7 Honey Benefits in Hindi | शहद के फायदे, नुकसान व उपयोग


Honey Benefits in Hindi

नमस्कार दोस्तों , शहद का प्रयोग पुराने जमाने से ही होता आ रहा है| हमारे बुजुर्ग भी शहद का इस्तेमाल औषधि के रूप में, व सेहत को अच्छा रखने के लिए करते आ रहे है| जिसका असर आज भी हम उनकी सेहत पर देख सकते हैं| शहद में अनेकों तरह के पोषक मौजूद होते हैं| जिससे शरीर को इससे काफी लाभ (honey benefits in hindi) मिलते हैं| यह कई सारी बीमारियो में भी औषधि की तरह काम करता है| जिनका जिक्र आयुर्वेद में मिलता है|

आज की इस पोस्ट में हम आपको शहद के फायदे (shahad ke fayde) , उपयोग और इसके बारे में कुछ जरूरी जानकारी देंगे| जिससे आप इसका पूरा लाभ ले सकें| चलिये बिना समय गवाए आगे का लेख शुरू करते हैं|

शहद कैसे बनता है ( How Honey is made in hindi)

दोस्तों यह बात तो सभी को पता होगी की मधुमक्खियां फूलों, पौधो और खेतों की फसलों से रस इकट्ठा करके अपने छत्ते में जमा करती है| लेकिन यह प्रक्रिया इतनी सरल नही है| कुछ श्रमिक मधुमक्खियां जगह – जगह से रस एकत्र करके अन्य छत्ते में मौजूद श्रमिक मधुमक्खियों को दे देती हैं| उसके बाद छत्ते में मौजूद मधुमक्खियां उस रस से शहद (Honey in hindi) बनाने का काम करती है| सभी श्रमिक मधुमक्खियां सारा काम रानी मधुमक्खि के आदेश पर करती हैं| इस सारी प्रक्रिया के बाद शहद बनता है और हम लोगो तक पहुंचता है|

शहद के फायदे (Honey Benefits in Hindi)

इस बात में कोई शक ही नही की शहद गुणों का खजाना हैं| इससे शरीर तो दुरुस्त तो रहता ही है| साथ ही बीमारियों में भी इसे दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है| इसके कुछ बेहतरीन फायदे इस प्रकार हैं|

खांसी व जुकाम में असरदार

सदियों से शहद का प्रयोग खांसी व जुकाम की घरेलू दवाई के रूप में किया जाता है| और यह खांसी के लिए काफी असरदार दवा है| दरअसल इसमें ऐंटिफंगल व एंटीबैक्टीरियल गुण पाये जाते हैं| जो शरीर में संक्रमण होने से रोकते हैं | खांसी व जुकाम होने के दौरान गले में बलगम जमा हो जाता है| शहद (Honey in hindi) का प्रयोग करने से बलगम पतला होकर बाहर निकल जाता है| साथ ही गले की खराश भी सही हो जाती है|

प्रयोग – एक चम्मच शहद के साथ एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर रात को सोते समय इसका सेवन करें| इससे आपको काफी राहत मिलेगी| ध्यान रहे कभी भी यह दवा लेने के तुरंत बाद पानी नही पिये|

वेट लॉस में गुणकारी –

वेट लॉस यानि वजन कम करने के लिए भी शहद बोहोत गुणकारी है| इसमें ऐसे एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं| जो हमारे पाचन तंत्र को अच्छा करते हैं| हमारी पाचन शक्ति अच्छी रहेगी तो शरीर में फालतू चर्बी जमा नही होगी| इसलिए कहा जा सकता है| शहद का सेवन करना वजन कम (Weight loss) करने में मदद करता है|

प्रयोग – एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी में डालकर सेवन करें| उसमें आधा नींबू काटकर डालने से फायदा दोगुना हो जाएगा|

हृदय के लिए शहद के फायदे –

शहद का सेवन करना हमारे हृदय (Heart) के लिए भी काफी अच्छा है| इसमें वसा मौजूद नही होती| जिससे कॉलेस्ट्रोल बढने का खतरा नही रहता है | जिससे हमारे हृदय की सेहत अच्छी बनी रहती है| इसके अलावा कई सारे हृदय के फायदे हमें शहद का सेवन करने से मिलते हैं|

  • दिल की धड़कन (heart beat) को नियंत्रित करें
  • ब्लड शुगर लेवल कम होता है|
  • कॉलेस्ट्रोल कम होने से हार्ट अटैक का खतरा नही रहता|

त्वचा के लिए शहद के फायदे –

शहद हमारी त्वचा (Skin) के लिए भी गुणकारी होता है| इसमें कई एंटीऑक्सिडेंट गुण होने के साथ – साथ एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक क्षमता होती है| जिससे त्वचा मेंअंदर से निखार आता है| इसके अलावा कई सारे फायदे (honey benefits in hindi) इसका सेवन करने से मिलते हैं जैसे –

  • त्वचा के दाग-धब्बे सही होते हैं|
  • मुँहासे व त्वचा के दाने साफ होते हैं|
  • स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है|
  • चहरे पर प्राकृतिक चमक आती है|

जलने व घाव होने पर –

जलने व चोट लगने की स्तिथि में शहद का प्रयोग काफी आराम पहुंचता है| इसमें ऐसे एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं| जो जलने पर काफी आराम देते हैं और घाव को भरने में फायदेमंद होते हैं|

नोट – ज्यादा चोट लगने और ज्यादा जलने पर हमेशा डॉक्टर से सलाह जरूर लें|

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है –

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune system) होने पर जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, सरदर्द व जी मिचलाना जैसी प्रोब्लेम होती है| ऐसे में शहद का नियमित सेवन आपकी इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है| जिससे हम आसानी से इन छोटी – छोटी बीमारियो की चपेट में नही आते|

हाई ब्लड प्रेशर में मददगार –

आज कल कई सारे लोगो को हाई ब्लड प्रेशर की प्रोब्लेम से जूझ रहें हैं| बता दें की उनके लिए शहद ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है| वो किसी भी तरह इसका उपयोग कर सकते हैं|

शहद के दुष्प्रभाव (Side Effects of Honey in Hindi)

दोस्तों शहद को अगर तरीके से नही इस्तेमाल किया जाए | तो इससे आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं| इससे आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है| –

  • जिन लोगों को मधुमक्खियों के पराग कणों से एलर्जी हैं| उन्हे हमेशा मार्केट वाला Processed शहद का ही सेवन करना चाहिए| कच्चे शहद से दूर रहना चाहिए|
  • एक साल से छोटे बच्चे को कच्चा शहद (Raw Honey) नही देना चाहिए| देना ही है तो थोड़ा – सा Processed शहद दे सकते हैं|
  • शहद का 4 से 5 चम्मच से ज्यादा सेवन करने से उल्टी व जी मिचलाना जैसी समस्या हो सकती है|
  • शहद को किसी भी तरह से पकाना नही चाहिए| इससे उसमे जहरीले तत्व बन जाते हैं| जो हमे नुकसान पहुंचा सकते हैं|
  • बेशक शहद में नेचुरल शुगर होता है| लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना दांतों में कैविटी और खराब मसूड़े की समस्या पैदा कर सकता है|

शहद के उपयोग (How to Use Honey in Hindi)

दोस्तों शहद का उपयोग कई तरह से किया जाता है| नीचे हमने कुछ आसान से उपयोग बताए हैं| इन सारे तरीकों से आप शहद सेवन करके फायदा (honey benefits in hindi) ले सकते हैं|

  • शहद को दूध व पानी में मिक्स करके ले सकते हैं|
  • आप सीधा भी इसका सेवन कर सकते हैं|
  • चीनी की जगह आप शहद का सेवन कर सकते हैं| यह शुगर छोड़ने के लिए अच्छा विकल्प है|
  • कई सारी देशी दवाइयों के साथ भी शहद का सेवन किया जाता है|
  • फ्रूट सलाद, टोस्ट व ओट्स में शहद डाल के सेवन कर सकते हैं|
  • खांसी – जुकाम होने पर औषधि के रूप में शहद का सेवन कर सकते हैं|
  • सुबह खाली पेट गनगुने पानी में नींबू के साथ शहद डाल कर सेवन कर सकते हैं|

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट (honey benefits in hindi) उम्मीद है, की आपको शहद के बारे में ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी | इस पोस्ट में दी गई कोई भी जानकारी किसी भी तरह की बीमारी का इलाज नही है| कोई नही बीमारी होने पर आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए|

हमारी इस पोस्ट को आप नीचे दिये लिंक से social media channels पर शेयर केआर सकते हैं| जिससे और लोगों को भी इससे लाभ मिल सके| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment