स्ट्रेस व चिंता दूर करने वाले पौधे | Stress Relieving plants in Hindi


नमस्कार दोस्तों, आज के दौर में हम इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं| कि अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं देते| जिससे स्ट्रेस बढ़ जाता है| ज्यादा स्ट्रेस लेने से हम कई बीमारियों की ग्रस्त में आ सकते हैं|

आपका भी कुछ ऐसा ही वयस्थ टाइम टेबल है और आप स्ट्रेस कम करने के लिए पार्क इत्यादि नहीं जा सकते| तो ऐसे में आप घर में कुछ पौधे लगाकर पाज़िटिव वातावरण कर सकते हैं| जो आपके घर और दिमाग दोनों को फ्रेस कर देंगे|

आज की पोस्ट में हम Stress Relieving plants in Hindi के बारे में बात करेंगे| जिससे आप अपने  और अपने परिवार के लिए स्ट्रेस फ्री माहोल बना सकें|

तो चलिए फिर सीधा मुद्दे की बात पर आते हैं|

स्ट्रेस कम करने वाले पौधे (Stress Relieving plants in Hindi)

Stress Relieving plants in Hindi

दोस्तों पौधे घर के माहोल को खुशनुमा बना देते हैं| जिससे हमें पाज़िटिव ऊर्जा मिलती है| कुछ ऐसे ही  पौधे हैं| जिनको हम घर में रख सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं|  

1.चमेली का पौधा (Jasmine Plant)

चमेली का फूल अपनी मनमोहक खुशबू के कारण काफी प्रसिद्ध है| इसका पौधा घर के आँगन को शुद्ध कर देता है| सुबह-सुबह सारे घर में इसकी धीमी से खुशबू फैल जाती है| जो दिमाग को सुकून देने का काम करती है| इससे तनाव और डिप्रेशन काफी कम हो जाता है|

2.पेपरमिंट प्लांट (Peppermint Plant)

पेपरमिंट की वैसे खेती की जाती है, लेकिन आप इसे अपने बगीचे में भी लगा सकते हैं| यह पौधा किसी जड़ी बूटी से कम नहीं है, इसका उपयोग कई तरह की आयुर्वेदिक दवा बनाने में किया जाता है| कभी टेंसन से सर में दर्द होता है, तो इसके पत्तों को पीसकर सिर में लगाने से काफी आराम मिलता है|

3.बांस का पौधा (Bamboo Plant)

बैंबू का पौधा घरों में सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है| वास्तु के अनुसार इससे घरों में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है| कहा जाता है, कि घर में बैंबू का पौधा रखने से बीमारियाँ भी दूर होती है| कई लोग मानते है इससे घर में सुख व समृद्धि का आगमन होता है|

4.स्नेक प्लांट (Snake plant)

स्नेक प्लांट घर से विषैले प्रदार्थों जैसे बेंजीन (Benzene) व फॉर्मेल्डिहाइड (Formaldehyde) आदि बाहर कर देता है| इसके अलावा यह चिंता, डिप्रेशन, सांस संबंधी समस्याएं व सर दर्द जैसी बीमारियों का उपचार करने में सहायक है|

5.लैवेंडर का प्लांट (Lavender plant)

लैवेंडर एक खुशबूदार पौधा है, जो खुशबू के साथ-साथ हमारे दिमाग को शांत करता है| यह कई तरह की  मानसिक समस्याओं को दूर करता है, जैसे- माईग्रैन, डिप्रेशन और स्ट्रेस आदि|

इसके पत्तों का प्रयोग तेल बनाने में भी किया जाता है| यह तेल थकान, स्ट्रेस, बदन दर्द व सर दर्द में काफी आराम देता है|

6.पीस लिली (Peace Lily)

पीस लिली का पौधा घर से बेंजीन, टोल्यूनि, फॉर्मेल्डिहाइड व जाइलिन जैसे दूषित तत्वों को बहार निकालता है| यह सांस के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है|

7.तुलसी (Basil Plant)

भारत के लगभग सभी घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है| यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करता है| इसके पत्तों को चाय व काढ़ा बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है|

तुलसी के पौधे में यूजेनॉल (Eugenol) पाया जाता है, जो हमारे लोवर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है|

ये कुछ पौधे हमारे घर में जरूर होने चाहिए| जो घर के वातावरण को शुद्ध करके हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं|

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट Stress Relieving plants in Hindi. उम्मीद है हमारे द्वारा दी हुई जानकारी आपके कुछ काम आएगी| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment