नारियल पानी के 9 बेहतरीन लाभ | Nariyal Pani Peene ke fayde


Nariyal Pani ke labh

नमस्कार दोस्तों, जैसा की आप जानते हैं, गर्मियों में हमारे शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है| जिससे शरीर में dehydration होने का डर रहता है| पानी के अलावा भी हमें कुछ ऐसा चाहिए होता है| जो शरीर को Hydrate रखने के साथ ऊर्जा भी दे|

ऐसे में नारियल पानी (coconut water) बिल्कुल सटीक काम करता है| इसके अलावा भी कई और गुण हमें नारियल पानी में देखने को मिलते हैं| जिनके बारे में नीचे आर्टिकल में बताया है|

तो चलिए जानते हैं वो कौन-कौन से फायदे हैं, जो नारियल पानी पीने से हमें मिलते हैं|

नारियल पानी पीने के फायदे

नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस व कई विटामिन मौजूद होते हैं| जिनसे अनेकों स्वास्थ्य लाभ हमें मिलते हैं|

1. स्वस्थ हार्ट के लिए –

नारियल पानी पीना हमारे दिल यानि heart के लिए भी अच्छा होता है| नारियल पानी में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है| यह हार्ट को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल (cholesterol levels) को नियंत्रित करता है| जिससे कई heart disease व स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है|

2. वजन कम करने में कारगर-

नारियल पानी को weight loss ड्रिंक भी कहा जाता है| क्योंकि इसमें calories की मात्रा बोहोत कम देखने को मिलती है| जो लोग पहले से ही अपना weight loss कर रहें हैं या करने की सोच रहे हैं| उनको अपनी diet में नारियल पानी जरूर शामिल करना चाहिए|

3. तापमान नियंत्रित करे-

शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए नारियल पानी पीना एक अच्छा उपाय है| इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो तपती गर्मी में भी शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं|

4. त्वचा को रखे हेल्दी –

आजकल 30 से 35 की उम्र में ही लोगों के चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती है| इसका कारण त्वचा को अच्छे से पोषण नहीं मिल पता| रोज सुबह एक नारियल पानी हमारी त्वचा को स्वस्थ करता है व लंबे समय तक टाइट बनाए रखता है|

नारियल पानी में एंटी ऐजिंग गुण, खनिज व विटामिन मौजूद होते हैं| वो त्वचा जवान बनाए रखने में मददगार है|

5. पाचन के लिए नारियल पानी –

नारियल पानी हमारे पाचन स्वास्थ्य को भी बेहतर करने का काम करता है| जिन लोगों को कब्ज, गैस व पेट में जलन की शिकायत है| उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए| यह पेट में पाचन संबंधी समस्याओ के लिए रामबाण इलाज हो सकता है|

6. डायरिया की रोकथाम –

डायरिया में उल्टी व दस्त जैसी समस्याए होती हैं| इसमें शरीर में पानी की कमी होने लगती है| नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट मौजूद होता है| जो डायरिया में उल्टी को रोकने में काफी मददगार है| इसके आलवा नारियल पानी डायरिया में शरीर को hydrate रखता है|

7. हाई ब्लड प्रेसर में नारियल पानी –

देखा गया है, जो लोग सुबह नारियल पानी का सेवन करते हैं| उनमे High Blood Pressure की शिकायत नहीं मिलती| नारियल पानी में विटामिन-सी, पोटेशियम व मैग्नीशियम होता है| जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है| 

8. शरीर को हाइड्रेट रखे –

गर्मियों में डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) की समस्या बोहोत आम होती है| नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट होते हैं| जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी दूर होती है|

शरीर में डिहाइड्रेशन होने से सर दर्द, चक्कर, घबराहट व कमजोरी जैसी समस्या हो सकती हैं| ऐसे में नारियल पानी पीना एक बेहतर विकल्प है|

9. किडनी स्टोन से बचाव –

नारियल पानी पीना हमारी किडनी में पथरी बनने से रोकता है| यह बॉडी में अंदरूनी सफाई करता है| शोधकर्ताओ के अनुसार नारियल पानी यूरिन के द्वारा क्लोरीन व साइट्रेट को बहार निकालने में भी मददगार है|

दोस्तों nariyal pani peene ke fayde ज्यादातर सभी को पता है| लेकिन ज्यादातर लोग आलस के चलते इसका सेवन नहीं करते| तो आज से ही सुबह उठते ही एक भरपूर पानी वाला नारियल पिए| और कुछ ही दिनों में आप अपने शरीर में एक अलग ऊर्जा पाएंगे| धन्यवाद

अन्य पढ़ें –


Leave a Comment