सौंफ और मिश्री के फायदे व नुकसान | Saunf Mishri Benefits in Hindi


Saunf Mishri ke fayde  – दोस्तों सौंफ और मिश्री खाने से हमें ना सिर्फ फायदे मिलते हैं, बल्कि बीमारियों से भी रक्षा मिलती है| आपने भी कभी ना कभी होटल या रेस्टोरेंट्स में खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन किया होगा| इसे खाना पचाने में काफी मदद मिलती है|

खाना पचाने के अलावा भी इसके की और फायदे हमें देखने को मिलते हैं| जिसके बारे में हमने नीचे डीटेल में बताया है|

सौंफ और मिश्री के पोषक तत्व

सौंफ के पोषक तत्व – इसमें सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन व कई विटामिन मौजूद होते हैं|

मिश्री के पोषक तत्व – मिश्री में आयरन, फाइबर, कार्बोहाईड्रेट व अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं|

सौंफ और मिश्री के फायदे

सूजन के लिए सौंफ –

सौंफ में इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं| जो शरीर में जलन और सूजन को दूर करें का काम करते हैं|

खाली पेट सौंफ के फायदे –

खाली पेट सौंफ का पानी पीने से वजन कम होता है और साथ ही इंसुलिन का लेवल भी कंट्रोल रहता है| इसके अलावा सौंफ का पानी हमारी हार्ट हेल्थ को भी अच्छा रखता है|

इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक –

सौंफ और मिश्री खाने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है| सौंफ हमारे पाचन के लिए और मिश्री तुरत एनर्जी के लिए काफी फायदेमंद है|

हीमोग्लोबिन बढ़ाए –

जिन लोगों में हीमोग्लोबिन कम होने की समस्या है| उनके लिए सौंफ और मिश्री का सेवन एक अच्छा टॉनिक है| सौंफ और मिश्री का सेवन शरीर में आयरन की कमी को पूरी करता है| जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ने लगता है| इसके अलावा यह शरीर में ब्लड फ़्लो को भी बेहतर करता है|

वायरल इन्फेक्शन से बचाव-

सौंफ में मौजूद एंटीवायरल गुण वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

मुहँ की बदबू को दूर करे –

ओरल हेल्थ को अच्छा रखने में सौंफ और मिश्री का सेवन बेहद सहायक है| जिन लोगों को साँसों में बदबू की समस्या है, उनके लिए यह काफी लाभकारी है|

यदि आप इन उपायों को अपनाने से पहले किसी डॉक्टर से परामर्श करें, तो यह बेहतर होगा।

सौंफ और मिश्री खाने का सही तरीका 

सौंफ और मिश्री का मिक्स कर लें| इसको किसी टाइट जार में बंद करके रखे| खाने के एक से दो चम्मच सेवन करें| या दिन में माउथ फ्रेशनर की तरह भी सेवन कर सकते हैं|

सौंफ मिश्री के नुकसान

सौंफ और मिश्री खाने के फ़ायदों के साथ-साथ इसके की नुकसान भी हो सकते हैं| जैसे –

  • सौंफ और मिश्री का ज्यादा सेवन पेट की समस्याएं भी हो सकती है|
  • इसका ज्यादा सेवन से एलर्जी और त्वचा कि समस्या भी हो सकती सकती है|
  • जो लोग ज्यादा दवाइयों का सेवन करते हैं| उन्हे सौंफ और मिश्री का सेवन से बचना चाहिए|
  • सौंफ और मिश्री का अधिक सेवन आपके पेट में दर्द भी बना सकता है|  

दोस्तों यह थी हमारी आज कि पोस्ट Saunf Mishri ke fayde , आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा| धन्यवाद


Leave a Comment