Running ke fayde: दौड़ने के 10 बेहतरीन फायदे, सही तरीका


दौड़ने के फायदे (running benefits in Hindi), दौड़ने का सही तरीका (running tips), running ke fayde 

दोस्तों आपने कभी ना कभी तो रनिंग जरूर करी होगी | और ये भी आपको जरूर पता होगा की रनिंग करने से शरीर का मोटापा कम (weight loss) होता है, पर क्या आपको इसके अलावा रनिंग से होने वाले बेहतरीन फायदे (running ke fayde) पता है| अगर नहीं तो हमने अपने इस आर्टिकल में रनिंग से होने वाले फायदे और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में detail मे बताया है| तो चलिए बिना देरी करे आगे का लेख शुरू करते हैं| 

दौड़ने के फायदे (Running ke fayde in Hindi)

Running ke fayde

पेट की फालतू चर्बी को कम करे (loss belly fat)

 दौड़ने से शरीर मे metabolism तेज होता है| जिससे शरीर का वजन कम (weight loss) होने के साथ – साथ पेट की फालतू चर्बी कम होती है| रनिंग एक फूल बॉडी वर्कआउट है| इससे शरीर में ज्यादा से ज्यादा calories बर्न होती है जिससे शरीर का वजन नियंत्रण में रहता है| 

गहरी नींद (Deep sleep)

ऐसे बोहोत से लोग हैं, जो सारा दिन भर काम करते हैं| और उसके बाद भी  उनको अच्छी नींद ना आने की समस्या है| एसे मे उनके लिए रनिंग करना फायदेमंद साबित हो सकता है| रनिंग करने से अच्छी और गहरी नींद तो आएगी साथ ही साथ  दिन मे काम करने में काफी ऊर्जा (energy) महसूस होगी|

रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune system)

कमजोर प्रतिरक्षा (Week immunity) के कारण हमें आये दिन सर्दी, जुकाम, खांसी, और बुखार जैसी छोटी बीमारियाँ घेर लेती है| immune system को मजबूत करने के लिए रनिंग करना एक अच्छा विकल्प है| दौड़ने से हमारे शरीर को इन बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है|

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहता है नियंत्रित (control Cholesterol level)

हमारे गलत खान – पान की वजह से cholesterol level बढ़ता है| जिससे heart attack जैसी घातक बीमारियों का खतरा बना राहत है|

हर रोज 25 से 30 मिनट रनिंग करना आपको तरोताजा तो रखता है| साथ ही साथ आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करता है|

रक्तसंचार (Blood circulation)

 दौड़ते समय हमारी साँसे तेज हो जाती हैऔर हमारे दिल की धड़कन (Heart beat) तेज हो जाती है| जिससे हमारे शरीर मे रक्त का संचार (blood circulation) अच्छा होता है| शरीर में ब्लड का संचार सही होने से ह्रदय सबंधित बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है| 

तनाव (stress) को करे दूर

 रनिंग करने से हमारा शरीर तो फ़िट होता ही है| इसके अलावा तनाव (stress) कम होती है| दरअसल  रनिंग करने से या कोई भी वर्क आउट करने से  शरीर में  Happy hormones बूस्ट होते हैं| जिससे हम सारा दिन खुश महसूस करते हैं|  

उच्च रक्तचाप (High blood pressure)

डॉक्टर की माने तो सुबह रनिंग करने से high blood pressure की समस्या दूर होती है, जिससे हमारे हार्ट का स्वास्थ्य भी सही रहता है| एक रिपोर्ट के मुताबिक रनिंग करने वाले लोगों में  हार्ट अटैक होने का खतरा काफी कम रहता है| 

वजन कम (weight loss)

रनिंग सबसे आसान कार्डियो exercise है| और इस बात में कोई संदेह नहीं की दौड़ने से वजन कम होता है| 20 से 25 मिनट रनिंग करने से 300 से 400 calories बर्न होती हैं| जिससे हमारे शरीर का वजन घटता है| 

शरीर होता है मजबूत (strong body)

हर रोज दौड़ने से शरीर की हड्डियाँ (Bones) मजबूत होती हैं| दौड़ने मे हमारे हाथ – पैर और लगभग सारा शरीर मूवमेंट करता है| जिससे हमारे शरीर की strength बढ़ती है| इसके अलावा रनिंग करने से हमारी साँसे फूलती है उसके बाद भी हम रनिंग करते रहते हैं|  जिससे हमारी सहनशक्ति बढ़ती है| 

त्वचा होती है चमकदार (Make skin glow)

रनिंग करने से शरीर मे रक्त संचार (Blood circulation) अच्छा होता है और शरीर से गंदा पसीना बाहर निकलता है| जिससे हमारी त्वचा (skin) में निखार आता है और त्वचा चमकदार बनती है|  

ये भी पढ़ें –  रस्सी कूदने के 6 गजब फायदे और नुकसान – Rope skipping benefits in Hindi

दौड़ने का सही तरीका (Running tips in hindi)

दोस्तों  दौड़ तो सभी लोग लगा लेते हैं, पर इसके सारे फायदे हर कोई नहीं ले पता | जिसका कारण लोगों को रनिंग करने  के सही तरीके पता नहीं होतें| इसके लिए हमने रनिंग के कुछ जरूरी टिप्स (Running tips in Hindi) नीचे बताए हैं, जो आपको पता होने चाहिए| 

  • दौड़ने से पहले 5 मिनट warm up जरूर कर लें| जिससे में बॉडी किसी तरह की चोट या झटका लगने का खतरा ना रहे|
  • दौड़ते समय पैरों के पंजों का प्रोयोग करें| एडी को उठा कर रखना चाहिए| और पंजों से ही अपने आप को आगे की ओर push करें|
  • जब रनिंग करना शुरू करें तो शुरुआत में 200 -300 मीटर जॉगिंग करें| उसके बाद थोड़ी – थोड़ी करके speed बढ़ाएं|
  • रनिंग करते समय मुहँ को बंद रखे| और नाक से साँस लें|
  • हमेशा रनिंग करने के दौरान शरीर का झुकाव आगे की तरफ होना चाहिए|

रनिंग करने मे किन – किन चीजों की जरूरत होती है|

चाहे लड़के हो या लड़कियां सभी के पास रनिंग के लिए ये चीजें जरूर होनी चाहिए | जिससे आपको रनिंग में किसी तरह का कोई नुकसान न हो – 

  • एक जोड़ी स्पोर्ट्स के जूते (sports shoes)
  • स्पोर्ट्स सॉक्स (sports socks)
  • स्पोर्ट्स हेयरबैंडस (sports hair band)
  • दौड़ने के लिए skin tight
  • पसीना पोंछने के लिए रुमाल (Hanky)

दोस्तों यह था हमारा आर्टिकल दौड़ने के फायदे (running ke fayde) उम्मीद है, कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर अच्छा लगा होगा|  इस आर्टिकल को आप social media पे जरूर शेयर करें| जिससे और भी लोगों को इसक सारे फायदे मिल सकें| धन्यवाद 

ये भी पढ़ें :-

 


Leave a Comment