मछली के तेल के फायदे व नुकसान | fish oil benefits & side-effect in Hindi


machli ke tel ke fayde

नमस्कार दोस्तों, आजकल मछली का तेल (Fish Oil) बोहोत ही लोकप्रिय आहार माना जाता है| चाहे कोई जिम ट्रेनर हो, खिलाड़ी हो या डॉक्टर हर कोई मछली के तेल का सेवन करने की सलाह देता है|

इनके अनुसार फिश ऑइल के फायदे (fish oil benefits in hindi) हमारे दिमाग व शरीर के सभी अंगों को मिलते हैं| 

दोस्तों इस बात में कितनी सच्चाई है? क्या यह सभी के लिए अच्छा होता है? आज Everyday Walk के इस आर्टिकल में हम फिश ऑइल के बारे पूरी डीटेल में बात करेंगे| जिससे आप लोग सही तरीके से मछली के तेल के फायदे ले पाएं|

तो चलिए बढ़ते हैं| आगे की तरफ –

फिश ऑइल क्या है? (What is fish oil in Hindi)

मछली का तेल (Fish oil) एक Dietary Supplement है| यह ऑयली फिश (Oily fish) के tissues से निकाला जाता है| Oily fish जैसे – salmon, trout, mackerel, tuna और swordfish आदि| फिश ऑइल में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है| जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है|

मछली के तेल के फायदे (fish oil benefits in Hindi)

यह बात बिल्कुल सही है, कि मछली के तेल में औषधीय गुण पाए जाते हैं| जिससे मस्तिष्क व शरीर को कई लाभ मिलते हैं| जैसे –

ह्रदय के लिए गुणकारी –

मछली के तेल में ओमेगा – 3 फैटी एसिड मौजूद होता है| जो हमारे दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है| दरअसल ओमेगा – 3 हार्ट ब्लॉकेज (Blockage plotting) बनने के रिस्क को कम कर देता है|

इसके अलावा फिश ऑइल गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ावा देता है|

लिवर के लिए –

फिश ऑइल सप्लीमेंट हमारे लिवर के भी अच्छा होता है| जिन लोगों को फैटी लिवर या लिवर में सूजन होने की समस्या है| इनको फिश ऑइल का सेवन करने से काफी सुधार होता है| इसके लिए एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें|

साथ ही फिश ऑइल बैड फैट (bad fat) को शरीर से निकालकर गुड फैट (good fat) बनाता है|

त्वचा के लिए फिश ऑइल –

उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी त्वचा का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है| कई लोगों को समय से पहले ही त्वचा पे झुर्रियां व काले धब्बे नजर आने लगते हैं| ऐसे में फिश ऑइल का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है|

डिप्रेशन को भगाए –

अक्सर देखा गया है, जिन लोगों को चिंता व तनाव ज्यादा रहता है| उनके शरीर में भी कई तरह की बीमारियाँ होने लगती है| फिश ऑइल में ओमेगा- 3 फैटी ऐसिड हमारी दिमाग को रीलैक्स करता है| जिससे चिंता करने व ज्यादा तनाव होने की समस्या छुटकारा मिलता है|

हमारी आँखों के लिए –

मछली के तेल के फायदे हमारी आँखों को भी मिलते हैं| इसमें मौजूद ओमेगा- 3 फैटी ऐसिड हमारी आँखों को काफी आराम पहुंचता है| जिससे उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी आँखों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है|

प्रेग्‍नेंसी मे लाभ –

प्रेग्‍नेंसी के समय महिलाओ को फिश ऑइल का सेवन काफी फायदा देता है| शोधकर्ताओ के अनुसार फिश ऑइल बच्चे के Brain Development और Heart के लिए सहायक होता है|

नियंत्रित बॉडी वेट –

जब हमारा वजन बढ़ता है, तो शरीर में ओमेगा-6 बढ़ना शुरू हो जाता है| जिससे ओमेगा-3 कम होने लगता है| ओमेगा-6 बढ़ने से शरीर में फैट बढ़ने की tendency ज्यादा बढ़ जाती है|

फिश ऑइल शरीर में ओमेगा-6 को कम करके ओमेगा-3 को बढ़ाकर इनका Balance बनाता है| जिससे शरीर में जमा फालतू वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है|

किडनियों के लिए अच्छा –

मछली का तेल हमारी किडनियों के स्वास्थ्य को भी बेहतर करने का काम करता है| फिश ऑइल में मौजूद ओमेगा-3 किडनियों की कई तरह की बीमारियों से रक्षा करता करता है| साथ ही उनके कार्य करने की क्षमता को भी बेहतर करता है|

कैंसर के लिए फिश ऑइल –

शोधकर्ताओ के अनुसार फिश ऑइल शरीर में कैंसर कोशिकाओ की ग्रोथ को धीमा कर सकता है| साथ की शरीर में अच्छी कोशिकाओ के विकास में मदद करता है| जिससे कैंसर जैसी बीमारी में काफी बचाव हो सकता है|

फिश ऑइल कर नुकसान (fish oil side-effect in Hindi)

ये बात बिल्कुल सत्य है, की यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है| लेकिन कई बार इससे हम नुकसान कर बैठते हैं| इसका सेवन करने से पहले एक बार इसके नुकसान पता होने भी जरूरी हैं|

  • कई लोगों को इससे एलर्जी हो जाती है, जिससे त्वचा पर लाल निशान बन जाते हैं| ऐसे में डॉक्टर से जरूर मिलें|
  • कई बार फिश ऑइल कैप्सूल का सेवन करने से मुहँ का स्वाद भी खराब हो जाता है|
  • जिन लोगों को गैस की problem है, उनको इसके सेवन से गैस की problem बढ़ सकती है|
  • कई बार फिश ऑइल से खाना न पचने जैसी समस्या भी हो सकती है|

वैसे इसका इसका सेवन से कुछ खास बीमारियों तो नहीं होती| लेकिन कभी इससे कुछ problem हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें|

ये थी हमारी आज की पोस्ट fish oil benefits in Hindi आशा है की पोस्ट में दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी| इतनी तसल्ली से पढ़ने के लिए धन्यवाद|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment