वज्रासन के 7 जबरदस्त फायदे व तरीका | Vajrasana Benefits in Hindi


Vajrasana ke fayde

Vajrasana ke fayde – नमस्कार दोस्तों, आपने वज्रासन के बारे में तो जरूर सुना ही होगा| यह आसन करने में बोहोत आसान है, लेकिन इसके फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे| वज्रासन हमारे पाचन तंत्र के लिए, पैरों के लिए व कमर दर्द में काफी लाभकारी है|

तो चलिए वज्रासन के बारे में विस्तार से बात करते हैं| जिसमें हम वज्रासन करने के फायदे और सही तरीका बताएंगे|

वज्रासन का क्या मतलब है? (Meaning of Vajrasana in Hindi)

वज्रासन नाम संस्कृत के शब्द वज्र से पड़ा है| इसका अर्थ है, हीरा या आकाश की बिजली| वज्रासन हमें शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है

वज्रासन के फायदे (Vajrasana Benefits in Hindi)

दोस्तों, वज्रासन एक ऐसा आसन है, जिसको आप खाना खाने के बाद भी कर सकते हैं| इसके कई स्वास्थ्य लाभ हमें देखने को मिलते हैं| जैसे – 

1. पीठ और रीढ़ के लिए फायदा –

वज्रासन का अभ्यास रोज करने से कमर का दर्द ठीक होता है| साथ ही यह हमारी रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है| इस आसान को करते समय हमारी कमर बिल्कुल सीधी रहती है| एक-दो दिन इसको करने में हमें तकलीफ तो होती है, लेकिन कुछ दिन बाद कमर दर्द (Back Pain) में आराम होता है|

2. पाचन क्रिया को सुधारे –

वज्रासन हमारे पाचन शक्ति को बेहतर करने में भी काफी लाभकारी है| यह अपज, गैस, फेट फूलना जैसी समस्याओं को दूर करता है|

कई शोधकर्ता वज्रासन को खाना खाने के बाद करने कि सलाह देते हैं| इससे सारा खाया पिया अच्छे से हजम हो जाता है| पेट बिल्कुल हल्का महसूस होता है|

3. जांघों व पिंडलियों के लिए –

वज्रासन करने के फायदे हमारे पैरों को भी मिलते हैं| इस आसान को करते समय हमारी जांघों व पिंडलियों पर दबाब पड़ता है, जिससे वहाँ की मांसपेशियों में लचीलापन आता है| और पैरों कि नसों को आराम मिलता है|

अतः इसका नियमित अभ्यास पैरों कि मांसपेशियों को लचीला व मजबूत बनाता है|

4. मल त्याग में आसानी –

जिन भी लोगों को मल त्याग करने में काफी जोर पड़ता है| या वो पूरी तरह मल त्याग नहीं कर पाते| ऐसे में उनके लिए वज्रासन काफी फायदेमंद है| आप इसको दिन में दो बार जरूर करें इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा|

5. मासिक धर्म के लिए –  

वज्रासन की मुद्रा में बैठने से पेल्विक हिस्से में रक्त संचार अच्छा होता है और मांसपेशियों का दर्द दूर होता है| इससे मासिक धर्म में हुई समस्याओं में फायदा मिलता है|

6. मानसिक चेतना बढ़ती है –

वज्रासन को करने से मानसिक चेतना अच्छी होती है| कहा जाता है, चेतना हमारी ऊर्जा का स्रोत होती है| यह हमें सुख व आनंद होने का अनुभव करने में मदद करती है|

7. श्वसन तंत्र में सुधार –

इस आसान को नियमित करने से हमारे फेफड़ों को भी काफी मजबूती मिलती है| इससे हमारे श्वसन तंत्र में काफी सुधार होता है|

वज्रासन करने का सही तरीका –

इस आसान को करने की सही विधि –

सबसे पहले जमीन पर सीधे पैर करके बैठ जाएं| फिर दोनों पैरों को घुटने से मोडकर बैठ जाएं|

आपके पैरों के दोनों अंगूठे आपस में मिला लें और जांघें भी आपस में मिली होनी चाहिए|

दोनों हाथों कि हथेलियों को घुटनों पर रख लें|

इस पज़िशन में बैठने के बाद धीरे-धीरे लंबी गहरी साँसे लें| हमेशा मुहँ को बंद करके नाक से सांस लें|

इसको आप कम से कम 3 से 5 मिनट तक करें| इस आसान में आप अपनी साँसों पर फोकस करें|

वज्रासन के लिए ध्यान रहने योग्य बाते –

दोस्तों Vajrasana ke fayde लेने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना बोहोत जरूरी हैं|

वज्रासन करने के लिए योगा मैट का इस्तेमाल जरूर करें| जिससे किसी प्रकार की चुभन न हो|

इसको आप शोर से दूर एकांत में करें| जिससे आप पूरा ध्यान आसान पर आसन पर लगा सकें|

इसमें कुछ दिन आपके पैरों में दर्द महसूस होगा और सुन भी पड़ सकते हैं| लेकिन कुछ ही दिनों में आप सही से कर पाएंगे|

दोस्तों यह थे  Vajrasana ke fayde, उम्मीद है, आपको वज्रासन के बारे में बोहोत कुछ जानने को मिला होगा| तो आप कब से वज्रासन को करने की सोच रहें हैं? हमें comment Box में जरूर बताएं| धन्यवाद  

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment