Weight loss tips in Hindi : वजन कम करने के 9 बहतरीन तरीके


दोस्तों सबको अपने शरीर को फ़िट करने और वजन कम करने की चाहत होती है| कोई वजन कम कर लेता है तो किसी से ऐसा हो नहीं पाता| वजन कम (weight loss) करने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होते हैं| जो हर कोई नहीं कर सकता| शरीर में चर्बी बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, घुटनों मे दर्द, एसिडिटी, जोड़ों मे दर्द, जैसी बीमारियों को बढ़ावा मिलता है|

आज की इस पोस्ट में हम आपको Weight loss tips in Hindi बताने जा रहे हैं| जिससे आप अपने शरीर को फ़िट करने का सपना पूरा कर पाओगे| चलिए ज्यादा बात करे बिना पोस्ट शुरू करते हैं –

वजन कम करने के तरीके (Weight loss tips in Hindi) :-

Weight loss tips in Hindi

जो लोग अपना सच में वजन कम (weight loss) करना चाहते हैं| या करने की सोच रहे है, हमने उनके लिए वजन कम करने के आसान तरीके (weight loss tips in Hindi) बताएं हैं, जो उनका वजन कम में मदद करेंगे| तो चलिए जानते हैं| वो कौन – कौन से तरीके हैं|

 मीठे से परहेज करें (avoid sugar)

 मीठी चीजे खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही हमारे शरीर के लिए नुकसान देह होती हैं, और साथ ही साथ हमारे शरीर मे मोटापा बढ़ाती है| क्योंकि इसमे जादा मात्रा में calories होती है|  घर में चीनी की जगह गुड (jaggery) का प्रयोग कर सकते हैं| गुड खाने से पाचन तंत्र (digestive system) सही होता है| जो की हमारा weight loss करने में मदद करता है|

नाश्ता जरूर करें :-

अगर आप सुबह नाश्ता (breakfast) नहीं करते और सुबह डारेक्ट खाना खा  लेते हो तो आप बोहोत बड़ी गलती कर रहे हैं| एसा करने से आपके शरीर में पेट संबंधी समस्या हो सकती है| बेहतर होगा की अपनी दिनचर्या में नाश्ता जरूर ऐड करें| नाश्ते में हमेशा low calories और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाना चाहिए जैसे ओट्स, दलिया, फल, जूस, भीगे हुए देसी चने और बादाम, आदि| नाश्ते में ये सब चीजे खाने से हमारा शरीर ऊर्जावान होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी|

ग्रीन टी :-

इस बात में कोई दोहराई नहीं की ग्रीन टी पीने से वजन कम (weight loss) होता है| क्योंकि ग्रीन टी पीने से metabolism तेज होता है, जिसकी वजह से हमारा वजन कम होता है| ग्रीन टी पीने से हमारी skin भी चमकदार होती है, जो हमें सुन्दर और जवान रखने में मदद करती है|

 प्रोटीन युक्त खाना :-

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, work out करने के बाद हमारे शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है| प्रोटीन की वजह से ही हमारे शरीर की मसल्स को मजबूती मिलती है| और प्रोटीन की वजह से हमे भूख कम लगती है, जिससे हमें वजन कम करने में मदद मिलती है| दूध, पनीर, अंडा – एग व्हाइट, मछली, ब्रोकली आदि प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं|

खाने के साथ सलाद (salad) लें :-

खाना खाते समय हमें मिक्स सलाद का सेवन करना चाहिए| सलाद में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जिससे हमारा पेट भरा- भरा सा रहता है और हमें भूख कम लगती है| जिससे हमारा मोटापा कम होता है| कम से कम हमारी आधी प्लेट सलाद से भरी होनी चाहिए|

पानी पीने की आदत डालें :-

दोस्तों सुबह उठने के बाद हमें 2 से 3 गिलास पानी पीना चाहिए| सुबह पानी पीने से हमारी पाचन शक्ति अच्छी होती है| हो सके तो पानी उबाल कर पिए इससे दोगुना फायदा मिलेगा| दिन में खाना खाने से आधे घंटे पहले 2 – 3 गिलास पानी पिए| इससे आपको भूख कम लगेगी और आप अपने ज्यादा खाना खाने की आदत को भी सुधार पाओगे| कई शोधों में पाया गया है कि अच्छी मात्रा में पानी पीना शरीर में मेटाबॉलिज़्म (Metabolism) को बढ़ता है, जिससे शरीर में जमा फालतू चर्बी बर्न होने लगती है|

फास्ट फूड को कहें अलविदा :-

फास्ट फूड और मसलेदार खाने जितने लज़ीज़ लगते है, उससे कई गुना हमारे शरीर के लिए हानिकारक है| इनको खाने से हमारे शरीर मे मोटापा तो बढ़ता ही है, साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है| बेहतर यही होगा की फास्ट फूड को जितना हो कम कर दीजिए| सप्ताह मे एक दिन cheat day मे फास्ट फूड खा सकते हैं| सप्ताह में एक दिन फास्ट फूड खाने से आपको कोई कोई नुकसान नहीं होगा| बल्कि इससे आपकी पाचन शक्ति (digestive system) भी अच्छा होगा|

हर रोज व्यायाम करें :-

वजन कम करने के लिए आपको अच्छा खाने के साथ – साथ व्यायाम (work out) करने की भी जरूरत है| work out करने से हमारे शरीर में calories बर्न होती हैं जिसकी वजह से वजन कम होता है| आप कोई भी cardio exercise कर सकते हैं| जैसे – रस्सी कूदना (rope skipping), दोड़ना (running), जिम करना आदि अगर आप ये नहीं सकते तो morning walk एक अच्छा विकल्प है|

नमक खाने से बचें :-

दोस्तों ज्यादा नमक खाने से हमारा दिल कमजोर हो जाता है| डब्ल्यू एच ओ (W.H.O) के अनुसार ज्यादा नमक खाने से दिल संबंधी रोगों को बढ़ावा मिलता है| जैसे – हाई ब्लड प्रेसर, हार्ट अटैक आदि|

नमक या ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करने से शरीर में पानी जमा होता है| जिससे वजन बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है|

भूलकर भी ना करे ये 5 गलतियाँ :-

  • कभी भी वजन कम करने के लिए किसी तरह की दवा (medicine) का इस्तेमाल न करें, हमेशा डॉक्टर से सलाह लेकर कोई दवा लें|
  • रात में खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए| 20 से 25 मिनट टहलना जरूरी है|
  • Weight loss करने के लिए ज्यादा देर तक भूखे नहीं रहना चाहिए| इससे आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है|
  • Work out करते समय किसी तरह की जबरन कोशिश न करें|
  • एक साथ भरपेट खाना नहीं खाएं, अपना diet plan बनाए|

निष्कर्ष :-

दोस्तों बेशक हमने आपको वजन कम करने के तरीके (Weight loss tips in Hindi) बताए हैं | पर एक चीज जो आपका weight loss करने में सबसे ज्यादा मदद करेगी , वो है खुद पर विश्वास (self confidence)

आशा है की हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी| इस पोस्ट को आप Facebook, Twitter, Instagram पर जरूर शेयर करना| जिससे आपकी जानने वाले लोग को भी ये सारे टिप्स पता चल सकें| धन्यवाद

और पढ़ें –


Leave a Comment