फिटकरी के फायदे व नुकसान (fitkari Benefits in Hindi)


fitkari ke fayde

नमस्कार दोस्तों, हम सभी ने कभी न कभी फिटकरी का इस्तेमाल तो जरूर किया किया होगा| चाहे वो त्वचा के लिए, बालों में या किसी औषधि की रूप में| फिटकरी में ऐसे गुण कई सारे गुण पाए जाते हैं| जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं|

इन सारी बातों को देखते हुए आज हम fitkari ke fayde व इसके कई उपयोग बताने जा रहें हैं| जिनसे आप फिटकरी के अद्भुत फ़ायदों को ले पाए|

तो चलिए बढ़ते हैं, मुद्दे की ओर

फिटकरी के फायदे (Benefits of Alum in Hindi)

फिटकरी भारत के हर घर में पाई जाती है व इस्तेमाल करी जाती है| हमारे बड़े-बुजुर्ग फिटकरी को कई घरेलू नुस्कों में इस्तेमाल किया करते थे| जिनके बारे में शायद हि किसी को पता होगा| तो चलिए जानते हैं, कि फिटकरी कैसे हमारे लिए फायदेमंद हो सकती है?

1. दांतों के लिए फिटकरी के लाभ –

फिटकरी को पानी में डालकर गरारे (Gargle) करने से मुंह की बदबू दूर होती है| इसके अलावा यह हमारे दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है| कहा जाता है की इससे कैविटी का खतरा कम हो जाता है और हमारे मसूड़ों को मजबूती मिलती है|

2. त्वचा को रखे जवान –

फिटकरी का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा में कसाव आता है| दरअसल इसमें कई Mineral components होते हैं| जो हमारी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं|  

फिटकरी के पाउडर को गुलाब जल के साथ मिला लें और उसका एक पेस्ट बना लें| इसके बाद इसको अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद मुहँ धो लें| इसको आपने हफ्ते में 1 बार करना है|

3. चेहरे की झुर्रियों को साफ करे –

फिटकरी में कई तरह के एंटीबैक्टिरियल गुण मोजूद होते हैं| जो त्वचा को अंदर से निखार देते हैं| ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से चहरे की पोर्स बंद हो जाते हैं| जिससे चेहरे की नमी चली जाती है|

ऐसे में फिटकरी पाउडर में थोड़ा-सा ऑलिव ऑइल मिलाकर चेहरे पर आराम-आराम से मसाज करें| कुछ ही दिनों में पोर्स खुल जाएंगे और चेहरे की नमी वापस आ जाएगी|

4. रूसी (डैंड्रफ) की समस्या करे दूर –

बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लेम होने पर बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं और स्कैल्प में खुजली होती है| ऐसे में फिटकरी पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर सर में लगाएं और 25 से 30 मिनट छोड़ दें| इसके बाद सादा पानी से धो लें| ऐसा सप्ताह में 1 बार करें|

5. चोट को ठीक करने में मददगार –

fitkari ke labh in hindi

किसी चोट या मोच के कारण पैर में सूजन आ जाए| तो ऐसे में फिटकरी के गुनगुने पानी से चोट को सेकने से काफी फायदा मिलता है| इससे चोट की सूजन कम होती है साथ ही पैर की पहले जैसी बनावट हो जाती है|

फिटकरी के पावर को पानी में डालकर 5 से 10 गर्म करें| फिर ठंडा होने के बाद चोट पर लगाएं| ऐसा दिन में 2 से 3 बार करें|

6. मुँह के छालों के लिए फिटकरी –

गर्मियों के दिनों में मुहँ में छाले हो जाते हैं यह ज्यादातर गालों, होंठों या जीभ में होते हैं| ऐसे में फिटकरी से इनका उपचार किया जा सकता है|

फिटकरी के पाउडर में थोड़ा-सा पानी डालें, फिर उसे सीधा छालों पर लगाएं| इसे लगभग 1 मिनट लगाकर सादा पानी से कुल्ला कर लें| इसे हर रोज करें जब तक छालें ठीक न हो जाएं|

7. ओरल हेल्थ के लिए फिटकरी –

जिन लोगों को दांतों में दर्द, पीलापन व सासों में दुर्गंध की समस्या है, इनके लिए फिटकरी इस समस्या का हल हो सकता है| ऐसे में फिटकरी के पानी से सुबह उठने के बाद व रात में सोने से पहले कुल्ला करना चाहिए| इसका असर आप कुछ ही दिनों में खुद ही देख पाओगे|

फिटकरी के नुकसान (Side Effects of Alum in Hindi)

Side Effects of Alum in Hindi

जैसा की हमने आपको बताया कि fitkari ke fayde तो बोहोत हैं| लेकिन कई बार यह हमारे लिए नुकसानदायक भी हो सकती है| जैसे –

  • चेहरे पर ज्यादा मात्रा में लगाने से जलन व त्वचा रूखी हो सकती है|
  • आँखों में भी जलन भी हो सकती है|
  • फिटकरी को सूंघने से जलन नाक में जलन हो सकती है|

फिटकरी का इस्तेमाल करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना है| जिससे आपको कोई हानि न हो|

फिटकरी के उपयोग (Uses of Alum in Hindi)

फिटकरी का उपयोग कई जगह अलग -अलग तरीकों से किया जाता है|

  • कई तरह की जड़ी बूटी व दवाइयों में फिटकरी को इस्तेमाल में लाया जाता है|
  • घरों में भी इसका उपयोग कई घरेलू कामों में किया जाता है|
  • ब्यूटी प्रोडक्ट में फिटकरी का प्रयोग होता है|
  • दाड़ी शेविंग के बाद फिटकरी को रगड़ा जाता है| जिससे फेस पर कट जल्दी ठीक हो जाए|

निष्कर्ष –

जैसा की आप लोगों को चल गया होगा की इससे हमें क्या फायदे व नुकसान होते हैं| ऐसे ही आप लोग इसका इस्तेमाल करें जिससे आपको फायदा मिले | बिना जानकारी के आप इसका तनिक भी Use न करें|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट फिटकरी के लाभ (fitkari ke fayde) हमें लगता है, कि हमारा यह छोटा-सा लेख आपको जरूर अच्छा लगा होगा| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment