ग्लूकॉन डी के फायदे, नुकसान और उपयोग| glucon d ke fayde or Nuksan


glucon d ke fayde

नमस्कार दोस्तों जैसा की आप सभी को पता है| कि गर्मियों में हमें लिक्विड ज्यादा लेना चाहिए| जिससे हमारी बॉडी hydrate रहे और आप दिन भर एनर्जेटिक फ़ील करें| ऐसे में आपके लिए Glucon-D पीना लाभकारी साबित हो सकता है| यह एक energy ड्रिंक है| जो आपको तुरंत एनर्जी देता है| ग्लूकॉन डी को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पीना पसंद करते हैं| यह पीने में भी काफी tasty लगता है |

क्या आपने कभी Glucon-D पिया है ? यदि नहीं तो आप इससे होने वाले अनोखे फायदे जानकर आज से ही इसका सेवन करने लगेंगे| इस आर्टिकल में Glucon-D powder के फायदे (glucon d ke fayde), उपयोग और इसके कुछ नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप भी इसके बेहतरीन फायदे ले सकें|

चलिए बिना कोई देरी किए लेख शुरू करते है|

ग्लूकॉन डी के फायदे (glucon d ke fayde in Hindi) –

Glucon-D पाउडर के रूप में होता है| जो पानी में आसानी से घुल जाता है| ज्यादातर इसको गर्मियों में पिया जाता है| इसके शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं| जैसे –

तुरंत ऊर्जा (instant energy) –

अगर आप कोई work out करके आये हैं या बाहर धूप में से आये हैं| तो आपको Glucon-D लेने से आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी| जब आप घर से बाहर होते हैं| तो तेज धूप आपकी सारी एनर्जी सोख लेती है| इसमें ज्यादा मात्र में ग्लूकोस (glucose) मौजूद होता है| जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देता है|

इसके अलावा आप इसको वर्क आउट के बीच मे भी ले सकते हैं| जिससे आपको exercise करने में ज्यादा थकान नहीं होगी|

 डीहाइड्रैशन (Dehydration) की समस्या नहीं होती –

 गर्मियों में dehydration (शरीर में पानी की कमी) की समस्या ज्यादा रहती है| अगर आप Glucon-D का सेवन करते हैं| तो आप सारा दिन hydrate रहेंगे| पानी की कमी होने के कारण कई तरह की शारीरिक समस्या हो सकती है| जैसे – कब्ज, सिरदर्द, कमजोरी, कब्ज और चक्कर आना आदि|

 कई डॉक्टर भी अपने पेशन्टस को Glucon-D पीने की सलाह देते हैं|

शरीर का तापमान सही रखे (maintain body temperature) –

जैसे – जैसे गर्मियों में तापमान (temperature) बढ़ता है| उसी के साथ हमारे शरीर के अंदर का तापमान भी बढ़ता रहता है| अगर हम Glucon-D का सेवन करते हैं| तो हमारे शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है| जिससे हमें गर्मी से लड़ने में मदद मिलती है| लू लगने जैसी खतरनाक समस्या का डर नहीं रहता|

इसको पीने के बाद हमारा दिमाग भी काफी रीलैक्स हो जाता है|

हड्डियों के लिए फायदा (Benefits for bones) –

Glucon-D पीने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है| क्योंकि इसके अंदर कैल्शियम (calcium) मौजूद होता है| जो हमारी हड्डियों को मजबूत कर उन्हे अच्छा बनाए रखता है| साथ ही कैल्शियम हमारे दांतों को भी मजबूत और स्वस्थ करता है|

 रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) –

Glucon-D पीना हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति को भी मजबूत करता है| इसमें कई तरह के मिनरल्स (minerals) होते हैं| जो हमारे स्वास्थ्य के लिए गुणकारी हैं| इसमें विटामिन – C भी प्रचुर मात्रा में होता है| जो हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति (Immunity) को अच्छा करता है|

ये पढ़ें – Intermittent Fasting : वजन कम करने में मददगार जानिए पूरी जानकारी फायदे, नुकसान

ग्लूकॉन डी के नुकसान (Disadvantages of glucon-D in hindi) –

दोस्तों वैसे तो glucon-D पीने से हमे फायदे (glucon d ke fayde) ही मिलते हैं| और इसमें कोई ऐसा ingredients भी नहीं है| जिससे शरीर को गंभीर नुकसान हो| पर इसके ज्यादा सेवन से हमें कई समस्या हो सकती है| जैसे –

  • ओवर हाइड्रेशन की समस्या|
  • जी मिचलाना|
  • पेशाब में जलन|
  • शुगर के मरीजों के लिए (शुगर लेवल बढ़ने का खतरा)

ग्लूकॉन डी न्यूट्रिशनल जानकारी (Nutritional information of glucon-D /100g) –

  • एनर्जी (Energy)                  368 kcal
  • प्रोटीन (Protein)                 0 g
  • कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates)     92 g
  • कैल्शियम (calcium)              114 g
  • फास्फोरस (phosphorus)           57 g
  • विटामिन – सी (vitamin- C)        50 mg
  • सुक्रोज (Sucrose) 45 %

ग्लूकॉन डी फ्लेवर (Glucon-D flavours in hindi) –

glucon d benefits in hindi

इसके कई सारे फ्लेवर मार्केट में आते रहते हैं| पर कुछ popular हैं| जिन्हे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं| खासकर बच्चों को mango punch और orange वाला फ्लेवर अच्छा लगता है|

  • नींबू पानी (Nimbu pani)
  • मँगो पंच (mango punch)
  • टेंजी ऑरेंज (Tangy orange)
  • रेगुलर (Regular)

ये पढ़ें – संतरा खाने के अनोखे फायदे और नुकसान

ग्लूकॉन डी लेने का सही तरीका (right way to use Glucon-D) –

दोस्तों Glucon-D पाउडर लेने से पहले उसकी expiry date जरूर देख लें| सबसे पहले आपको किसी बर्तन में 200 ml के करीब ठंडा पानी लेना है| उसके बाद 4 चम्मच (लगभग 35 g) Glucon-D उसमें डाल लें| चम्मच से उसको घोल लें| फिर घूंट – घूंट करके पी लें| ज्यादा ठंडे पानी का प्रयोग ना करें|

दिन में कम से कम 2 बार और ज्यादा से ज्यादा 3 बार इसका सेवन करें|

Glucon-D पीने का सही समय –

  • रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए|
  • खाना खाने से एक घंटे पहले और खाना खाने एक घंटे बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए|
  • वर्क आउट के दौरान इसका सेवन करने से फायदा मिलता है|
  • सुबह और दोपहर के समय ही Glucon-D powder का सेवन करना चाहिए|

निष्कर्ष –

हमने आपको Glucon-D के फायदे (glucon d ke fayde), नुकसान और कुछ सावधानी बताई हैं| जिनका आपको ध्यान रखना है| तभी आपको इसके सारे फायदे मिलेंगे|

इस आर्टिकल में दी गई कोई भी जानकारी किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है| इसके लिए आपको डॉक्टर के पास ही जाना पड़ेगा| इसके अलावा किसी व्यक्ति को Eating disorder की समस्या है| तो Glucon-D का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें|

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट Glucon-D के फायदे (glucon d ke fayde) और नुकसान| अगर आपको हमारी पोस्ट और इसमें दी गई अच्छी लगी| तो आप इसको social media accounts जैसे Facebook, Twitter, Whatsapp और Instagram पर जरूर शेयर करें| ताकि और लोगों को भी इसके फायदे मिल सकें| हमे बोहोत खुशी होगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment