स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ व इसके जबरदस्त फायदे (Stretching exercise benefits in Hindi)


Stretching exercise benefits in Hindi

नमस्कार दोस्तों, हम अपने शरीर को फिट और सेहतमंद बनाने के लिए कई तरह की एक्सर्साइज़ करते रहते हैं| लेकिन कई बार एक्सर्साइज़ करने के दौरान शरीर में कई तरह की दिक्कत हो जाती है| इसलिए कभी भी हेवी एक्सर्साइज़ या वर्क आउट करने से पहले स्ट्रेचिंग (Worm up) कर लेना चाहिए| स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ केवल जिम वालों के लिए ही नहीं है| बल्कि ये उन लोगों के लिए भी है| जो जिम नहीं जाते वे लोग केवल स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ करके अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं|

अब दोस्तों बात आती है| कि कौन – कौन सी स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ (stretching exercises in Hindi) हमें वर्क आउट से पहले करनी चाहिए | कितनी देर करनी चाहिए ? इन सारी बातों का का उत्तर हमने अपने इस आर्टिकल में बताया है| इसके अलावा हमने स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ के फायदे (Stretching exercise benefits in Hindi) के बारे में भी बताया है|

तो चलिए दोस्तों बिना कोई सवाल – जवाब करे आगे का लेख शुरू करते हैं|

स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ के प्रकार (stretching exercises in Hindi) –

कोई भी एक्सर्साइज़ करने से पहले 5 मिनट तक अच्छे से स्ट्रेचिंग या वॉर्म अप जरूर कर लेना चाहिए| जिससे एक्सर्साइज़ करने मे किसी तरह की समस्या न आए और शरीर भी लचीला बने| तो चलिए बताते हैं| आप किस तरह से स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ कर सकते हैं|

पैरों की स्ट्रेचिंग (leg stretching exercise)

दोस्तों ज्यादातर एक्सर्साइज़ करने में पैरों का प्रयोग होता ही है| केवल एक्सर्साइज़ में ही नहीं बल्कि दिन भर की भाग-दौड़ हम पैरों से ही करते हैं| इसलिए पैरों की स्ट्रेचिंग हमें सबसे पहले करनी चाहिए| जिससे पैरों की अकड़न दूर हो सके|

  • स्क्वॉट्स एक्सरसाइज (Squats exercise)
  • पैरों को छुना (Toe touch exercise)
  • क्वाड स्ट्रेच (Quad stretch)
  • हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच (Hamstring stretch)
  • भीतरी जांघ (Inner thigh stretch)

इन सारी एक्सर्साइज़ में से आप 2 से 3 एक्सर्साइज़ जरूर करें| जो लोग जिम नहीं जाते वो लोग भी इन  एक्सर्साइज़ को करके फायदा ले सकते हैं|

हैंगिंग एक्सरसाइज (Hanging Exercise in Hindi)

हैंगिंग एक्सरसाइज करने से भी शरीर अच्छी तरह से स्ट्रेच हो जाता है| इस एक्सर्साइज़ को करते समय हमारे शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और बैक मसल्स पर खिचाव पड़ता है| जिससे उनकी जकड़न दूर हो जाती है| इसके अलावा आप पुल अप्स (Pull ups) भी कर सकते हैं|

कोर स्ट्रेचिंग (Core stretching)

कोर स्ट्रेचिंग शरीर के लिए बेहद ही लाभकारी एक्सर्साइज़ है| जो आपकी कमर, चेस्ट व हाथों की मांसपेशियों को स्ट्रेचिंग करती है| कई लोग इसे कोबरा स्ट्रेच भी कहते हैं|

इस एक्सर्साइज़ को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर उलट लेट जाएं| फिर अपने हाथों को छाती के बराबर लाकर शरीर ऊपर की तरफ उठाएं| और अपने कोर यानि शरीर के निचले भाग को जमीन पे टच करके रखें| इस स्तिथि में आपकी 20 से 25 सेकंड होल्ड रहना है|

क्रॉस बॉडी शोल्डर स्ट्रेच (Shoulder Stretch)

कभी – कभी कोई भी हैवी एक्सर्साइज़ करते समय शोल्डर में दर्द होने लगता है| जिससे हम उस एक्सर्साइज़ को सही से नहीं कर पाते| ज्यादातर इसका कारण होता है, की लोग सही से स्ट्रेचिंग नहीं करते| क्रॉस बॉडी शोल्डर स्ट्रेच शोल्डर के लिए काफी फायदेमंद है|

ट्राई स्ट्रेच (Triceps stretch)

इस एक्सर्साइज़ को करने के लिए अपने एक हाथ को उपर उठाकर उसे पीठ की तरफ मोड लें| फिर उसे दूसरे हाथ से उस हाथ की कोहनी पकड़कर उसे स्ट्रेच करें| ऐसे ही आप दूसरे हाथ से करें| इस एक्सर्साइज़ से आपके पूरे हाथ की मांसपेशियाँ स्ट्रेच होती है|

स्ट्रेचिंग के फायदे (Stretching exercise benefits in Hindi)

दोस्तों कई एक्सपर्ट स्ट्रेचिंग को ज्यादा अहमियत देते हैं| क्योंकि वर्क आउट से पहले शरीर की स्ट्रेचिंग करने से शरीर की मसल्स ऐक्टिव हो जाती हैं| जिसके बाद हम हेवी वर्क आउट भी अच्छे से कर पाते हैं| इसके अलावा इसके ढेर सारे फायदे हमें देखने को मिलते हैं| जैसे –

चोट / मोच का खतरा नहीं रहता  

कई बार वर्क आउट करते समय शरीर में मोच या दर्द होने लगता है| अगर डेली स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ करी जाए| तो इस समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है|

शरीर लचीला बनता है

स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ करना हमारे शरीर को लचीला बनाता है| जिससे हमारा शरीर एकदम फुर्तीला हो जाता है| जिन लोगों के शरीर में लचीलापन होता है| उनको चोट या मोच लगने की संभावना काफी कम हो जाती है|

कमर के दर्द में आराम

अक्सर देखा गया है, की कई लोगों को कमर में दर्द (Back Pain) की प्रॉब्लेम ज्यादा होती है| खासकर ऑफिस में काम करने वाले लोग इससे ज्यादा परेशान रहते हैं| उनके लिए स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ करना एक फायदे का सौदा है| ऐसे लोग स्ट्रेचिंग करके कमर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं|

मांसपेशियों को आराम

स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ करना हमारी मांसपेशियों को भी आराम देता है| जिससे शरीर में मसल्स बनने के चांस काफी बढ़ जाते हैं| इसलिए मांसपेशियों को अच्छा बनाए रखने के लिए कम से कम स्ट्रेचिंग तो जरूर करें| इसके अलावा इससे मांसपेशियों का तनाव भी कम होता है|

अच्छा ब्लड सर्कुलेशन

स्ट्रेचिंग करने से शरीर में रक्त का प्रवाह भी अच्छे से होता है| जिससे कई तरह के रोगों से लड़ने में हमें काफी मदद मिलती है| इसके अलावा शरीर में रक्त का संचार अच्छा होने से हमारे ह्रदय भी सुचारु रूप से काम करता है|

स्ट्रेचिंग करने का समय (Time to do stretching exercises)

आप दिन के किसी भी समय स्ट्रेचिंग एक्सर्साइज़ कर सकते हैं| ऐसा कोई सुनिश्चित समय नहीं है| जैसे –

  • आप एक्सर्साइज़ करने से पहले और बाद में भी स्ट्रेचिंग कर सकते हैं|
  • ऑफिस में बोहोत देर काम करने पर थोड़ी देर स्ट्रेचिंग कर सकते हैं| इससे आपकी थकान मिट जाती है|
  • रात को सोने से पहले आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं|
  • जिस समय भी आपको शरीर में जकड़न – अकड़न जैसा लगे आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं| जिससे आपको काफी राहत मिलेगी|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट एक्सर्साइज़ के फायदे (Stretching exercise benefits in Hindi) उम्मीद है, की आपको हमारी यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी|

FAQ –

Que – क्या स्ट्रेचिंग करने से मसल्स की लंबाई बढ़ती है ?

Ans – हाँ स्ट्रेचिंग करने से मसल्स का लंबाई बढ़ती है|

Que – क्या बच्चे भी स्ट्रेचिंग कर सकते हैं ?

Ans – हाँ बच्चों को तो स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment