हैं|
  • खांसी होने पर इसका सिरके का सेवन करने से काफी आराम मिलता है| इसके अलावा गले में खराश होने पर इसका सेवन गुणकारी है|
  • इसका सेवन शुगर में भी लाभकारी होता है|
  • अगर किसी के मुहँ में छाले होते हैं, तो जामुन का सिरका लेने से फायदा मिलता है|

ये भी पढ़ें – बादाम खाने के 10 बड़े फायदे व नुकसान (Almond benefits in Hindi)

जामुन खाने के नुकसान (Jamun ke nuksan) –

दोस्तों अगर आप आप जामुन का सेवन सही मात्रा या सही तरीके से नहीं करते तो आपको इससे  नुकसान भी हो सकता है| जामुन का सेवन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना बोहोत जरूरी है |

  • दूध, चाय या कॉफी के तुरंत बाद जामुन का सेवन करने से तबीयत बिगड़ सकती है|
  • ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है| इसमें मौजूद फाइबर से पाचन में प्रॉब्लेम आ सकती है|
  • खाली पेट जामुन का सेवन करने से गैस, एसिडिटी व उल्टी जैसी समस्या हो सकती है|
  • इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दस्त लगने जैसी प्रॉब्लेम भी हो सकती है|

निष्कर्ष –

दोस्तों इस पोस्ट में हमने जामुन के फायदे (jamun ke fayde) व नुकसान के बारे में बताया है| इसका  सेवन करण से पहले आपको इन सारी बातों पर अमल करना होगा, जो हमने आपको बताई हैं| तभी आप इसके सारे फायदे ले पाओगे|

यह थी हमारी पोस्ट जामुन खाने के फायदे (jamun ke fayde) उम्मीद है, कि आपको हमारी पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी|

इस पोस्ट में दी गई कोई भी जानकारी किसी भी तरह की बीमारी का इलाज नहीं है| इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment