बच्चों के लिए आसान योगासन | Easy yoga poses for kids in Hindi


easy yoga poses for kids in hindi

ज्यादातर सभी पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए कोई न कोई शारीरिक कसरत खोजते रहते हैं| जिससे उनके शरीर व दिमाग का अच्छे से विकास हो सके| 18 साल ये छोटे बच्चे न तो जिम जा सकते ना ही कोई हैवी एक्सर्साइज़ कर सकते|

बच्चों को केवल खेल और संरचित व्यायाम ही करने चाहिए| जिससे उनकी मांसपेशियाँ व हड्डियां मजबूत हो सकें| कई पेरेंट्स को इस बारे में बोहोत ज्यादा कन्फ्यूज रहते हैं की बच्चों के लिए क्या करना सही है|

इसलिए आज Everyday walk की इस पोस्ट में हम बच्चों के लिए आसान योगा पोज़ (Easy yoga poses for kids in hindi) बताने जा रहें हैं, जो बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं|

तो चलिए बिना कोई देरी करे आगे का पोस्ट शुरू करते हैं|

बच्चों के लिए योगा पोज़ (Easy yoga poses for kids in hindi)

बच्चों को ज्यादा हैवी वर्क आउट से बिल्कुल दूर रखना चाहिए| उनको केवल सुबह टहलना या कुछ योगा कर सकते हैं| जैसे –

ताड़ासन (Mountain Pose) –

ताड़ासन संस्कृत के दो शब्दों से बना है, ताड़ (पहाड़) और आसान (बैठने की मुद्रा)| कई शोधकर्ता बताते हैं, की इस आसान को नियमित करने से लंबाई बढ़ती है| इससे सारे शरीर की स्ट्रेचिंग तो होती ही है, साथ ही यह शरीर के पोस्चर को भी सुधारता है|

यह आसान इतना सरल है, की इसको बच्चे एक बार समझ कर आसानी से कर सकेंगे|

बालासन (Child Pose) –

child pose in hindi

बच्चों के लिए योगासन (Easy yoga poses for kids in hindi) की बात हो रही हो और बालासन का नाम ना आए ये हो नहीं सकता| यह आसान बच्चों के लिए काफी लाभकारी है| इससे बच्चों के टखनों, कूल्हों व लगभग सारे शरीर में खिचावट होती है|

जिससे उनकी मांसपेशियों की ग्रोथ में मदद मिलती है| इसके साथ ही बड़े लोगों को भी इसको करने से कमर दर्द से राहत मिलती है|

भुजंगासन (Cobra Pose) –

cobra pose in hindi

यह आसान भी दो शब्दों से मिलकर बना है, भुजंग (सांप) और आसान (बैठने की मुद्रा)| यह आसान बच्चों व बड़ों दोनों के लिए बेहद ही फायदे मंद है| इस आसान को करते समय हमारी स्तिथि सांप से समान लगती है|

भुजंगासन कंधे, गर्दन व कूल्हों को काफी आराम देता है, साथ ही रीढ़ की हड्डी को भी लचीला बनाता है| इसके अलावा यह लीवर, फेफड़ों व किडनी जैसे अंदरूनी अंगों को स्वस्थ करता है|

सेतुबंधासन (Bridge Pose) –

bridge pose in hindi

सेतु बंधासन संस्कृत के तीन शब्दों से मिलकर बना है, सेतु (पुल), बंध (बांधना) और आसन (बैठने की मुद्रा). इस आसान को करने के दौरान शरीर किसी पुल की भांति दिखाई देता है| इस आसान को करने से छाती, पेट व जांघों की मांसपेशियों में आराम मिलता है|

इसके अलावा पेट की चर्बी कम करने के साथ हमारी पाचन शक्ति को भी बेहतर करता है|

प्राणायाम (Pranayama) –

प्राणायाम का मतलब होता है, शरीर को मन से जोड़ना, प्राणायाम करने के फायदे हमारे हमारे शरीर को मिलते ही हैं साथ ही इससे कई मानसिक लाभ मिलते हैं|

प्राणायाम को बच्चे बड़े व हमारे बुजुर्ग भी कर सकते हैं| प्राणायाम कई प्रकार के हैं, जैसे –

  • कपालभाति
  • अनुलोम-विलोम
  • भ्रामरी
  • उज्जायी
  • नाड़ी शोधन

इसके अलावा भी कई तरह के प्राणायाम होते हैं| प्राणायाम सुबह के समय खाली पेट करना चाहिए|

सर्वगासन (Sarvangasana) –

Sarvangasana in hindi

बच्चों के लिए सर्वगासन करना बेहद आसान व फायदेमंद है| इस आसान में हमारे पैर ऊपर की तरफ होते हैं| इस स्तिथि में हमारे शरीर का ब्लड फ़्लो नीचे की तरफ रहता है| इससे हमारे हार्ट पर कम जोर पड़ता है और हार्ट का तनाव भी कम होता है|

इसके अलावा इस आसान को करते वक्त शुद्ध रक्त हार्ट तक आसानी से पहुँच जाता है, जो हार्ट के स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखता है|  

धनुरासन (Bow Pose) –

Bow Pose in hindi

धनुरासन नियमित करने से शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक लाभ भी मिलते हैं| इस आसान की करते समय हमारा शरीर पीछे की तरफ मुड़ा होता है, मानो  जैसे कोई धनुष हो. इससे हमारी रीढ़ की हड्डी व पेट पर पूरा दवाब पड़ता है, जिससे हमारा शरीर लचीला बनता है|

इसके अलावा यह आसान गुर्दे व किडनी को भी सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करता है

सुखासन (Sukhasana) –

Sukhasana in hindi

यह आसान दो शब्दों सुख+आसान से मिलकर बना हुआ है| अच्छों के लिए योगासन की लिस्ट में सुखासन को शामिल करना जरूरी है| इस आसान से उनके दिमाग व मन दोनों को फायदा मिलता है| चिंता, तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्याओ लड़ने में मदद मिलती है|

त्रिकोणासन (Trikonasana) –

Trikonasana in hindi

इस आसान में हम त्रिकोण मुद्रा में आ जाते हैं| यह योगा बेहद हो आसान और शरीर को काफी फायदा देने वाला है| जब हम इस आसान को करते हैं, तो हमारे हाथों व पैरों मई मसल्स की खिचाव होता है| इससे हमारे शरीर की मांसपेशियों को काफी मजबूती मिलती है|

कुछ सावधानियाँ –

योगासनों को करने से पहले आपको कुछ सावधानियाँ जरूर बरतनी है| जैसे

  • इन योगासन करने लिए किसी शांत जगह का चुनाव करें|
  • योगासन करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें|
  • बच्चों को अपने सामने ही इन आसनों को करवाएं|
  • हमेशा सुबह खाली पेट हो योगासन व प्राणायाम करें|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट बच्चों के लिए योगासन (Easy yoga poses for kids in hindi), इस पोस्ट के पढ़ने के बाद कमेन्ट करके जरूर बताना, की आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment