Height Kaise Badhaye : हाइट कैसे बढ़ाएं और exercise


height kaise badhaye

दोस्तों चाहे लड़का हो या लड़की सबको अच्छी हाइट और अच्छी पर्सनैलिटी की चाह होती है| और आज के दौर में ये जरूरी भी है| क्योंकि कई बार कम लंबाई की वजह से हमे मजाक का शिकार होना पड़ता है| इसके अलावा पुलिस, आर्मी और कई सरकारी जॉब में भी अच्छी हाइट होना अनिवार्य है|

कहा जाता है की हमारी लंबाई (Height) 18 साल तक बढ़ती है| और कई डॉक्टर ये भी बताते है की हाइट 20 से 21 साल तक बढ़ती है| ये बात बिल्कुल सत्य है की exercise करके 18 साल के बाद भी हाइट को बढ़ाया जा सकता है|

हमने अपनी पोस्ट में कई लोगों के सवाल हाइट कैसे बढ़ाए (height kaise badhaye) और हाइट बढ़ाने की एक्सर्साइज़ के बारे में डीटेल में बताया है| तो चलिए बिना कोई देरी करे लेख शुरू करते हैं|

लंबाई बढ़ाने की एक्सर्साइज़ – height kaise badhaye exercise

 हाइट ना बढ़ने के बोहोत से कारण हो सकते हैं| जैसे – जंक फूड का ज्यादा मात्रा में सेवन या जिम में जाकर भारी वजन उठाना आदि|  अगर आपको हाइट बढ़ानी है तो ये सब आपको आज ही छोड़ना होगा| चलिए बताते हैं वो कौन – कौन सी एक्सर्साइज़ हैं| जिनसे हमें हाइट बढ़ाने में मदद मिलेगी|

हैंगिंग एक्सर्साइज़ या पुल अप्स –

हैंगिंग एक्सर्साइज़ करने से हमारा सारा शरीर स्ट्रेच होता है| इस एक्सर्साइज़ को करते समय हमारे कंधे, चेस्ट, और पेट की मांसपेशियाँ में खिचाव बनता है| जिससे हाइट बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है|

जो लोग पुल अप्स कर सकते हैं| उन्हे और भी ज्यादा फायदा होता है| पुल अप्स करने से हाइट तो बढ़ती ही है| साथ ही जब हम अपने आप को ऊपर pull करते हैं| तो हमारे कंधे, चेस्ट और बैक मसल्स ट्रेन होती है| जिससे शरीर की strength बढ़ती है|

रस्सी कूदना (Rope Skipping) –

रस्सी कूदना शरीर के लिए बोहोत लाभकारी है| यह exercise हाइट बढ़ाने में काफी मददगार है| इसके अलावा रस्सी कूदने से metabolism बढ़ता है| जिसकी वजह से शरीर की फालतू चर्बी कम होती है| इससे blood circulation अच्छा होता है| और स्किन में निखार आता है| एसे अनगिनत फायदे हैं जो रस्सी कूदने (Rope Skipping) से मिलते हैं|

रस्सी कूदते समय पैरों को पूरा न टिकाएं हमेशा पंजों पर उछलें| दिन में कम से कम 300 से 400 बार रस्सी कुदनी चाहिए|

स्ट्रेच एक्सर्साइज़ ( stretching exercise) –

height kaise badhaye

जैसा की हमने पहले बताया की लंबाई (Height) बढ़ाने के लिए stretching करना बेहद ही जरूरी है| दरअसल स्ट्रेच एक्सर्साइज़ करने से हमारी कमर और पैरों की मांसपेशियों में खिचाव बनता है| जिससे शरीर की ग्रोथ होती है| और हमारी लंबाई बढ़ने लगती है| stretching exercise कई तरह की होती पर कुछ मुख्य जो आपको जरूर करनी चाहिए जैसे –

टो टच एक्सर्साइज़ (Toe Touch) –

इस एक्सर्साइज़ में सीधा खड़े होकर बिना घुटने मोड़े पैरों के पंजों को छूना होता है| इसको करने के दौरान हमारी कमर और पैरों की मसल्स स्ट्रेच होती हैं| इस एक्सर्साइज़ को आप जमीन पर बैठ कर भी कर सकते हैं| पैरों को सीधा फैलाकर और मिला कर बैठ जाएं| इसके बाद दोनों हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें| इन दोनों तरीकों से आप इसे कर सकते हैं|

कोबरा स्ट्रेच (Cobra stretch) –

इस एक्सर्साइज़ में हमारी रीड की हड्डी को पीछे की तरफ मोड़ना होता है| इसको करने से हमारी रीड यानि कमर की हड्डी लचीली होती है और यह लंबाई बढ़ाने में भी मददगार है|

इसको करने के लिए जमीन पर उलटे लेट जाएं| फिर अपनी दोनों हथेलियों को छाती के बराबर जमीन पर टिकाए| इसके बाद हाथों की मदद से धीरे – धीरे शरीर को पीछे मोड़े| और 9 से 10 सेकंड तक होल्ड रहें|

सूर्य नमस्कार –

height kaise badhaye

आपने सूर्य नमस्कार आसन का नाम पहले बोहोत बार सुना होगा| इसके इतना प्रसिद्ध होने का कारण इससे होने वाले अनगिनत फायदे हैं| इस आसन में 12 चक्र होते हैं| जैसा की ऊपर चित्र में देख सकते हैं | इन सबके अलग – अलग फायदे  है|

सूर्य नमस्कार आसन रोज करने से शरीर लचीला होता है, रीढ़ की हड्डी मुजबत बनती है, रक्त का संचार सही होता है, हार्ट स्वस्थ होता है और हाइट बढ़ाने में सहायक है| इसको करने का फायदा हमारे शरीर के साथ – साथ दिमाग को भी होता है| इससे हमारा दिमाग तरोताजा और शांत होता है| जिससे हमारे मन में नकारात्मक विचार नहीं आते|

ताड़ासन –

ताड़ासन में शरीर वृक्ष के समान तना रहता है| हमारे दोनों हाथ ऊपर की तरफ सीधे रहते हैं| जिससे शरीर में खिचाव बनता है| शरीर में खिचाव होने से लंबाई में इजाफा होता है| इस आसन को करने से शरीर में ताकत बनती है| इसके अलावा गर्दन और कमर का दर्द ठीक होता है| ताड़ासन को दिन में 4 से 5 बार करना चाहिए|

हलासन –

रोज हलासन करना अपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| इस आसन को करते समय हमारी कमर, पेट और पैरों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है| जो लंबाई बढ़ाने में मददगार है| इसके अलावा इसको करने से पाचन शक्ति अच्छी होती है| blood circulation अच्छा होता है| जो ह्रदय (Heart) के लिए लाभकारी है|

हलासन करने के लिए पहले जमीन पर लेट जाए| उसके बाद धीरे – धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाते हुए पीछे जमीन पर टिका दें| हाथों को सीधा ही रखें| इस स्तिथि में 9 से 10 सेकंड रहे|

अन्य पढ़ें – पुल अप्स करने के फायदे (Pull ups benefits in Hindi)

ये गलतियाँ ना करें –

अगर आपको हाइट बढ़ानी है| तो आपको एक्सर्साइज़ के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे –

  • आपको फास्ट फूड खाने से परहेज करना चाहिए| घर पर भी ज्यादा तेल वाली चीजों का सेवन ना करें|
  • फल (Fruit) और हरी सब्जियां खाने की आदत डालें|
  • अगर आप जिम जाते हैं| आपको भारी वजन नहीं उठाना चाहिए| इससे आपकी हाइट रुक सकती है|
  • हर रोज सुबह हाइट बढ़ाने की एक्सर्साइज़ (Height badhane ki exercise) करें|
  •  बिना डॉक्टर की सलाह के हाइट बढ़ाने की किसी तरह की दवा या सपलीमेंट ना खाएं| ऐसा करने से आपको side effect भी हो सकता है|

दोस्तों ये थी हमारी पोस्ट हाइट कैसे बढ़ाए (height kaise badhaye) आशा है, की आपको हमारा लेख अच्छा लगा होगा|

आप हमारे लेख को Facebook, whatsapp, Twitter और Instagram पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें| हमें बोहोत खुशी होगी| धन्यवाद

ये भी पढ़ें –


Leave a Comment