आंवला के 10 हैरान कर देने वाले फायदे, नुकसान और उपयोग|


Amla ke fayde in hindi

दोस्तों आपने कभी ना कभी आंवला के औषधीय गुणों के बारे में जरूर सुना होगा| आयुर्वेद में आंवला को शरीर के लिए अमृत फल बताया है| ऐसा कहा जाता है कि आंवला का नियमित सेवन करने से हमारी आयु भी लंबी होती है|

आंवला एक मौसमी फल है| इसको इंग्लिश में Gooseberry कहा जाता है| यह विटामिन – सी का बोहोत अच्छा स्त्रोत है| इसमें आँखों, बालों और त्वचा के लिए ढेर सारे फायदे देखे जा सकते हैं| जिसके बारे में हमने नीचे डीटेल में बताया है|

इस आर्टिकल में हमने आंवला खाने के फायदे (Amla ke fayde in hindi), नुकसान और इसके बारे में कुछ जरूरी जानकारी बताई है| जिससे आप भी बिना किसी नुकसान के इसके सारे फायदे ले सकें| चलिए बिना कोई सवाल – जवाब किए लेख शुरू करते हैं|

आंवला खाने के फायदे (Amla ke fayde in hindi) –

Amla ke fayde our nuksan

पाचन शक्ति में सुधार –

देखा गया है की आंवला पेट से जुड़ी कई तरह समस्याओं को ठीक करता है| इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है| जो हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है| और विषैले तत्व (Toxins) भी शरीर से बाहर हो जाते हैं|

सुबह खाली पेट एक आंवला रोज खाएं| उसके साथ काले नमक का प्रयोग करें| जिससे उसकी खटास कम हो जाएगी|

आँखों के लिए आंवला –

हमारी दिनचर्या ऐसी हो गई है कि हम मोबाइल फोन या कंप्युटर screen पर अपना ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे आँखों में दर्द, कम दिखना, आँखों से पानी आना, आँखेँ लाल पड़ना और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है| ऐसे में आंवला का सेवन करना आपके लिए गुणकारी हो सकता है|

इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन – सी और कैरोटीन (Carotene) मौजूद होते हैं| जो आँखों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करते हैं| बल्कि दोबारा नहीं होने देता| इससे मोतियाबिंद (Cataract) में भी काफी फायदा मिलता है|

सुबह आंवले के रस आंखों में डालने से भी आंखे स्वस्थ रहती हैं|

बालों के लिए आंवला –

आंवला के सेवन से हमारे रूखे – सूखे बालों को पोषण मिलता है| जिससे हमारे बाल चमकदार और मजबूत होते हैं| जिन लोगों को बाल झड़ने (Hair fall) और सफेद बाल (White hair) की प्रॉब्लेम है, उनके लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं|

दरअसल इसमें Vitamin – E, Iron और carotene प्रचुर मात्रा में होते हैं| जिससे बालों से जुड़ी कई तरह की बीमारियाँ दूर होती है| इसी कारण आंवला का उपयोग Hair Oil बनाने वाली कंपनीयां भी करती हैं|

जोड़ों में दर्द की समस्या –

आज के समय में जोड़ों के दर्द की समस्या बोहोत आम हो गई है| हर उम्र के लोग इससे पीड़ित हैं| जिसका सबसे बड़ा कारण शरीर का जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ना है| आंवला में मौजूद कैल्शियम (calcium) हमारी हड्डियों को मजबूत कर जोड़ों के दर्द से ठीक करता है|

इसमें मौजूद calcium हमारे दांतों को भी मजबूत करता है|

वजन कम (Weight loss) करने में असरदार –

अगर आप weight loss करने के लिए diet फॉलो कर रहे हैं, तो आंवला के जूस को भी अपनी diet में जरूर शामिल करें| आंवला में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट (antioxidant) होते हैं, जो शरीर में metabolism को बढाते हैं| इसके कारण हमारी body पर फालतू चर्बी जमा नहीं होती|

खून की सफाई करता है –

आंवला हमारे शरीर में टॉनिक की तरह काम करता हैं| इससे हमारा blood pressure नियंत्रित रहता है| आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीने से खून बढ़ता है| इसके अलावा इसका जूस पीने से खून भी साफ होता है|

त्वचा (skin) को निखारे –

आंवला खाने के फायदे (Amla ke fayde in hindi) हमारी त्वचा को भी मिलते हैं| इसका नियमित सेवन करने से हमारे शरीर से विषैले तत्व निकल जाते हैं| इसका सीधा असर हमारी स्किन पर भी दिखाई देता हैं| हमारे चेहरे से मुँहासे, झुर्रियां, दाग – धब्बे, झाइयाँ गायब होने लगते हैं|

ह्रदय को दुरुस्त रखे –

शोधकर्ता बताते हैं, की आंवला हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है| इससे शरीर में blood pressure सही रहता है| आंवला में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम (potassium) होता है| इससे रक्त वाहिका और धमनियों का तनाव दूर होता है, जो हमारे ह्रदय के लिए लाभकारी है| इसके अलावा दिल की गंभीर बीमारी हार्ट अटैक (heart attack) का भी खतरा नहीं रहता|

कमजोरी दूर होती है –

अगर आपको काम करने के बाद जरूरत से ज्यादा थकान होती है, तो इसके लिए आंवले का जूस पीना फायदेमंद साबित हो सकता है| इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं|

 मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity)  –

अगर आपको आए दिन सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार की प्रॉब्लेम हो जाती है, इसका कारण कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (Week immunity) है| आंवला में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से विषैले कणों हो बाहर करते हैं, जिससे हमारी immunity मजबूत होती है|

ये पढ़ें – केला खाने के 10 बेहतरीन फायदे और नुकसान

आंवला खाने के नुकसान और सही तरीका (Amla khane ke nuksan) –

दोस्तों आंवला खाने के फायदे (Amla ke fayde in hindi) तो ढेर सारे हैं| पर क्या आपको पता है? इसको ज्यादा मात्रा में खाने से हमें नुकसान भी हो सकते हैं| जैसे –

  • जैसा की हमने पहले बताया की आंवला विटामिन – सी मे उच्च होता है| इसके अत्याधिक सेवन से पेसाब में जलन व पेट में जलन की प्रॉब्लेम हो सकती है|
  • बोहोत से ऐसे लोग होंगे जिन्हे खाली पेट आंवला सूट नहीं करता| उन्हे इससे एसिडिटी (acidity) की समस्या हो जाती है| आप इसे दोपहर के खाने के समय ले सकते हैं|
  • आंवला में फाइबर पाया जाता है, जिसके ज्यादा सेवन से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या हो जाती हैं|
  •  आंवला रात के समय नहीं खाना चाहिए| इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके सेवन से आपको सर्दी – जुकाम जैसी समस्या हो सकती हैं|
  • चाय, कॉफी पीने के एक घंटे पहले या बाद में आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए| यह शरीर के लिए नुकसानदायक है|

आंवला के उपयोग (Uses of Gooseberry in hindi) –

आंवला का हम कई तरह से सेवन कर सकते हैं| जैसे –

इसका मुरब्बा, आचार, जूस के रूप में भी सेवन किया जाता है| आप आंवले को कच्चा भी खा सकते हैं| कच्चे आंवलें को काला नमक के साथ खाने से इसकी खटास कम हो जाती है|

रात के खाने के बाद आंवले का चूर्ण लेने से पाचन शक्ति अच्छी होती है|

ये पढ़ें – संतरा खाने के अनोखे फायदे और नुकसान

किन – किन लोगों को आंवला नहीं खाना चाहिए –

  • अगर आप डाइबिटीज की दवाइयाँ ले रहे हैं, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए|
  • गर्भवती महिलाओ (pregnant women) को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए|
  • जिन लोगों को खाली पेट आंवला खाने से एसिडिटी होती है| उन्हे इसका मुरब्बा, जूस या पाउडर के रूप में इसका सेवन करना चाहिए|

निष्कर्ष –

दोस्तों आंवला के सारे फायदे लेने के लिए आपको इन सारी बातों का ध्यान रखना होगा, जो हमने आपको बताई हैं| इस पोस्ट में दी गई जानकारी किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है| इसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाना ही होगा|

दोस्तों ये थी हमारी पोस्ट आंवला के फायदे (Amla ke fayde in hindi)  उम्मीद है, यह जरूर पसंद आई होगी| इस पोस्ट को आप facebook, Twitter और instagram पर शेयर कर सकते हैं| जिससे और लोगों को भी आंवला खाने के फायदे मिल सकें| धन्यवाद  

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment