बेहतर सेहत के लिए ओट्स के 7 फायदे | Oats Khane Ke Fayde


नमस्कार दोस्तों जैसा की आप सभी लोग जानते हैं, कि हमें फ़िट रहने के लिए work out के साथ  हेल्दी खाने की भी जरूरत होती है| आज हम आपको शरीर के लिए फायदेमंद ओट्स खाने के लाभ (oats khane ke fayde) बताने जा रहें हैं| ओट्स का सेवन ना सिर्फ आपके शरीर को हेल्दी रखता है, बल्कि यह कई सारे रोगों से शरीर को बचता है| ओट्स में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारी immunity को अच्छा करता है|

इसके अलावा हमने ओट्स खाने के उपयोग और नुकसान के बारे में नीचे डीटेल में बताया है| चलिए सबसे पहले बिना समय बर्बाद किये इसके फ़ायदों की तरफ नजर डालते है|

ओट्स के फायदे (oats khane ke fayde) –  

oats khane ke fayde in hindi

ओट्स (जई) एक साबुत अनाज है, जिसमें ग्लूटेन (Gluten) मौजूद नहीं होता| इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन , कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम आदि प्रचुर मात्रा में  पाये जाते हैं| ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं| इसका नियमित सेवन करने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं जैसे –

पाचन शक्ति अच्छी होती है –

दोस्तों फाइबर युक्त आहार लेने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है| ओट्स में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है| ओट्स खाने से हमारी पाचन शक्ति तो मजबूत होती ही है साथ ही इससे पेट से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लेम भी दूर होती हैं|

Weight loss के लिए ओट्स –

ओट्स में मौजूद फाइबर वजन कम करने में लाभकारी है| दरअसल फाइबर को पचने से टाइम लगता है, जिससे हम पेट भरा – भरा महसूस करते हैं| ऐसे में हमें भूख भी बोहोत देर में लगती है और हम अपनी ज्यादा खाने वाली आदत को त्याग पाते हैं|

अगर आप ओट्स का सेवन weight loss के लिए कर रहे हैं, तो आपको चीनी और दूध का use नहीं करना है| वजन कम करने के लिए हमेशा पानी से ही ओट्स बनाना चाहिए|

पेट में कब्ज से राहत –

ओट्स (जई) का सेवन करना आपको कब्ज जैसी प्रॉब्लेम से छुटकारा दिलाता है| जैसा की हमने बताया इससे अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो की कब्ज, पेट फूलना जैसी समस्याओ में लाभकारी है| इसका कारण है की यह हमारी पाचन शक्ति को मजबूत कर मल निकासी को सही करता है| जिससे पेट संबंधी समस्या नहीं होती|

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखे –

शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) जमा होने की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है| ऐसे में ओट्स (oats) का सेवन आपके लिए बोहोत गुणकारी हो सकता है| ओट्स में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को maintain कर गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करता है| जिससे आपके ह्रदय (Heart) का स्वास्थ्य भी बैहतर होता है|

डायबिटीज में लाभकारी –

ओट्स का नियमित सेवन टाइप 2 डायबिटीज को कम करता है| इसमें हमारे ब्लड के अंदर शुगर का लेवल काफी बढ़ जाता है| यह हार्मोन इंसुलिन में कमी होने की वजह से बढ़ता है| ओट्स खाने से शरीर में शुगर का लेवल सही बना रहता है|

शरीर में ऊर्जा बनी रहती है –

अगर आपको थोड़ा सा काम करते ही बोहोत ज्यादा थकान महसूस होती है, तो आपके शरीर को संतुलित आहार की जरूरत होती है| ऐसे में ओट्स (oats in Hindi) का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है| ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व, विटामिन व मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो की आपके शरीर को अंदरूनी ताकत देते हैं|

ओट्स बनने के बाद उसके ऊपर फ्रूट सलाद जरूर डाल लें| जिससे oats khane ke fayde दोगुने हो जाएंगे|  

अच्छी नींद के लिए ओट्स के फायदे –

दोस्तों आज की इस भागदौर भरी जिंदगी में नींद नहीं आने के प्रॉब्लेम बोहोत ज्यादा हो गई है| इस समस्या के कारण ही लोगों को तनाव व डिप्रेशन जैसी जानलेवा बीमारी से जूझना पड़ता है| ऐसे में ओट्स (oats in Hindi) का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है|  

ओट्स में मैग्नीशियम और फाइबर मौजूद होता है, जो दिमाग में सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाने में मददगार है| सेरोटोनिन एक किस्म का केमिकल होता है, जिसके बढ़ने से हमारा दिमाग अच्छा और शांत होता है और नींद ना आने की समस्या दूर होने लगती है|

ये पढ़ें – Intermittent Fasting : वजन कम करने में मददगार जानिए पूरी जानकारी फायदे, नुकसान

ओट्स के उपयोग (Uses of Oats in Hindi) –

Uses of Oats in Hindi

दोस्तों देश में अलग – अलग जगह के लोग अलग – अलग तरीके से ओट्स का सेवन करते हैं, पर हम आपको ऐसे तरीके बता रहें हैं, जिन्हे डॉक्टर भी लाभकारी बताते हैं जैसे –

  • ओट्स को सूप की तरह पिया जा सकता है|
  • ज्यादातर लोग ओट्स को नाश्ते में दूध से बनाकर इसका सेवन करते हैं|
  • जो लोग वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, वो इसे पानी में बनाकर सेवन करें|
  • ओट्स और दाल की खिचड़ी भी बना सकते हैं|
  • जिन लोगों से Simple ओट्स नहीं खाए जाते, वो मसाला ओट्स का सेवन करके इसका फायदा ले सकते हैं|
  • प्रोटीन शेक बनाते समय उसमें भी ओट्स डाल सकते हैं|

ओट्स खाने का समय –

वैसे तो ओट्स दिन में काभी भी खा सकते हैं | लेकिन कई शोधकर्ताओं का कहना है कि ओट्स खाने का सही समय सुबह और शाम को रहता है| जिम करने वाले लोग और sports वाले भी सुबह और रात को ओट्स खाना अच्छा बताते हैं|   

ओट्स में क्या डालें –

  • ओट्स बनने के बाद आप उसमें कोई भी फल सलाद की तरह डाल सकते हैं| ज्यादतर Body builder भी केला, सेब, बैरी, स्ट्रॉबेरी आदि डालकर इसका सेवन करते हैं|
  • ओट्स में फ्रूट के साथ पिनट बटर (Peanut Butter) का भी use कर सकते हैं|
  • ओट्स में ड्राइ फ्रूट (Dry Fruit) भी डाल सकते हैं|
  • इसके अलावा नमकीन ओट्स में हरी सब्जियाँ मिला कर भी खाया जा सकता है|

ओट्स खाने के नुकसान (Side Effects of Oats in Hindi) –

दोस्तों अभी तक आपने ओट्स के फायदे (oats khane ke fayde) के बारे में जाना है, पर एक बार इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लें| जो इससे गलत तरीके या ज्यादा खाने पर होते हैं|

  • ओट्स बनाते समय यह जरूर चेक कर लें, कि ओट्स अच्छी तरह से पके हो| कच्चे ओट्स खाने से आपको पेट सबंधी परेशानी भी हो सकती है|
  • ओट्स के साथ रोज शुगर का सेवन करने से शरीर में वजन बढ़ सकता है|
  • ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में होता है| इसका ज्यादा सेवन करने से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है|

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी पोस्ट ओट्स के फायदे (oats khane ke fayde), उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट में दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी|

ओट्स के सारे फायदे लेने के लिए आपको इन सारी बातों पर अमल करना होगा जो हमने आपको बताई हैं| इस पोस्ट को आप Social media channel पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| जिससे उनको भी oats ke fayde मिल सकें| धन्यवाद

FAQ

Que- ओट्स खाने में कैसे लगते हैं ?

Ans- ओट्स का स्वाद बिल्कुल फीका होता है| मतलब उसका कोई स्वाद नहीं होता, आप अपने तरीके से ओट्स को मीठा या नमकीन बना सकते हैं|

Que- क्या ओट्स खाने से वजन कम होता है?

Ans- 100 ग्राम ओट्स में कैलोरी, फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं| अगर आप वजन कम (Weight Loss) कर रहें हो तो इसको पानी में बनाए| जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी|

Que- 100 ग्राम ओट्स में कितना प्रोटीन होता है?

Ans- 100 ग्राम प्रोटीन में 15 से 20 ग्राम तक प्रोटीन होता है| देखा जाए तो यह बनाने वाली कंपनी पर भी निर्भर होता है|

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment