पानी पीने के 7 चमत्कारी फायदे और सही तरीका | Pani Peene Ke Fayde


नमस्कार दोस्तों हम अपने शरीर को स्वस्थ और फ़िट रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते| जिम, एक्सर्साइज़, डाइटिंग और बोहोत बार तो supplement भी लेते हैं, पर कई बार हम छोटी – छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जैसे – सही मात्रा और सही तरीके से पानी का सेवन ना करना| जी हाँ दोस्तों सही तरीके से और उचित मात्रा में पानी पीना आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है|

इस बात में कोई शक नहीं की जल ही जीवन है| अगर पानी को सही तरीके से पिया जाए तो इससे कई तरह के फायदे (pani peene ke fayde) हमें देखने को मिलते हैं| इसी कारण आज हम आपको पानी के फायदे और पीने का सही तरीका बता रहे हैं| साथ ही पानी के बारे में कुछ अन्य जानकारी बता रहें हैं जो आपको जरूर पता होनी चाहिए|

चलो बिना कोई देरी किए लेख शुरू करते हैं –

पानी पीने के फायदे (pani peene ke fayde) –

pani peene ke fayde

दोस्तों हमारे शरीर में 60 प्रतिशत पानी होता है| यहाँ तक की हमारा Mind भी 90 प्रतिशत  पानी से बना होता है,इसलिए हम पानी के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते| पानी को सही तरीके से पीने से कई लाभ मिलते हैं| जैसे –

शरीर का तापमान सही रहता है –

गर्मियों के दिनों में मौसम का तापमान बढ़ने के साथ – साथ हमारे शरीर का तापमान भी बढ़ता है| ऐसे में अच्छी मात्रा में पानी पीना आपके शरीर के तापमान को normal करता है| इसलिए कई विशेषज्ञ भी बताते हैं की हमें दिन में  2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए|

पाचन शक्ति अच्छी होती है –

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना हमारी पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करता है| इससे हमारी किडनी सही से काम करती है और शरीर से विषैले तत्व बाहर हो जाते हैं| डॉक्टरों के अनुसार हमें सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास पानी पीना चाहिए| ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह की लार (Saliva) हमारे पेट में चली जाती है| जो की हमारी पाचन प्रक्रिया के लिए काफी लाभकारी है|

Weight loss में असरदार –

अगर आप weight loss कर रहे हैं, तो आपको पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए| पानी के अंदर 0 calories होती हैं| जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है| इसके अलावा रेगुलर सही मात्रा में पानी पीना Metabolism को भी बढ़ावा देता है| बता दें की जिन लोगों का Metabolism अच्छा होता है, उन लोगों के शरीर पे फालतू चर्बी जमा नहीं होती|

सर दर्द से छुटकारा –

सही से पानी नहीं पीने से कई बार सिर दर्द की समस्या हो जाती है| यह ज्यादातर गर्मियों के दिनों में होता है, क्योंकि इन दिनों में dehydration की समस्या बोहोत होती है|  इस समस्या से बचने के लिए आपको  भरपूर मात्रा में पानी पीने की जरूरत है| जिससे शरीर hydrate रहेगा और सिर में दर्द जैसी प्रॉब्लेम नहीं होगी|

बॉडी को करे डिटॉक्स –

अगर आप अच्छी सेहत पाना चाहते हैं, तो आपको अपने शरीर को डिटॉक्सीफाई करने की जरूरत है| शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पानी अहम भूमिका निभाता है| भरपूर मात्रा में पानी पीना आपकी किडनियों के लिए भी फायदेमंद हैं| जिससे उनकी काम करने की शक्ति अच्छी होती है, और शरीर से विषैले कण पेशाब के रास्ते बाहर हो जाते हैं|

त्वचा के लिए पानी के फायदे –

जैसा की हमने पहले बताया कि अच्छी मात्रा में पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व (Toxins) बाहर हो जाते हैं| जिसका सीधा असर हमारी त्वचा दिखाई देता है| शरीर से टॉक्सिन्स निकलने के बाद से त्वचा पे दाग, धब्बे, मुंहासे धीरे – धीरे कम होने लगते हैं और चेहरा भी साफ व चमकदार होने लगता है|

इसके अलावा पानी पीने से स्किन का PH level भी नियंत्रित रहता है| बता दें की अधिक PH level होने कि वजह से त्वचा Dry और रूखी हो जाती है|

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बोहोत जरूरी है| त्वचा में नमी के कारण उम्र से पहले झुर्रियां नहीं आती और त्वचा टाइट बनी रहती है|

लार बनती है –

मुहँ में बनने वाली लार (saliva) में 98% पानी होता है| आयुर्वेद के अनुसार लार हमें कई बीमारियों से बचाती हैं| लार में मौजूद एंजाइम भोजन पचाते का काम करते हैं, साथ ही लार हमारी आँखों व दांतों के लिए भी गुणकारी होती है|

नोट :- आयुर्वेद में भी बताया है कि सुबह की बासी लार आँखों में लगाने आँखों से जुड़े रोग दूर होते हैं|

ये भी पढ़ें – Intermittent Fasting : वजन कम करने में मददगार जानिए पूरी जानकारी फायदे, नुकसान

पानी पीने का सही तरीका (Right Way To Drink Water In Hindi) –

pani peene ka sahi tarika

दोस्तों pani peene ke fayde तो अनगिनत हैं, पर आप सही तरीके से और सही समय पर इसका सेवन नहीं करोगे तो आपको कई तरह की प्रॉब्लेम हो सकती हैं| इसलिए हमने इसके सेवन करने का सही तरीका नीचे बताया है, जिसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए|

कई बार लोग बोलते हैं, कि हमें जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए| पर दोस्तों ऐसा बिल्कुल नहीं है| पानी भी हमें उतना पीना चाहिए जितनी शरीर को जरूरत है| दिन में लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए| ज्यादा पानी पीने से पेट फूलना, सर दर्द, उलटी, पाचन शक्ति में दिक्कत जैसी समस्या हो सकती है|

खाना खाने के साथ या खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए| हमेशा खाने के एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए| जिससे पाचन क्रिया सही रहती है|

ज्यादा ठंडा पानी नहीं पियें, हो सके तो पानी के लिए मिट्टी के मटके का प्रयोग करें| आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के घड़े का पानी पीने से कई तरह के रोग दूर होते हैं|

सर्दियों के दिनों में गुनगुने पानी का सेवन करना लाभदायक होता है| इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है|

सुबह उठते ही खाली पेट एक – दो गिलास पानी पीना हमारे पेट के लिए फायदेमंद होता होता है| पानी पीने में किसी प्रकार की कोई जल्दी न करें| हमें आराम से घूंट – घूंट करके पानी पीना चाहिए| सर्दी – जुकाम होने पर गर्म पानी का प्रयोग करें|

खड़े होकर पानी पीने से क्या नुकसान होता है?

दोस्तों खड़े होकर पानी पीने से पेट पर सीधा प्रेशर पड़ता है| इससे पेट से जुड़े अंगों को नुकसान होता है| खड़े होकर पानी पीने से पाचन क्रिया भी खराब होती है| इसलिए हमेशा आराम से बैठ कर घूंट – घूंट करके पानी पीना चाहिए|

नोट :- बोहोत से लोग यह मानते और दावा भी करते हैं, की खड़े होकर पानी पीने से घुटने खराब हो जाते हैं| यह बात बिल्कुल भी सत्य नहीं हैं। आयुर्वेद में भी इस बात का कोई जिक्र नहीं है| इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत होगा की खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की समस्या हो जाती है|

दोस्तों इस पोस्ट में हमने pani peene ke fayde और पानी पीने के सही तरीके बताए हैं| उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी|

आप हमारे इस लेख को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें, जिससे और लोगों को भी pani peene ke fayde मालूम हो सकें| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –

 


Leave a Comment