सेहत का खजाना हैं, इलायची जानिए फायदे व नुकसान | Elaichi khane ke fayde


Elaichi khane ke fayde

दोस्तों कभी-भी भोजन में या किसी पकवान में खुशबू डालने की बात आती है तो इलायची नाम नंबर एक पर आता है| इलायची का नाम सुनते ही मुहँ में इसका स्वाद आने लगता है| इलायची केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है|

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको इलायची के फायदे (Elaichi khane ke fayde) व नुकसान बताने जा रहे हैं| साथ ही इसके बारे में कुछ रोचक जानकारी देंगे| जिससे आप लोग इसका सही तरीके से सेवन कर पाएं और इसके सारे फायदे ले सकें|

तो चलिए बिना समय खराब करे आगे पोस्ट शुरू करते हैं| –

इलायची खाने के लाभ (Elaichi khane ke fayde)

इलायची का इस्तेमाल अनादीकाल से मसालों में किया जा रहा है| ज्यादातर इलायची का प्रयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है| लेकिन बहोत कम लोगों को पता है, की स्वाद के अलावा भी इससे कई सारे गजब के फायदे हमें मिलते हैं| जो आपको जरूर पता होने चाहिए|

पाचन के लिए इलायची –

इलायची का सेवन जाने या अनजाने में हमारी पाचन शक्ति हो सही रखता है| इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी पेट संबंधी समस्याओ को खत्म कर पाचन इंजाइम को अच्छा करते हैं|

इसके अलावा जिन लोगों को पेट या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है| ऐसे लोगों को इलायची को उबाल कर उसका पानी पीने से फायदा मिलता है|

हार्ट के लिए अच्छी –

इलायची में दिल के लिए जरूरी पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हमारे दिल को स्वस्थ रखने का काम करते हैं| इसके अलावा इलायची फ्री रेडिकल्स को भी नष्ट करने में भी सहायक मानी जाती है|

बेहतर सेक्स लाइफ-

कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी, कि इलायची हमारी सेक्स लाइफ को अच्छा कर नपुंसकता को भी दूर करती है|

जिन पुरुषों को शीघ्र पतन की समस्या है, उनके लिए इलायची का सेवन एक रामबाण इलाज है|

मुंह की बदबू दूर करे –

कई बार हमारे मुंह से गंदी बदबू आती है| ऐसे में इलायची चबाना हमारे मुंह में बदबू को हटाकर हमें फ्रेश फ़ील करवाती है|

इसलिए कई कंपनियां माउथ फ्रेशनेर बनाने के लिए इलायची को इस्तेमाल में लाती है|

जी खराब होने पर –

जब भी कभी उल्टी या जी खराब होने लगे तो इलायची का सेवन करना हमारे लिए गुणकारी होता है| अक्सर देखा गया है, कि कई लोगों को लंबे सफर में या पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से उल्टी जैसा मन होने लगता है| वे लोग अपने साथ इलायची जरूर रखें|

तनाव दूर होता है –

अक्सर कई लोगों को इलायची की चाय पीने की आदत होती है| सुबह-सुबह इलायची की खुशबू हमारे दिमाग को तरोताजा कर स्ट्रेस को दूर करने का काम करती है| जिससे हम ऐक्टिव महसूस कर पाते हैं|

इसी कारण अस्पताल में मरीजों को इलायची की चाय दी जाती है|

सर्दी लगने पर इलायची-

कई बार मौसम के बदलाव के कारण हमें जुकाम व खांसी की समस्या हो जाती है| ऐसे में इलायची के पाउडर शहद के साथ सेवन करने से सर्दी की समस्या दूर होती है|

इसके आलवा गले में दर्द व खराश को दूर करने के लिए इलायची काफी मददगार है|

दोस्तों ये थे हरी इलायची के फायदे (elaichi khane ke fayde) इसके अलावा भी इसका सेवन करने कई फायदे हमें मिलते हैं| जैसे- नियंत्रित ब्लड प्रेशर, भूख बढ़ाने के लिए व हिचकी रोकने में मददगार आदि|

चलिए आगे –

इलायची के प्रकार (Types of Cardamom)

दोस्तों इलायची को लोग सेहत का खजाना कहते हैं| यह मार्केट में दो तरह की मिलती है-

  • छोटी इलायची – छोटी इलायची को हरी इलायची के नाम से भी जाना जाता है| इसका इस्तेमाल ज्यादातर मिठाइयों या व्यंजनों में खुशबू लाने के लिए किया जाता है|
  • बड़ी इलायची – बड़ी इलायची भूरे रंग की होती है| इसका स्वाद छोटी इलायची से अलग होता है| बड़ी इलायची का इस्तेमाल सब्जियों में मसालों में किया जाता है|

इलायची के उपयोग (Uses of cardamom in Hindi)

ये दोनों ही प्रकार की इलायची भारत के हर घर में मिलेगी| क्योंकि इसका सेवन हम किसी न किसी तरह हम करते ही हैं| जैसे –

  • सबसे ज्यादा चाय बनाने के लिए इलायची का प्रयोग किया जाता है|
  • मुंह के बदबू दूर करने में लोग इसको ऐसे ही चबाना पसंद करते हैं|
  • कई तरह के घरेलू उपचार में भी इलायची को इस्तेमाल मे लाया जाता है|
  • कई कंपनियां इसका फेलेवर बनाने के लिए भी उपयोग करते हैं|
  • सब्जियों में बड़ी इलायची का इस्तेमाल किया जाता है|
  • पकवानों में खुशबू डालने के लिए भी इलायची सहायक होती है|
  • हलवा, खीर, गुलाब जामुन व जलेबियाँ जैसी मिठाइयों में भी इलायची डाली जाती है|
  • इलायची का पाउडर भी लोग अलग-अलग तरह से उयोग करते हैं|

ये थे इलायची के कुछ उपयोग इसके आलवा भी लोग कई और तरीकों से इसको इस्तेमाल में लाते हैं| आप अपनी राय Comment Box में जरूर डालें|

चलिए आगे जानते हैं, इसके नुकसान –

इलायची खाने के नुकसान (Elaichi ke Nuksan)

दोस्तों वैसे तो इलायची खाने के फायदे ही हमने मिलते हैं| लेकिन इसका सेवन सही तरीके से नहीं किया गया तो इससे हमारे शरीर को कई नुकसान का सामना करना पड़ सकता है|

  • जरूरत से ज्यादा इलायची के सेवन से उल्टी व जी घबराने जैसी समस्या हो सकती हैं|
  • कई लोगों को इलायची से एलर्जी होती है| उनके लिए इसका सेवन करना सही नहीं है| इससे उनको तवच संबंधी कई तरह को प्रॉब्लेम हो सकती है|
  • इसका ज्यादा मात्रा में सेवन पथरी को समस्या भी कर सकता है| क्योंकि इसके बीज जल्दी से गलते नहीं हैं|

इलायची खाने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें| जिससे आप लोग सही तरीके से इसका सेवन कर पाओ|

उम्मीद है, दोस्तों हमारी इस पोस्ट (Elaichi khane ke fayde) में आपको इलायची के बारें में काफी कुछ जानने को मिला होगा| इस पोस्ट को पढ़ने के बाद दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| जिससे और भी लोग इसके सारे लाभ ले पाएं| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment